50+ Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार, जो आपको सदैव प्रेरित करेंगे

1 minute read
Swami Vivekananda Quotes in Hindi

स्वामी विवेकानंद के विचार न केवल भारत के युवाओं को बल्कि दुनियाभर के युवाओं को सकारात्मकता के साथ जीवनयापन करने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार समाज को शिक्षित करने का कार्य करते हैं, जिससे मानव आशावादी बने और विश्व का कल्याण हो। भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जिसने सदैव मानवता का उद्धार किया है। भारत में कई ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया है, जिन्होंने आपने जीवन को लोककल्याण के लिए समर्पित किया और हमेशा विश्व का मार्गदर्शन किया। ऐसे ही महापुरुषों में से एक “स्वामी विवेकांनद” भी थे, जिनके विचारों ने विश्व का नेतृत्व करते हुए युवाओं को सकारात्मकता का मंत्र भी दिया। इस ब्लॉग में आपके लिए Swami Vivekananda Quotes in Hindi दिए गए हैं, जिन्हें पढ़कर आप एक आशावादी व्यक्ति बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 50 Education Quotes हिंदी में

स्वामी विवेकानंद के विचार – Swami Vivekananda Quotes in Hindi

स्वामी विवेकानंद के विचार सही मायनों में भारत की उन महान सनातन संस्कृति का परिचय देते हैं, जिसने वसुधा पर रहने वाले हर जीव-प्राणी को अपना परिजन माना और उनके साथ अपने कुटुंब जैसा व्यवहार किया। Swami Vivekananda Quotes in Hindi नीचे दिए गए हैं, जिनका उद्देश्य हमें हमारी विरासत पर गर्व करना सिखाना है;

वसुधैव कुटुंबकम।

गर्व से कहो हम हिन्दू हैं।

ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमारे अंदर हैं।

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।

किसी की निंदा ना करें, अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं।

सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है।

यह भी पढ़ें : नारी सशक्तिकरण पर कोट्स, नारे, शायरी

स्वामी विवेकानंद कोट्स इन हिंदी फॉर स्टूडेंट्स – Swami Vivekananda Quotes in Hindi For Students

विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद कोट्स इन हिंदी फॉर स्टूडेंट्स जरूर पढ़ने चाहिए, ताकि उनके आत्मविश्वास को इससे दोगुना बल मिले और वे अपने स्वनिर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएं। स्वामी विवेकानंद कोट्स इन हिंदी फॉर स्टूडेंट्स का उद्देश्य युवाओं में आशा का दीपक जलाना है। Swami Vivekananda Quotes in Hindi For Students कुछ इस प्रकार हैं;

अगर स्वाद की इंद्रिय को ढील दी, तो सभी इन्द्रियाँ बेलगाम दौड़ेगी।

किसी की निंदा ना करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये।

धर्म कल्पना की चीज नहीं है, प्रत्यक्ष दर्शन की चीज है। जिसने एक भी महान आत्मा के दर्शन कर लिए वह अनेक पुस्तके पंडितों से बढ़कर है।

मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं।

जितना हम दूसरों के साथ अच्छा करते हैं उतना ही हमारा हृदय पवित्र हो जाता है और भगवान उसमें बसता है|

उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये।

जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।

सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।

बाहरी स्वभाव केवल अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप हैं।

जो कुछ भी तुमको कमजोर बनाता है – शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक उसे जहर की तरह त्याग दो।

swami vivekananda quotes in hindi

खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप हैं।

तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना हैं। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही हैं।

किसी की निंदा ना करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये।

यही दुनिया है; यदि तुम किसी का उपकार करो, तो लोग उसे कोई महत्व नहीं देंगे, किन्तु ज्यों ही तुम उस कार्य को बंद कर दो, वे तुरन्त तुम्हें बदमाश प्रमाणित करने में नहीं हिचकिचाएंगे। मेरे जैसे भावुक व्यक्ति अपने सगे – स्नेहियों द्वारा ठगे जाते हैं।

सच्ची सफलता और आनंद का सबसे बड़ा रहस्य यह है- वह पुरुष या स्त्री जो बदले में कुछ नहीं मांगता। पूर्ण रूप से निःस्वार्थ व्यक्ति, सबसे सफल हैं।

एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो – उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जियो।

