ओईटी एग्जाम (OET Exam)

2 minute read

उस परिस्थिति का अनुमान कीजिए, जब एक कुशल चिकित्सक किसी मरीज का ऑपरेशन कर रहा हो लेकिन भाषा में असामानता होने के कारण, दोनों के बीच कोई संप्रेक्षण नहीं हो पा रहा हो। जब एक मरीज अपने चिकित्सक से संचार न कर पा रहा हो तो क्या उसका कारगर उपचार संभव है? ये वो परिस्थिति होती है जिसके लिए चिकित्सकों को उस स्थानीय भाषा को सीखने की जरूरत होती है, जहां वो काम करना चाहते हैं। एक मेडिकल प्रोफेशनल के तौर पर आपको उन लोगों से संवाद करना होता है जिनके साथ आप कार्य कर रहे होते हैं। अंग्रेजी, अंतरराष्ट्रीय भाषा होने के कारण दुनिया भर की किसी अन्य भाषा से अधिक बोली जाती है। भिन्न प्रवेश, भाषा और संस्कृति यों के लोगों से संवाद करने में अंग्रेजी एक समानता के रूप में कार्य करती है। ओईटी एग्ज़ाम यानि ऑक्यूपेशनल इंग्लिश टेस्ट पेरामेडिकल उम्मीदवारों के लिए भाषा मूल्यांकन का पैरामीटर है। OET Exam in Hindi के बारे में इस ब्लॉग में बताया गया है तो चलिए जानते है OET Exam in Hindi

परीक्षा का नामऑक्यूपेशनल इंग्लिश टेस्ट (ओईटी एग्जाम)
आवेदन पत्रउन हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए जो विदेश में कार्य करना चाहते हैं
आयोजककैम्ब्रिज बाक्सहिल लैंगवेज असेसमेंट ट्रस्ट (सीबीएलए)
परीक्षा का तरीकाऑनलाइन तथा ऑफलाइन
इन देशों में लागूयूएस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दुबई और सिंगापुर, यूके्रन, आयरलैंड, नंबिया और यूके
परीक्षा शुल्क587 ऑस्टेÑलियन डॉलर (32,900 भारतीय रुपया)
स्कोर रेंजए(उच्चतम)से ई(न्यूनतम)

ऑक्यूपेशनल इंग्लिश टेस्ट या ओईटी (OET)

ओईटी एग्जाम का आयोजन उन हेल्थकेयर प्रोफशनल्स की अंग्रेजी भाषा में कुशलता को परखने के लिए किया जाता है जो अंग्रेजी बोले जाने वाले क्षेत्रों में काम करना चाहते हैं। ये परीक्षा उन सभी चिकित्सकों, नर्स और पेरामेडिकल कर्मचारियों के लिए उपयुक्त है जो डेंटिस्ट्री ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फीजिओथेरेपी, मेडिसिन, नर्सिंग,डायटेटिक्स, पोडियाट्री, स्पीच पैथोलॉजी, रेडियोग्राफी, नर्सिंग, पशु चिकित्सा, फार्मेसी और ऑप्टोमेट्री से संबन्ध रखते हैं। कैम्ब्रिज बॉक्सहिल लैंगवेज असेसमेंट द्वारा आयोजित ओईटी कई राष्ट्रों में मान्य है जिनमें यूएस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दुबई और सिंगापुर, यूक्रेन, आयरलैंड, नांबिया और यूके शामिल हैं। परीक्षा की वैधता इस बात पर निर्भर करती है कि आपने किस इंस्टीट्यूशन या कमेटी के साथ काम करने का आवेदन किया है।

OET टेस्ट डेट्स 2022-23

OET परीक्षा भारत में कई शहरों में एक वर्ष में 14 बार आयोजित की जाती है। 2022-23 के लिए OET परीक्षा की तारीखें इस प्रकार हैं:

