Past Tense in Hindi: पास्ट टेंस की परिभाषा, नियम और उदाहरण

2 minute read

Past Tense in Hindi: टेंस को इंग्लिश ग्रामर का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण टॉपिक माना जाता है क्योंकि इंग्लिश भाषा को सीखने या बोलने के लिए टेंस को समझना बहुत जरूरी होता है। इसके जरिए ही आप कोई भी सेंटेंस बना सकते हैं और समझ भी सकते हैं। टेंस को विस्तार से समझने के लिए आपको उसके हर भाग को बारीकी से समझना होगा। इस ब्लॉग में पास्ट टेंस (Past Tense in Hindi) की परिभाषा, नियम और उदाहरण के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

टेंस किसे कहते हैं?

टेंस के माध्यम से हमें किसी कार्य के घटित होने का सही समय पता चलता है यानी कि वह घटना वर्तमान में घटित हुई है, बीते हुए समय में घटित हुई है या आने वाले समय में घटित होगी। बताना चाहेंगे टेंस तीन प्रकार के होते हैं- Present Tense, Past Tense, Future Tense, जिन्हें चार-चार भाग में बांटा गया है।

पास्ट टेंस क्या है?

वह क्रिया या घटना जो भूतकाल में पूरी हो चुकी है, उसे पास्ट टेंस कहा जाता है। हम पास्ट टेंस का यूज़ बीते समय में होने वाले कार्यो के लिए करते हैं। इस लेख में, आप Past Tense के उदाहरण, संरचना और उपयोग के नियम सीखेंगे।

पास्ट टेंस के उदाहरण

पास्ट टेंस के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-

  • मैंने कल एक किताब पढ़ी।
    I read a book yesterday.
  • हमने एक फिल्म देखी।
    We watched a movie.
  • उसने मुझे एक गिफ्ट दिया।
    She gave me a gift.
  • वे कल बाजार गए थे।
    They went to the market yesterday.
  • हमने बहुत अच्छा खाना खाया।
    We ate very good food.
  • उसने मुझे बहुत कुछ बताया।
    He told me a lot.
  • वे बहुत अच्छे थे।
    They were very kind.
  • मैंने उसे एक पत्र लिखा।
    I wrote him a letter.
  • हमने एक शानदार पार्टी की।
    We had a great party.
  • वह स्कूल गया था।
    He went to school.
  • तुमने अपना काम पूरा किया।
    You completed your work.

पास्ट टेंस के प्रकार

पास्ट टेंस को मुख्यतः चार भागों में विभाजित किया गया है जो की निम्नलिखित हैं-

  1. Past Indefinite Tense (सामान्‍य भूतकाल)
  2. Past Continuous Tense (अपूर्ण भूतकाल)
  3. Past Perfect Tense (पूर्ण भूतकाल)
  4. Past Perfect Continuous Tense (पूर्ण तत्‍कालिक भूतकाल

Past Indefinite Tense क्या हैं?

पास्ट में होने वाली किसी घटना का बोध कराने के लिए Past Indefinite Tense का प्रयोग किया जाता है। Past Indefinite Tense के वाक्यों के अंत में था, थी, थे जैसे शब्दों आते हैं। इस टेंस में वर्ब (Verb) की सेकंड फॉर्म और वर्ब की फर्स्ट फॉर्म का प्रयोग किया जाता है, जैसे: went, ate, asked, bought, आदि और इसमें Did (helping verb) का प्रयोग किया जाता है।

Past Continuous Tense क्या हैं?

Past Continuous Tense में किसी काम का जारी रहना भूतकाल में पाया जाता है। इस टेंस के वाक्य का अन्त ‘रहा था’ ‘रही थी’ ‘रहे थे’ जैसे-शब्दों से होता है। इस टेंस में वर्ब (Verb) की फर्स्ट फोर्थ फॉर्म के साथ ing का प्रयोग किया जाता है। जैसे: going, eating, singing आदि। इसमें was/were (helping verb) का प्रयोग किया जाता है।

  • Was का प्रयोग सिंगुलर नंबर और (He, She, It) के साथ किया जाता है जबकि Were का प्रयोग प्लुरल नंबर और We, You, They के साथ किया जाता है।

Past Perfect Tense क्या हैं?

जो घटना या कार्य Past में शुरू होकर ख़त्म हो चूका होता है उसके लिए Past Perfect Tense का प्रयोग किया जाता है। Past Perfect Tense के वाक्यों का अंत चूका था, चुकी थी, चुके थे जैसे शब्दों से होता हैं। इस टेंस में वर्ब (Verb) की थर्ड फॉर्म (V3 ) का प्रयोग किया जाता है। जैसे: gone, taught, cooked, आदि। इसमें Had (helping verb) का प्रयोग किया जाता है।

Past Perfect Continuous Tense क्या हैं?

Past Perfect Continuous Tense में किसी कार्य के भूतकाल में जारी रहने का बोध होता है। इस टेंस के वाक्यों का अंत रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्दों से होता है। इस टेंस में वर्ब (Verb) की फर्स्ट फॉर्म के साथ ing का प्रयोग किया जाता है, जैसे: going, eating, singing आदि। इसमें Had been (helping verb) का प्रयोग किया जाता है।

निश्चित समय के लिए ‘since’ और अनिश्चित समय के लिए ‘for’ का प्रयोग किया जाता है।

संबंधित आर्टिकल

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में पास्ट टेंस (Past Tense in Hindi) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही इंग्लिश व्याकरण, हिंदी व्याकरण और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*