Present Indefinite Tense in Hindi: परिभाषा, नियम, उदाहरण, एक्सरसाइज

2 minute read
Present Indefinite Tense in Hindi

टेंस इंग्लिश ग्रामर का बेसिक और सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक है। इंग्लिश सिखने के लिए आपको टेंस आने बहुत जरुरी है। इंग्लिश में टेंस तीन प्रकार के होते हैं- Past Tense, Present Tense, Future Tens, जिन्हें चार-चार भाग में बांटा गया है। टेंस को विस्तार से समझने के लिए हमे उसके हर भाग को बारीकी से समझना होगा। आज के इस ब्लॉग में हम present indefinite tense in hindi नियम, उदाहरण, एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Present Indefinite Tense in Hindi परिभाषा:

Present indefinite tense को simple present tense भी कहा जाता है। जब कोई घटना प्रेजेंट में घटित हो रही होती है उसे बताने के लिए Present Indefinite Tense का उपयोग किया जाता है। इस टेंस को समझने से पहले आपको इस बात का पता होना चाहिए कि इस टेंस में कौनसी हेल्पिंग वर्ब का उपयोग किया जाता है। प्रेजेंट टेंस के हिंदी वाक्यों का अंत ता है, ती है,  ते हैंं, ता हूँ, ती हूँ, ते हो आदि से होता है।

Present Indefinite tense में वाक्य लिखने के लिए सेंटेंस स्ट्रक्चर= Subject+Verb+Object+Other Word

Present Indefinite Tense in Hindi के उदाहरण

Present Indefinite Tense in Hindi के उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

  • राम स्कूल जाता है।
    Ram goes to school.
  • रश्मि गाना गाती है।
    Rashmi sings the song.
  • वह आम खाता है।
    He eats mangoes.
  • रमेश बाजार जाता है।
    Ramesh goes to the market.
  • रेशमा डांस करती है।
    Reshma dances.

Present Indefinite Tense in Hindi में क्रिया (Verb)

Present Indefinite Tense in Hindi में वर्ब (Verb) की फर्स्ट फॉर्म का का प्रयोग किया जाता है। इस टेंस में verb की फॉर्म में ‘s’ या ‘es’ उपयोग किया जाता है।

जैसे: go/goes, eat/eats, sing/sings आदि।

  1. A girl sells Mangos.
  2. I fly kites on my terrace everyday.
  3. They plow the field.
  4. Girls do their homework well.
  5. I buy Economics books online.
  6. she can hardly breathe.
  7. Stars twinkle in the sky.
  8. Some boys bathe in the river.
  9. Stars twinkle in the sky.
  10. Some boys bathe in the river.

प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के नियम

प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस को समझने के लिए और उसके अनुसार वाक्य बनाने के लिए प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के नियम पता होने चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि अब कौनसी वर्ब का उपयोग करना है और कहाँ किस शब्द या वर्ब का उपयोग नहीं करना है।

  • सिंपल Affirmative sentence में do/does का प्रयोग नहीं करते हैं।
    • Do का प्रयोग फर्स्ट (I,We), सेकंड (you) और थर्ड पर्सन प्लुरल नंबर (they) के साथ किया जाता है।
    • Does का प्रयोग केवल थर्ड पर्सन सिंगुलर नंबर के (He,She,It,Name) के साथ किया जाता है।
  • प्लुरल सब्जेक्ट या प्लुरल Nouns के साथ वर्ब की फर्स्ट फॉर्म का प्रयोग किया जाता है।
  • सिंगुलर सब्जेक्ट या सिंगुलर Nouns के साथ वर्ब की फर्स्ट फॉर्म में ‘s’ या ‘es’ का प्रयोग करते हैं।
  • जिस Verb के अंत में O, X, Z, S, SS, ch, sh आदि शब्द आते हैं उनके साथ ‘s’ या ‘es’ जोड़ते हैं, जैसे: Watch-Watches, Go-Goes।
  • Verb के अंत में कोई constant+y आए तो उसके अंत में ‘ies’ जोड़ते हैं, जैसे: butterfly-butterflies, marry-marries।

Note: प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के Affirmative sentence में do/does का प्रयोग नहीं करते हैं लेकिन नकारात्मक वाक्य या प्रश्नवाचक वाक्य में do/does का प्रयोग helping verb के रूप में करते हैं जैसे: Do you have a pen?

Present Indefinite Tense in Hindi के वाक्यों की पहचान कैसे करें?

जब हम Present Indefinite Tense in Hindi की बात कर रहे हैं तो हमें उसकी वाक्य पहचान भी आनी चाहिए अन्यथा आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि यह किस प्रकार का वाक्य है। इसके लिए हम आपको Present Indefinite Tense in Hindi का सेंटेंस स्ट्रक्चर बता रहे हैं:

  • Subject+v1/v5.
  • Subject+v1/v5+Object.
  • Subject+do/does+not+v1+Object.
  • Do/Does+Subject+(not)+V1+Object?
  • WH Word+do/does+Subject+(not)+V1+Object?

Note: W.H.: What,Why,When,Where,Who,Whom,How.
V1/V5: V1= Verb की फर्स्ट फॉर्म और V5= वर्ब की पांचवी फॉर्म यानि ‘s’ या ‘es’
Do/Does+Not= Don’t/Doesn’t

Subject किसे कहते हैं?

किसी भी वाक्य में कार्य करने वाला सब्जेट होता हैं। जैसे: राम आम खाता है, इस वाक्य में राम आम खा रहा है इसलिए राम सब्जेक्ट है खाना क्रिया है और आम ऑब्जेक्ट है।

Verb किसे कहते हैं?

किसी भी वाक्य में सब्जेक्ट के द्वारा जिस कार्य को किया जाता है उसे क्रिया कहते है जैसे: खाना, खेलना, गाना, रोना, नहाना आदि। सामान्यत: verb की पांच फॉर्म होती हैं लेकिन Present Indefinite Tense in Hindi में verb की सिर्फ दो ही फॉर्म का उपयोग किया जाता है- V1 फॉर्म और V5 फॉर्म।

Object किसे कहते हैं?

सब्जेक्ट द्वारा किसी कार्य को करने से क्रिया का असर जिस पर पड़ता है उसे ऑब्जेक्ट कहते हैं।

Present Indefinite Tense में सेंटेंस के प्रकार

Present Indefinite Tense में 4 प्रकार के सेंटेंस होते हैं:

  • Affirmative sentences
  • Negative Sentences 
  • Interrogative Sentences
  • Negative Interrogative Sentences

उम्मीद है आपको Present Indefinite Tense in Hindi का ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments