घर पर पढ़ने का टाइम टेबल कैसे बनाए?

1 minute read
घर पर पढ़ने का टाइम टेबल

कभी- कभी घर पर पढ़ना ज़्यादा कारगर साबित होता है। कुछ स्टूडेंट्स घर पर पढ़ना ही प्रेफर करते हैं। घर पर पढ़ने के कई फ़ायदे भी होते हैं। इसलिए ज़रूरी है की आप घर पर पढ़ाई एक प्रॉपर टाइम टेबल के साथ करें। आईये जानते हैं की घर पर पढ़ने का टाइम टेबल कैसे बनाएँ। 

घर पर पढ़ने का टाइम टेबल क्या होता है?

इससे पहले हम जानें कि घर पर पढ़ने का टाइम टेबल कैसे बनाएँ, यह जान लेना ज़रूरी है कि एक टाइम टेबल क्या होता है? घर पर पढ़ने का टाइम टेबल एक इफेक्टिव टूल है जिससे आप अपने काम प्लान करते हैं। सरल शब्दों में वह प्लानिंग स्ट्रेटेजी है जिससे हम यह प्लान करते हैं घर पर किस समय क्या पढ़ना है और कितना पढ़ना है। घर पर पढ़ने का टाइम टेबल एक तरह की एकेडेमिक टास्क लिस्ट है जिसमें टाइम ड्यूरेशन और स्लॉट्स भी शामिल होती है। 

घर पर कैसे पढ़ें?

घर पर पढ़ने के अपने अलग फायदे होते हैं। कुछ स्टूडेंट्स से घर पर बैठकर ही बेहतर पढ़ाई हो पाती है। इसलिए आज हम लाए हैं कुछ ऐसी टिप्स जिनसे आप जान सकेंगे की घर पर कैसे पढ़ें। 

  • सक्रिय रहकर पढ़ने का प्रयास करें 
  • टाइम टेबल बनाएँ 
  • टाइमर का उपयोग करें 
  • ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म्स का सहारा लें 
  • स्टडी स्पेस फिक्स करें 
  • सही समय पर पढ़ाई करें 
  • रात को पूरी नींद लें 
  • सुबह जल्दी उठें 
  • फिजिकल और मेन्टल हेल्थ का ध्यान रखें 
  • डिसट्रैकशंस से दूर रहें 
  • बिस्तर पर पढ़ाई करने से बचें 
  • रूटीन बनाएँ 

घर पर पढ़ने के फायदे

घर पर पढ़ने के अपने अलग फ़ायदे हैं। नीचे ऐसे ही कुछ फायदों की लिस्ट दी गई है –

  • वातावरण शांत होता है 
  • दुसरे कामों के लिए भी समय मिलता है 
  • समय की बचत 
  • पढ़ाई में निरन्तरता 
  • समय पर होमवर्क 
  • टाइम मैनेजमेंट स्किल्स में बढ़त 

टाइमटेबल का फॉर्मेट

टाइम टेबल फॉर्मेट कुछ इस प्रकार है –

टाइम एक्टिविटी 
5.00 AMसुबह उठना 
5.15- 5.30 AMयोग अभ्यास/ बॉडी स्ट्रेचिंग/ किसी भी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी 
5.30- 6.45 AMपिछले दिन का पढ़ा हुआ रिवाइज़ करें 
6.45- 7.00 AMनाश्ता 
4.00- 6.00 PMटूशन/ कोचिंग क्लास 
6.00-7.00 PMस्पोर्ट्स/ एक्टिविटी 
7.00- 9.00 PMसेल्फ स्टडी 
9.00- 9.30 PMडिनर/ ब्रेक 
9.30- 10.30 PMरिविज़न (दिन में जो पढ़ा)
10.30 PMसो जाएं (कोशिश करें इस समय फ़ोन न चलाएं)

घर पर पढ़ने का टाइम टेबल कैसे बनाएँ?

घर पर पढ़ने का टाइम टेबल बनाने की स्टेप बाय स्टेप गाइड नीचे दी गई है –

अपनी ज़िम्मेदारियों की लिस्ट बनाएँ 

आपको दिन भर में जितने भी काम करने हैं, उनकी एक लिस्ट बना लें। जो काम सबसे पहले निपटाना है उसे सबसे ऊपर लिखें। इससे आप कोई भी टास्क नहीं भूलेंगे। 

पढ़ने के लिए अच्छा समय चुनें 

पढ़ाई करने के लिए सोच समझकर समय चुनें। ऐसा समय जब आपको कोई डिस्टर्ब न कर सके और आप थके भी न हों। पढ़ाई में कंसंट्रेशन तभी बन पाता है जब आपका दिमाग और आस पास का वातावरण शांत हों। 

स्टडी मटेरियल इक्कठा कर लें 

पढ़ने का टाइम टेबल बनाते समय आप सब्जेक्ट – टॉपिक के अनुसार उसका स्टडी मटेरियल इकट्ठा करके रख लें। इससे किसी टॉपिक से रिलेटेड कोई फाइल/ असाइनमेंट ढूंढ़ने में टाइम बर्बाद नहीं होगा। 

फॉर्मेट चुनें 

आप अपना पढ़ने का टाइम टेबल काग़ज़ पर बना सकते हैं या स्प्रेडशीट जैसे डिजिटल फ़ॉर्मेट में, या आप अपने फोन पर किसी ऐप में बना सकते हैं। 