यह भी पढ़ें : UPSC Motivational Quotes in Hindi

युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद के विचार – Swami Vivekananda Quotes in Hindi for Youth

युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद के विचार एक प्रेरणापुंज के समान हैं, जहाँ से प्रेरणा पाकर समाज का हर युवा असंख्य मानवों के दिल जीत सकता है। Swami Vivekananda Quotes in Hindi for Youth कुछ इस प्रकार हैं;

“यही दुनिया है; यदि तुम किसी का उपकार करो, तो लोग उसे कोई महत्व नहीं देंगे। किन्तु ज्यों ही तुम उस कार्य को बंद कर दोगे, वे तुरन्त तुम्हें बदमाश प्रमाणित करने में नहीं हिचकिचायेंगे।”

“धर्म ही हमारे राष्ट्र की जीवन शक्ति है। यह शक्ति जब तक सुरक्षित है, तब तक विश्व की कोई भी शक्ति हमारे राष्ट्र को नष्ट नहीं कर सकती।”

“यह देश धर्म, दर्शन और प्रेम की जन्मभूमि है। ये सब चीजें अभी भी भारत में विद्यमान है। मुझे इस दुनिया की जो जानकारी है, उसके बल पर दृढतापूर्वक कह सकता हूं कि इन बातों में भारत अन्य देशों की अपेक्षा अब भी श्रेष्ठ है।”

विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।

एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।

शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं।

swami vivekananda quotes in hindi

ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आँखों पर हाँथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार हैं।

किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए – आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

जो अग्नि हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है, यह अग्नि का दोष नहीं हैं।

चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो।

“उठो मेरे शेरो, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो। तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो। तुम तत्व नहीं हो, तत्व तुम्हारा सेवक है तुम तत्व के सेवक नहीं हो।”

“यह मत भूलो कि बुरे विचार और बुरे कार्य तुम्हें पतन की और ले जाते हैं। इसी तरह अच्छे कर्म व अच्छे विचार लाखों देवदूतों की तरह अनंतकाल तक तुम्हारी रक्षा के लिए तत्पर हैं।”

“संभव की सीमा जानने का एक ही तरीका है, असंभव से भी आगे निकल जाना।”

ये भी पढ़िए: सफल लोगों की 30 अनमोल आदतें: Habits of Successful People

स्वामी विवेकानंद सुविचार – Swami Vivekananda Suvichar

स्वामी विवेकानंद सुविचार समाज को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं, स्वामी विवेकानंद सुविचार पढ़कर आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो सकते हैं। Swami Vivekananda Suvichar कुछ इस प्रकार हैं;

“जब तक जीना, तब तक सीखना” – अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।

जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पर विश्वास नहीं कर सकते।

हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।

कुछ मत पूछो, बदले में कुछ मत मांगो। जो देना है वो दो, वो तुम तक वापस आएगा, पर उसके बारे में अभी मत सोचो।

जब लोग तुम्हे गाली दें तो तुम उन्हें आशीर्वाद दो। सोचो, तुम्हारे झूठे दंभ को बाहर निकालकर वो तुम्हारी कितनी मदद कर रहे हैं।

अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका हैं।

वह नास्तिक है, जो अपने आप में विश्वास नहीं रखता।

जो अग्नि हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।

प्रेम विस्तार है, स्वार्थ संकुचन है। इसलिए प्रेम जीवन का सिद्धांत है। वह जो प्रेम करता है जीता है। वह जो स्वार्थी है मर रहा है। इसलिए प्रेम के लिए प्रेम करो, क्योंकि जीने का यही एक मात्र सिद्धांत है। वैसे ही जैसे कि तुम जीने के लिए सांस लेते हो।

बल ही जीवन है और दुर्बलता मृत्यु।

यह भी देखें : धूम्रपान निषेध के लिए समाज को जागरूक करते प्रेरक विचार और स्लोगन

स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार

स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार समाज को शिक्षित करके एक सभ्य समाज बनाने का काम करते हैं। स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार (Swami Vivekananda Quotes in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं;

“ज्ञान का प्रकाश सभी अंधेरों को खत्म कर देता है।”

जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

शिक्षा क्या है ? क्या वह पुस्तक-विद्या है ? नहीं। क्या वह नाना प्रकार का ज्ञान है ? नहीं, यह भी नहीं। जिस संयम के द्वारा इच्छाशक्ति का प्रवाह और विकास वश में लाया जाता है और वह फलदायक होता है, वह शिक्षा कहलाती है।

तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नहीं है। आपकी अपनी आत्मा के अलावा कोई दूसरा आध्यात्मिक गुरु नहीं है।

शिक्षा का अर्थ है उस पूर्णता को व्यक्त करना जो सब मनुष्यों में पहले से विद्यमान है।

क्या तुम नहीं अनुभव करते कि दूसरों के ऊपर निर्भर रहना बुद्धिमानी नहीं हैं। बुद्धिमान व्यक्ति को अपने ही पैरों पर दृढता पूर्वक खड़ा होकर कार्य करना चहिए। धीरे धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा।

swami vivekananda quotes in hindi

हमे ऐसी शिक्षा चाहिए जिससे चरित्र का निर्माण हो, मन की शक्ति बढ़े, बुद्धि का विकास हो और मनुष्य अपने पैर पर खड़ा हो सके।

हम जो बोते हैं वो काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं।

जो सत्य है, उसे साहसपूर्वक निर्भीक होकर लोगों से कहो–उससे किसी को कष्ट होता है या नहीं, इस ओर ध्यान मत दो। दुर्बलता को कभी प्रश्रय मत दो। सत्य की ज्योति ‘बुद्धिमान’ मनुष्यों के लिए यदि अत्यधिक मात्रा में प्रखर प्रतीत होती है, और उन्हें बहा ले जाती है, तो ले जाने दो; वे जितना शीघ्र बह जाएँ उतना अच्छा ही हैं।

यदि स्वयं में विश्वास करना और अधिक विस्तार से पढ़ाया और अभ्यास कराया गया होता, तो मुझे यकीन है कि बुराइयों और दुःख का एक बहुत बड़ा हिस्सा गायब हो गया होता।

किसी चीज से डरो मत। तुम अद्भुत काम करोगे। यह निर्भयता ही है जो क्षण भर में परम आनंद लाती है।

यही दुनिया है; यदि तुम किसी का उपकार करो, तो लोग उसे कोई महत्व नहीं देंगे। किन्तु ज्यों ही तुम उस कार्य को बंद कर दोगे, वे तुरन्त तुम्हें बदमाश प्रमाणित करने में नहीं हिचकिचाएंगे।

यह भी पढ़ें : सफलता पर आधारित प्रेरक विचार, जो आपको प्रेरणा से भर देंगे!

स्वामी विवेकानंद के 9 अनमोल वचन

स्वामी विवेकानंद के 9 अनमोल वचन पढ़कर आपके उनके व्यक्तित्व के बारे में जान पाएंगे। स्वामी विवेकानंद के 9 अनमोल वचन कुछ इस प्रकार हैं;

जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप ईश्वर पर विश्वास नहीं कर सकते।

हर काम को तीन अवस्थाओं से गुज़रना होता है – उपहास, विरोध और स्वीकृति।

अभय हो! अपने अस्तित्व के कारक तत्व को समझो, उस पर विश्वास करो। भारत की चेतना उंसकी संस्कृति है। अभय होकर इस संस्कृति का प्रचार करो।

यदि संसार में कहीं कोई पाप है तो वह है दुर्बलता। हमें हर प्रकार की कमजोरी या दुर्बलता को दूर करना चाहिए। दुर्बलता पाप है, दुर्बलता मृत्यु के समान है।

दिन-रात अपने मस्तिष्क को, उच्चकोटि के विचारो से भरो। जो फल प्राप्त होगा वह निश्चित ही अनोखा होगा।

यदि परिस्थितियों पर आपकी मजबूत पकड़ है तो जहर उगलने वाला भी आपका कुछ नही बिगाड़ सकता।

कभी मत सोचिये कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है। ऐसा सोचना सबसे बड़ा अधर्म है। अगर कोई पाप है, तो वो यही है; ये कहना कि तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं।

अनेक देशों में भ्रमण करने के पश्चात् मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा हूँ कि संगठन के बिना संसार में कोई भी महान एवं स्थाई कार्य नहीं किया जा सकता।

हम भगवान को खोजने कहां जा सकते हैं अगर उनको अपने दिल और हर एक जीवित प्राणी में नहीं देख सकते।

यह भी पढ़ें : पढ़िए बिपिन चंद्र पाल के प्रेरक कथन, जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे!

