Future Tense in Hindi: परिभाषा, नियम, उदाहरण

2 minute read
Future Tense in Hindi

टेंस को इंग्लिश ग्रामर का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण टॉपिक माना जाता है क्योंकि इंग्लिश भाषा को सीखने या बोलने के लिए टेंस को समझना बहुत जरूरी होता है। इस के जरिये हम कोई भी सेंटेंस बना सकते हैं और समझ भी सकते हैं। इस ब्लॉग में हम Future Tense in Hindi के बारे में विस्तार से जानेंगे।

टेंस किसे कहते हैं?

टेंस के माध्यम से हमें किसी कार्य के घटित होने का सही समय पता चलता है यानी कि वह घटना वर्तमान में घटित हुई है, बीते हुए समय में घटित हुई है या आने वाले समय में घटित होगी। 

टेंस तीन प्रकार के होते हैं- Present Tense, Past Tense, Future Tense, जिन्हें चार-चार भाग में बांटा गया है। टेंस को विस्तार से समझने के लिए हमे उसके हर भाग को बारीकी से समझना होगा। आज के इस ब्लॉग में हम आपको Future Tense in Hindi के बारे में सम्पूर्ण जानकरी देंगे। इस टेंस को विस्तार से समझने के लिए यह ब्लॉग अंत तक पढ़ें।

Future Tense क्या है?

वह क्रिया या घटना जो भविष्य में घटित होगी या होने वाली है उसे फ्यूचर टेंस कहा जाता है। हम फ्यूचर टेंस का यूज़ भविष्य की स्थिति या आने वाले समय के लिए करते हैं। इस लेख में, आप Future Tense के उदाहरण, संरचना और उपयोग के नियम सीखेंगे।

Future Tense के उदाहरण

Future Tense के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-

  • वह कल राहुल के साथ खेलेगा।
  • मैं कल स्कूल नहीं जाऊंगा।
  • वह कल मेरे घर आएगी।
  • अब से मैं रोज शाम को जिम जाउंगी।
  • वह आज से मेरे साथ रहेगी।

Future Tense के प्रकार

Future Tense को मुख्यतः चार भागों में विभाजित किया गया है जो की निम्नलिखित हैं-

  1. Future Indefinite Tense (सामान्‍य भविष्यकाल )
  2. Future Continuous Tense (अपूर्ण भविष्यकाल)
  3. Future Perfect Tense (पूर्ण भविष्यकाल)
  4. Future Perfect Continuous Tense (पूर्ण तत्‍कालिक भविष्यकाल)

Future Indefinite Tense क्या है?

इस टेंस के अंतर्गत भविष्य में होने वाली घटना का प्रतीत होता है। इस टेंस के वाक्यों के अंत गा, गी, गे से होता है।

Future Indefinite Tense के उदाहरण

Future Indefinite Tense के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-

  1. Shayam will beat Ram.
  2. I will finish this work.
  3. We will meet you.

Future Indefinite Tense में क्रिया (Verb)

Future Indefinite Tense में हेल्पिंग वर्ब (Verb) “will” or “shall” के साथ वर्ब की फर्स्ट फॉर्म आती है।

Future Continuous Tense क्या है?

इस टेंस के अंतर्गत भविष्य में किसी कार्य के जारी रहने का पता चलता है। इस टेंस के वाक्यों के अंत रहा होगा, रही होगी से होता है।

Future Continuous Tense के उदाहरण

Future Continuous Tense के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-

  1. Shayam will be beating Ram.
  2. I will be finishing this work.
  3. We will be meeting you.

Future Continuous Tense में क्रिया (Verb)

Future Continuous Tense में हेल्पिंग वर्ब (Verb) “will be ” or “shall be” के साथ वर्ब की ing फॉर्म आती है।

Future Perfect Tense क्या है?

Future Perfect Tense को हिंदी में पूर्ण भविष्यत काल कहते हैं। इस टेंस के अंतर्गत हम भविष्य में होने वाले कार्य के समाप्त होने के भाव का अनुभव करते हैं। इस टेंस के वाक्यों के अन्त “चुकेगा, चुकेगी, चुकेंगे, चुकूँगा” आदि शब्दों से होता है।

Future Perfect Tense के उदाहरण

Future Perfect Tense के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-

  1. Shayam will have beaten Ram/ श्याम ने राम को मारा होगा।
  2. I will have finished this work/ मैं यह काम पूरा कर चुकी होउंगी।
  3. We will have met you/ हम आपसे मिल चुके होंगे।

Future Perfect Tense in Hindi में क्रिया (Verb)

Future Perfect Tense in Hindi में हेल्पिंग वर्ब (Verb) “will have” or “shall have” के साथ वर्ब की थर्ड फॉर्म का प्रयोग किया जाता है। जैसे: shall have done, will have eaten, will have buyed, will have left आदि।

Future Perfect Continuous Tense क्या है?

इस टेंस का प्रयोग उन वाक्यों के लिए किया जाता है, जो भविष्य में किसी निर्धारित समय तक जारी रहेंगे। इस टेंस में For, Since, From और By का प्रयोग किया जाता है ।

Future Perfect Continuous Tense के उदाहरण

Future Perfect Continuous Tense के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-

  1. Sita will have been running on the treadmill for one hour tomorrow.
  2. I will have been finishing this work.
  3. We will have been meeting you by today .

Future Perfect Continuous Tense में क्रिया (Verb)

Future Perfect Tense in Hindi में हेल्पिंग वर्ब (Verb) “will have been” or “shall have been” के साथ वर्ब की ing फॉर्म aur For, Since, From और By का प्रयोग किया जाता है।

संबंधित आर्टिकल

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको Past Tense in Hindi के बारे में रोचक जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*