ग्रिड बनाएँ 

सभी घर पर पढ़ने का टाइम टेबल चार्ट/ टेबल फॉर्म में ही होते हैं, जिसमें दिन, समय और टास्क का कॉलम बदलते रहते हैं। आवश्यकता अनुसार इन्हें बदलते रहें। 

टाइम टेबल भरें 

घर पर पढ़ने का टाइम टेबल में अलग- अलग ब्लॉक्स बनाकर उन्हें भरें। आप अलग अलग टाइम फ्रेम्स- स्लॉट्स से यह ब्लॉक्स भर सकते हैं। 

टाइम ड्यूरेशन के कॉलम बनाएँ 

किस समय आपको क्या पढ़ना है, उसके कॉलम बनाएँ। 

टास्क लिस्ट बनाएँ 

आपको जो भी, जितने भी काम करने हैं, उनकी लिस्ट बना लें। छोटे से छोटा काम या टॉपिक भी हो तो उसे नोट डाउन करें। 

ब्रेक के लिए भी समय निकालें 

घर पर पढ़ने का टाइम टेबल में बीच- बीच में ब्रेक्स भी शामिल करें। लगातार लम्बे समय तक पढ़ाई करने से मस्तिष्क थक जाता है। इसलिए टाइम टेबल में खुद को आराम देने के लिए भी समय निकालें। 

टाइम टेबल को फॉलो करें 

सिर्फ पढ़ने का टाइम टेबल बना लेने से आप टॉपर नहीं बन सकते। बेहतर एकेडेमिक परफॉरमेंस के लिए आपको टाइम टेबल फॉलो भी करना चाहिए। 

घर पर पढ़ाई का माहौल कैसे बनाएँ?

घर पर पढ़ाई का माहौल बनाने की कुछ टिप्स नीचे दी गई हैं –

  • डिसट्रैकशंस को हटा दें 
  • स्टडी स्पेस बनाएँ 
  • वातावरण शांत रखें 
  • बिस्तर पर पढ़ना अवॉयड करें 
  • टेबल- चेयर पर पढ़ें 
  • अपना कमरा साफ़ रखें 
  • दीवार पर विज़न बोर्ड बनाकर चिपकाएँ 
  • इंस्पिरेशनल कोट्स लगाएँ 

यूपीएससी के लिए टाइमटेबल

यूपीएससी का एग्जाम देश के सबसे मुश्किल एग्जाम में से एक माना जाता है। अगर आप घर से ही यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा टाइम टेबल बनाना और भी ज़रूरी हो जाता है। आईये जानते हैं की यूपीएससी की तैयारी के लिए पढ़ने का टाइम टेबल कैसे बनाएँ। 

टाइम एक्टिविटी 
5.00 AMसुबह उठें 
5.00- 5.30 AMमॉर्निंग रूटीन 
5.30- 6.00 AMफिजिकल एक्टिविटी 
6.00- 6.15 AMनाश्ता 
6.15- 7.00 AMअख़बार पढ़ें 
7.00 AM- 12 PMपढ़ाई करें 
12.00- 1.00 PMब्रेक 
1.00- 2.00 PMपढ़ाई करें 
2.00- 3.00 PMलंच ब्रेक 
3.00- 7.00 PMपढ़ाई करें 
7.00- 8.00 PMब्रेक 
8.00- 9.00 PMडिनर ब्रेक 
9.00- 10.00 PMपढ़ाई करें 
10.00 PMसो जाएँ 

FAQs

1 दिन में कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

एक छात्र को औसतन 7–8 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए पर शरीर के साथ साथ मन और बुध्दि भी पढाई में शामिल होने चाहिए। 

घर बैठे पढ़ाई कैसे करें?

सक्रिय रहकर पढ़ने का प्रयास करें, टाइमटेबल बनाएं, टाइमर का उपयोग करें, ऑनलाइन लर्निंग ऐप्स की सहायता लें, अध्ययन क्षेत्र निर्धारित करें, सही समय पर अध्ययन करें, अपनी नींद पूरी करें, सेहत का ध्यान रखें,  डिस्ट्रेक्शन से दूर होने का प्रयास करें, बिस्तर पर पढ़ाई न करें।

सुबह कितने बजे उठकर पढ़ना चाहिए?

आपको रात में 10 बजे तक जागना चाहिए ताकि सुबह 4 बजे जाग कर पढ़ाई कर सकें। यदि आप देर रात तक जागते हैं तो आपको सुबह जागने में बहुत दिक्कत होगी और उठ भी गए तो आपका दिमाग पढ़ाई के लिए तैयार नहीं होगा। यदि आप प्रातः काल तीन से चार घंटे ही पढ़ लेते हैं, तो वह दिन में की गई पढ़ाई से दुगना परिणाम देती है।

घर में ऑनलाइन कैसे पढ़ें?

ऑनलाइन टाइम टेबल से पढ़ाई करें। पिछले प्रश्न पत्रों से पढ़ाई करें। यूट्यूब वीडियोज़ से पढ़ाई करें। फेसबुक ग्रुप में से पढ़ाई करें। इस प्रकार आप घर में ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।

आशा करते हैं कि आपको घर पर पढ़ने का टाइम टेबल का हमारा ब्लॉग अच्छा लगा। ऐसे ही अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

12 comments
          1. सर पढ़ने बैठता हु जब दिमाख स्तर नही रहता है सुझाव बताए मुझे जिस से मेरा मन पढ़ने में इधर उधर न हो

          1. सर पढ़ने बैठता हु जब दिमाख स्तर नही रहता है सुझाव बताए मुझे जिस से मेरा मन पढ़ने में इधर उधर न हो