स्वामी विवेकानंद के सामाजिक विचार

स्वामी विवेकानंद के सामाजिक विचार समाज को सामाजिक न्याय का संदेश देने का काम करेंगे, जिससे समाज में शान्ति की स्थापना हो सके। स्वामी विवेकानंद के सामाजिक विचार (Swami Vivekananda Quotes in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं;

“मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे धर्म से हूं, जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है। हम सिर्फ सार्वभौमिक सहनशीलता में ही विश्वास नहीं रखते, बल्कि हम विश्व के सभी धर्मों को सत्य के रूप में स्वीकार करते हैं।”

“पीड़ितों की सेवा के लिए आवश्यकता पड़ने पर हम अपने मठ की भूमि तक भी बेच देंगे। हजारों असहाय नर नारी हमारे नेत्रों के सामने कष्ट भोगते रहें और हम मठ में रहें, यह असम्भव है। हम सन्यासी हैं,वृक्षों के नीचे निवास करेंगे और भिक्षा मांगकर जीवित रह लेंगे।”

“इच्छा का समुद्र हमेशा अतृप्त रहता है। उसकी माँगे ज्यों-ज्यों पूरी की जाती है, त्यों-त्यों और गर्जन करता है।”

“सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है।”

“दुनिया एक महान व्यायामशाला है, जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।”

“अनुभव ही आपका सर्वोत्तम शिक्षक है। जब तक जीवन है सीखते रहो।”

“भय और अपूर्ण वासना ही समस्त दुःखों का मूल है।”

“धर्म कल्पना की चीज नहीं है, प्रत्यक्ष दर्शन की चीज है। जिसने एक भी महान आत्मा के दर्शन कर लिए वह अनेक पुस्तकी पंडितों से बढ़कर है।”

“मनुष्य जितना अपने अंदर से करुणा, दयालुता और प्रेम से भरा होगा, वह संसार को भी उसी तरह पायेगा।”

“अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे, तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा, ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है, और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाये उतना बेहतर है”

यह भी पढ़ें : स्वामी विवेकानंद के 10 स्वर्णिम उपदेश

संबंधित आर्टिकल

पढ़ें फ्रेंडशिप डे पर प्रेरक कथनपढ़ें हिंदी में कुछ इंट्रस्टिंग काइंडनेस कोट्स
महापुरूषों के अनमोल विचार, जो करेंगे आपको प्रेरितसंघर्षों से पनपती सफलता पर आधारित कुछ इंट्रस्टिंग कोट्स
अब्राहम लिंकन के वो अनमोल विचार, जो करेंगे आपको प्रेरित!पढ़िए विश्व कविता दिवस पर समाज का साहित्य से परिचय करवाते प्रेरक विचार
पढ़ें नारी सशक्तिकरण पर कोट्स, नारे, शायरीअंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पढ़िए समाज में जागरूकता का संचार करने वाले सुविचार
पढ़िए वो प्रेरक विचार जो संघर्ष के समय में आपको प्रेरित करेंगे!पढ़िए मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित अनमोल विचार!
पढ़िए वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रेरित करने वाले अनमोल विचारवर्ल्ड कप के आगाज़ से पहले पढ़िए क्रिकेट खेल पर आधारित अनमोल विचार
पढ़िए हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी के अनमोल विचारपढ़िए रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के अनमोल विचार
पढ़िए रविदास जयंती पर मानव को प्रेरित करने वाले विचारपढ़िए विश्वकर्मा जयंती पर मानव को प्रेरित करने वाले विचार
पढ़िए होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचारपढ़िए छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक विचार
पढ़िए स्वामी रामकृष्ण परमहंस को प्रेरित करने वाले प्रेरक विचारपढ़िए धूम्रपान निषेध के लिए समाज को जागरूक करते प्रेरक विचार और स्लोगन
पढ़िए मदर टेरेसा के कुछ अनमोल विचारपढ़िए उत्कल दिवस का उत्सव मनाने वाले विचार
श्रीमद्भगवत गीता के अनमोल ज्ञान पर आधारित कोट्स प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्णा पर आधारित इंट्रस्टिंग कोट्स

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ होगा। Swami Vivekananda Quotes in Hindi आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार करेंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

4 comments