भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?

1 minute read
भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?

क्या आप जानते हैं कि भारत की प्रथम लोकसभा 17 अप्रैल,1952 को अस्तित्व में आई थी। वहीं, इसकी पहली बैठक 13 मई, 1952 को आयोजित की गई थी। बता दें कि ‘गणेश वासुदेव मावलंकर’ पहली लोकसभा के अध्यक्ष थे। वे 15 मई, 1952 से 27 फरवरी,1956 तक इस पद पर रहे थे। प्रथम लोकसभा अध्यक्ष जी.वी. मावलंकर को प्यार से ‘दादा साहब मावलंकर’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें स्वयं पंडित जवाहर लाल नेहरू ने “लोक सभा के जनक” की उपाधि से सम्मानित किया था। 

भारत के लोकसभा चुनाव को दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव माना जाता है। वहीं, भारत में प्रथम लोकसभा का चुनाव वर्ष 1951 में हुआ था और अब तक सत्तरवीं लोकसभा के चुनाव हो चुके है। बता दें कि ‘भारत निर्वाचन आयोग’ (Election Commission of India) राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद का चुनाव संपन्न करवाता है। 

प्रथम लोकसभा अध्यक्ष ‘गणेश वासुदेव मावलंकर’ के बारे में 

  • गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म 27 नवंबर, 1888 को वर्तमान गुजरात राज्य के बड़ौदा नगर में हुआ था।
  • वर्ष 1908 में उन्होंने गुजरात कालेज, अहमदाबाद से विज्ञान विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और इसके बाद वर्ष 1912 में कानून की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की। 
  • वर्ष 1913 में उन्होंने वकालत शुरू की और बहुत ही कम समय में एक अग्रणी तथा प्रतिष्ठित वकील बन गए।
  • इसके अलावा उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी गहन रूचि ली जिसके कारण वे सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेताओं के संपर्क में आए।
  • वे वर्ष 1913 में ‘गुजरात शिक्षा सोसाइटी’ के मानद सचिव रहे और साल 1916 में ‘गुजरात सभा’ के सचिव बने। 
  • बता दें कि वे ‘राष्ट्रीय राइफल संघ’ और ‘इंस्टीटय़ूट फॉर एफ्रो-एशियन रिलेशन्स’ के संस्थापक चेयरमैन भी थे।
  • क्या आप जानते हैं कि उन्होंने भारत के स्वतंत्र होने के बाद 20 अगस्त, 1947 को गठित एक समिति की अध्यक्षता की। 
  • इस समिति का कार्य संविधान सभा की संविधान-निर्माणकारी भूमिका को उसकी विधायी भूमिका से अलग करने की आवश्यकता का अध्ययन करना और उसके संबंध में रिपोर्ट देना था। 
  • बता दें कि 15 मई, 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ‘पंडित जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत की प्रथम लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए जी.वी मावलंकर का नाम प्रस्तावित किया था। 
  • ‘गणेश वासुदेव मावलंकर’ पहली लोकसभा के अध्यक्ष बने और 15 मई, 1952 से 27 फरवरी,1956 तक इस पद पर रहे।
  • वर्ष 1956 में एक यात्रा के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अन्ततः 27 फरवरी, 1956 को अहमदाबाद में उनका निधन हो गया।

लोकसभा अध्यक्षों की सूची 

लोकसभा अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:

क्रम संख्या अध्यक्षकार्यकाल
1गणेश वासुदेव मावलंकर15 मई 1952-27 फरवरी 1956
2एम. ए. अय्यंगार8 मार्च 1956-10 मई 1957-11 मई 1957-16 अप्रैल 1962
3सरदार हुकम सिंह17 अप्रैल 1962-16 मार्च 1967
4नीलम संजीव रेड्डी17 मार्च 1967-19 जुलाई 1969
5गुरदयाल सिंह ढिल्लों8 अगस्त 1969-19 मार्च 1971-22 मार्च 1971-1 दिसम्बर 1975
6बलि राम भगत15 जनवरी 1976-25 मार्च 1977
7नीलम संजीव रेड्डी26 मार्च 1977-13 जुलाई 1977
8के एस हेगड़े21 जुलाई 1977-21 जनवरी 1980
9बलराम जाखड़22 जनवरी 1980-15 जनवरी 1985-16 जनवरी 1985-18 दिसम्बर 1989
10रबी रे19 दिसंबर 1989-9 जुलाई 1991
11शिवराज पाटिल10 जुलाई 1991-22 मई 1996
12पी. ए. संगमा23 मई 1996-23 मार्च 1998
13जी एम सी बालयोगी24 मार्च 1998-19 अक्टूबर 1999-22 अक्टूबर 1999-03 मार्च 2002
14मनोहर जोशी10 मई 2002-02 जून 2004
15सोमनाथ चटर्जी4 जून 2004-30 मई 2009
16मीरा कुमार30 मई 2009-04 जून 2014
17सुमित्रा महाजन6 जून 2014-16 जून 2019
18ओम बिड़ला18 जून 2019- वर्तमान 

आशा है कि आपको, भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे? के बारे में सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और करियर से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहे। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*