SSC का फुल फॉर्म स्टाफ सिलेक्शन कमीशन है। एसएससी एक बहुत बड़ा सरकारी विभाग है, जिसमें हजारों वैकेंसी हर साल निकलती है, उन्हीं में से SSC स्टेनोग्राफर भी एक है। SSC Stenographer Exam in Hindi हर साल SSC द्वारा आयोजित किया जाता है। यदि आप भी एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा देने वाले हैं या देना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। SSC Stenographer Exam in Hindi से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए यह ब्लॉग पूरा पढ़ें। यदि आपके पास इस ब्लॉग से सम्बंधित किसी भी प्रकार का सवाल है, तो आप नीचे कमेंट सेक्शन में अपना सवाल पूछें या इस ब्लॉग से सम्बंधित अपनी राय दें।
This Blog Includes:
- SSC स्टेनोग्राफर क्या है ?
- एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2022 हाइलाइट्स
- एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा महत्वपूर्ण तारीख 2022
- SSC स्टेनोग्राफर एग्ज़ाम के लिए पात्रता
- SSC स्टेनोग्राफर एग्ज़ाम आयु सीमा
- SSC स्टेनोग्राफर एग्ज़ाम पैटर्न
- एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस इन हिंदी
- स्किल टेस्ट
- SSC स्टेनोग्राफर एग्ज़ाम पद की भर्ती
- ग्रुप C और D का वर्क एनवायरनमेंट
- SSC स्टेनोग्राफर में पोस्टिंग लोकेशन
- एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा Worksheet-
- FAQ
SSC स्टेनोग्राफर क्या है ?
स्टेनोग्राफर की जरूरत सरकारी विभाग के साथ-साथ निजी विभागों में भी होती है। स्टेनोग्राफर का काम एक टाइपिस्ट की तरह होता है। परंतु यह टाइपिस्ट से अधिक कौशल वाला होता है इसमें अधिक तेजी से शब्दों को लिखना होता है अर्थात बोलने की स्पीड से शब्दों को लिखना होता है। स्टेनोग्राफर का काम शब्दों को शॉर्टहैंड करना भी होता है। शॉर्टहैंड एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें शब्दों को शार्ट रूप में लिखा जाता है। उदाहरण के तौर पर एक भाषण को नोट करके दस्तावेज रूप में बनाना स्टेनोग्राफर का काम होता है जिस स्पीड से भाषण दिया जाता है उसी स्पीड से स्टेनोग्राफर का काम उसे नोट करना होता है।
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2022 हाइलाइट्स
परीक्षा का नाम | SSC Stenographer |
कंडक्टिंग बॉडी | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
पोस्ट | ग्रेड सी और डी |
परीक्षा मोड | लिखित परीक्षा और स्किल परीक्षा |
पात्रता मापदंड | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10+2 बोर्ड |
समयांतराल | लिखित परीक्षा: 2 घंटे कौशल परीक्षा: 10 मिनट |
SSC CGL 2022 : संपूर्ण जानकारी के साथ
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा महत्वपूर्ण तारीख 2022
SSC स्टेनोग्राफर 2022 के लिए महत्वपूर्ण तारीख की सूची नीचे दी गई है:
क्षेत्र | तारीख |
SSC स्टेनोग्राफर नोटिफिकेशन डेट 2022 | दिसंबर 2022 (अनिश्चित) |
SSC स्टेनोग्राफर अप्लाई ऑनलाइन 2022 | दिसंबर 2022 (Tentative) |
SSC स्टेनोग्राफर लास्ट डेट फॉर फीस पेमेंट लास्ट डेट 2022 | जल्द घोषित किया जायेगा |
SSC स्टेनोग्राफर एग्ज़ाम डेट 2022 | अप्रैल 2023 (Tentative) |
SSC स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2022 | जल्द घोषित किया जायेगा |
यह भी पढ़ें : आईटीआई स्टेनो कोर्स के बारे में
SSC स्टेनोग्राफर एग्ज़ाम के लिए पात्रता
SSC Stenographer Exam देने के लिए चाहे वह स्टेनोग्राफर ग्रुप डी ट्रांसक्रिप्शन के लिए हो या स्टेनोग्राफर ग्रुप सी ट्रांसक्रिप्शन के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 10 + 2 इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
SSC स्टेनोग्राफर एग्ज़ाम आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: ग्रेड डी के लिए 27 वर्ष
- अधिकतम आयु : ग्रेड सी के लिए 30 वर्ष
- नियमानुसार आयु में छूट अतिरिक्त।
SSC स्टेनोग्राफर एग्ज़ाम पैटर्न
SSC Stenographer Exam का पहला फेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता है उसका पैटर्न नीचे सारणी में दिया गया है-
मोड ऑफ एग्जाम | कंप्यूटर आधारित टेस्ट |
नंबर ऑफ सेशंस | तीन |
कुल प्रश्न | 200 |
कुल अंक | 200 |
कुल समय | 2 घंटे |
नेचर ऑफ़ क्वेश्चन (प्रश्नों की प्रकृति) | ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न |
प्रश्न पत्र की भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
नेगेटिव मार्किंग | 0.25 |
SSC Stenographer Exam का पहला फेज पास करने के बाद स्किल टेस्ट होता है, जिसे शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को देना होता है। उम्मीदवारों के हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग स्किल को जांचने के लिए 10 मिनट का एक डिक्टेशन दिया जाता है, यह हिंदी और इंग्लिश दोनों में होता है। ग्रुप सी के उम्मीदवारों को 100 वर्ड्स पर मिनट टाइप करने होते हैं तथा ग्रुप डी के उम्मीदवारों को 80 वर्ड पर मिनट टाइप करने होते हैं।
एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस इन हिंदी
SSC Stenographer Exam की तैयारी के लिए स्टेनोग्राफर की परीक्षा का सिलेबस जानना अति आवश्यक है इसलिए आपकी सहायता के लिए SSC Stenographer Exam in Hindi सिलेबस विस्तार से नीचे दिया गया है-
विषय | प्रश्न की संख्या | अधिकतम अंक | |
1. | जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 50 | 50 |
2. | जनरल अवेयरनेस | 50 | 50 |
3. | इंग्लिश लैंग्वेज एंड कंप्रेहेंशन(comprehension ) | 100 | 100 |
कुल | 200 | 200 |
(1)जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
इसमें मौखिक और गैर-मौखिक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षण में एनालॉग्स, समानता और अंतर, अंतरिक्ष दृश्य, समस्या समाधान, विश्लेषण, निर्णय, निर्णय लेने, दृश्य स्मृति पर प्रश्न शामिल होंगे। विवेकशील अवलोकन संबंध अवधारणाओं, अंकगणितीय तर्क, मौखिक और आकृति वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, गैर-मौखिक श्रृंखला आदि। परीक्षण में भी शामिल होंगे,अमूर्त विचारों और प्रतीकों और उनके संबंध,अंकगणितीय गणना और अन्य विश्लेषणात्मक कार्यों से निपटने के लिए उम्मीदवार की क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किए गए प्रश्न।
सबसे ज़्यादा तनख्वाह वाली सरकारी नौकरियाँ
(2)जनरल अवेयरनेस
सामान्य जागरूकता(जनरल अवेयरनेस ) प्रश्न को उम्मीदवारों को उनके आसपास के वातावरण के बारे में सामान्य जागरूकता और समाज के लिए आवेदन करने की क्षमता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा। प्रश्नों को वर्तमान घटनाओं के ज्ञान और उनके वैज्ञानिक पहलुओं में रोजमर्रा के अवलोकन और अनुभव के ऐसे मामलों का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा जैसा कि एक शिक्षित व्यक्ति से उम्मीद की जा सकती है। परीक्षा में भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न भी शामिल होंगे, विशेष रूप से खेल से संबंधित, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, भारतीय संविधान सहित सामान्य राजनीति, और वैज्ञानिक अनुसंधान आदि। ये प्रश्न ऐसे होंगे कि उन्हें किसी अनुशासन के विशेष अध्ययन की आवश्यकता नहीं है।
40% और इससे अधिक दृश्य विकलांगता वाले VH उम्मीदवारों के लिए, मैप्स / ग्राफ़ का कोई घटक नहीं होगा। जनरल इंटेलिजेंस एंड रीज़निंग जनरल अवेयरनेस पेपर में आरेख सांख्यिकीय डेटा।
(3) इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन
इंग्लिश प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में एक स्कोरिंग सेक्शन हो सकता है, जिनकी भाषा पर अच्छी पकड़ है। यह खंड शब्दावली या मौखिक क्षमता , व्याकरण, विलोम और समानार्थी, वाक्य संरचना, और इसके सही उपयोग, वाक्य सुधार आदि विषयों से तैयार किए गए प्रश्नों के माध्यम से छात्रों के अंग्रेजी भाषा कौशल का मूल्यांकन करता है।
स्किल टेस्ट
छात्रों को ऑनलाइन एमसीक्यू टेस्ट क्लियर करने के बाद स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होता है। उसी पर प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। उम्मीदवारों को अंग्रेजी / हिंदी माध्यम में श्रुतलेख दिया जाएगा और उन्हें पहले इसे कागज पर लिखना होगा और बाद में उसी का टाइप किया हुआ संस्करण जमा करना होगा। आवेदकों को ग्रेड सी के लिए 100 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड डी के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
पोस्ट / (परीक्षा का माध्यम) | समय अवधि |
स्टेनोग्राफर ग्रेड डी (अंग्रेजी) | 50 |
आशुलिपिक ग्रेड डी (हिंदी) | 65 |
आशुलिपिक ग्रेड सी (अंग्रेजी) | 40 |
आशुलिपिक ग्रेड सी (हिंदी) | 55 |
SSC स्टेनोग्राफर एग्ज़ाम पद की भर्ती
SSC स्टेनोग्राफर एग्ज़ाम में स्टेनोग्राफर पद की संसद, विधानसभाओं, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालयों, कर्मचारी चयन आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, रेल्वे भर्ती बोर्ड, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड तथा अन्य राजकीय उपक्रमों के माध्यम से की जाती है। इनके द्वारा चयनित अभ्यर्थियों सचिवालय, शासन का पदस्थापन सचिवालय, केंद्रीय संसद, विधानसभाओं आदि सरकारी कार्यालयों में राजकीय कर्मचारी के रूप में किया जाता है।
ग्रुप C और D का वर्क एनवायरनमेंट
स्टेनोग्राफर की नौकरी पूरी तरह डेस् जॉब वाली है। यहाँ आपके काम करने का समय फिक्स रहता है। न ही आपको शिफ्ट में काम नहीं करना पड़ेगा और न ही आपको देर तक किसी अतिरिक्त काम के लिए रुकना होगा। स्टेनोग्राफर की नौकरी में वर्क लाइफ बैलेंस अच्छा है। जिससे के आप अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अच्छी तरह से संभाल पाएंगे।
SSC स्टेनोग्राफर में पोस्टिंग लोकेशन
Posting का जगह इस बात पर निर्भर करती है कि आपको किस ग्रेड के लिए चुना गया है, ग्रेड ‘C’ या ‘D’। SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C: ग्रेड C के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की पोस्टिंग दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री/डिपार्टमेंट में होती है। SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड D: ग्रेड D को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है, ‘X’ और ‘Y’
- ग्रुप ‘X’ – ग्रुप X के लिए चुने गये अभ्यर्थियों की पोस्टिंग अधिकतर दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के मंत्रालयों में की जाती है।
- ग्रुप ‘Y’ – ग्रुप Y के अंदर आने वाले उम्मीदवारों की पोस्टिंग सेंट्रल गवर्नमेंट के अधीन किसी भी डिपार्टमेंट या ऑफिस में पूरे भारत वर्ष में कहीं भी हो सकती है।
SSC स्टेनोग्राफर सैलरी
SSC स्टेनोग्राफर करते समय हम वेतन जानने के इच्छुक होते हैं इसलिए जॉब प्रोफाइल के साथ-साथ वेतन भी नीचे दी गई सारणी में बताया गया है-
विशेष विवरण | ग्रेट सी (रुपए में) | ग्रेड डी (रुपए में) |
वेतनमान(Pay Scale) | 9300 -34,800 | 5200 -20,200 |
वेतन पट्टा(Pay Band) | 4200 or4600 (Pay Grade 2) | 2400 (Pay grade 1) |
प्रारंभिक वेतन(Initial Salary ) | 5200 | 5200 |
मूल वेतन (Basic salary) | 14,500 | 7600 |
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा Worksheet-
FAQ
उत्तर: स्टेनोग्राफर बोले गए शब्दों को टाइपराइटर मशीन से तेज गति से लिखता है। आशुलिपि लिखने की एक विधि है जिससे सामान्य की अपेक्षा अधिक तेजी से लिखा जा सकता है।
उत्तर: शॉर्टहैंड लिखने की एक विधि है जिसमें सामान्य लेखन की अपेक्षा अधिक तीव्र गति से लिखा जा सकता है। आशुलिपि में लिखने की क्रिया स्टेनोग्राफी कहलाती है। स्टेनोग्राफी से आशय है तेज और संक्षिप्त लेखन।
उत्तर: स्टेनोग्राफर बनने के लिए एग्जाम लिया जाता है अगर आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री और स्टेनोग्राफर का डिप्लोमा है उसके पश्चात आपको स्टेनोग्राफर बनने के लिए लिखित परीक्षा और शॉर्टहैंड परीक्षा को पास करना जरूरी होता है।
उत्तर: आपको शॉर्टहैंड की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। आप शॉर्टहैंड की कम या गलत जानकारी के आधार पर अपनी स्पीड नहीं बना सकते हैं। आप जो भी शॉर्टहैंड में लिखें, उसे फाइनल करने से पहले एक बार अवश्य पढ़ें।
आशा है कि इस ब्लॉग से आपको SSC Stenographer Exam in Hindi के बारे में सभी जानकारी मिल गई होगी। यदि आप भी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के विशेषज्ञों के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे आपको उचित मार्गदर्शन के साथ ऊपर दी गई सभी सुविधाएं प्रदान करने में मदद करेंगे।
-
Kya stenographer 12th paas out apply kar sakte hai
-
आप अपनी query से related questions के लिए हमारी https://leverageedu.com/ visit कर सकते हैं।
-
-
kya Hindi walo students ka bhi paper English me hota h sir
-
जी हिंदी के लिए हिंदी में परीक्षा होती है।
-
6 comments
Kya stenographer 12th paas out apply kar sakte hai
आप अपनी query से related questions के लिए हमारी https://leverageedu.com/ visit कर सकते हैं।
kya Hindi walo students ka bhi paper English me hota h sir
जी हिंदी के लिए हिंदी में परीक्षा होती है।
Sir mei de.d ki taiyari karna chahta hu
हैलो रिमांशु, केंद्र सरकार ने प्राइमरी स्कूल्स के बच्चों को पढ़ाने के लिए कई अन्य प्रकार के कोर्स बनाए हैं वह सारे कोर्स करने के बाद आप प्राइमरी टीचर बन सकते हैं। इन सभी कोर्सेज में से एक कोर्स DELEd का है। DELEd कर लेने के बाद आपको बच्चे को पढ़ाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।