OET टेस्ट डेट OET पंजीकरण विंडोOET परिणाम 2021
10 सितंबर 2022  सोमवार, 9 अगस्त 2021 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 17 अगस्त 2022मंगलवार, 27 सितंबर 2022
24 सितंबर 2022सोमवार, 9 अगस्त 2021 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 31 अगस्त 2022बुधवार, 12 अक्टूबर 2022
8 अक्टूबर 2022सोमवार, 9 अगस्त 2021 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 14 सितंबर 2022मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022
22 अक्टूबर 2022सोमवार, 9 अगस्त 2021 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 28 सितंबर 2022बुधवार, 9 नवंबर 2022
5 नवंबर 2022सोमवार, 9 अगस्त 2021 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 12 अक्टूबर 2022मंगलवार, 22 नवंबर 2022
19 नवंबर 2022सोमवार, 9 अगस्त 2021 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 26 अक्टूबर 2022मंगलवार, 6 दिसंबर 2022
3 दिसंबर 2022सोमवार, 9 अगस्त 2021 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 9 नवंबर 2022मंगलवार, 3 जनवरी 2023
17 दिसंबर 2022सोमवार, 9 अगस्त 2021 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 23 नवंबर 2022बुधवार, 18 जनवरी 2023
14 जनवरी 2023शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 – दोपहर 12 बजे शनिवार, 10 दिसंबर 2022शुक्रवार, 3 फरवरी 2023
28 जनवरी 2023शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 – दोपहर 12 बजे सोमवार, 02 जनवरी 2023शुक्रवार, 17 फरवरी 2023
11 फरवरी 2023शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 18 जनवरी 2023गुरुवार, 02 मार्च 2023
25 फरवरी 2023शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 01 फरवरी 2023गुरुवार, 16 मार्च 2023
11 मार्च 2023शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 15 फरवरी 2023शुक्रवार, 31 मार्च 2023
25 मार्च 2023शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 – दोपहर 12 बजे बुधवार, 01 मार्च 2023बुधवार, 19 अप्रैल 2023

ओईटी एग्ज़ाम पैटर्न

किसी अन्य लैंगवेज टेस्ट की तरह ही, ऑक्यूपेशनल इंग्लिश टेस्ट हेल्थ केयर प्रोफेशनल की भाषाई पकड़ को सभी पहलुओं से जांचता है। परीक्षा में आपकी भाषाई कुशलता को बोलने, पढ़ने, लिखने और सुनने के दौरान जांचा जाता है। यहां आप परीक्षा के प्रारूप के बारे में विस्तार से जानेंगे :

लिसनिंग: इस भाग के तीन खंड होते हैं जिनमें सभी विशिष्टताओं के स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए सामान्य प्रश्न शामिल होते हैं। इसमें 42 सवाल होते हैं जिनके जवाब 40 मिनट के भीतर देने होते हैं। आपको सवालों के बीच में जवाब लिखने के लिए समय दिया जाता है। यूं तो श्रवण परीक्षा को पास करने का मानदंड हर वर्ष बदलता रहता है फिर भी गे्रड बी(क्वालीफाइंग ग्रेड) प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

रीडिंग : इस भाग में आपकी रीडिंग, स्किमिंग और स्कैनिंग की क्षमता को जांचा जाता है। इस भाग में तीन खंड होते हैं जिनमें कुल 42 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने का कुल समय 60 मिनट होता है, जिसमें 15 मिनट के भीतर सेक्शन ए के बीस सवाल हल करने होते हैं। सेक्शन बी और सी के बचे हुए 22 प्रश्नों का जवाब 45 मिनट के भीतर देना होता है।

लिखित : लेखन का भाग पेशे पर आधारित होता है और उसमें हर पेशे जैसे नर्स, डेंटिस्ट आदि के अनुसार परिस्थिति होती है। इस परीक्षा का उद्देश्य अंग्रेजी भाषा में आपकी लेखन क्षमता को परखना होता है। इस भाग के लिए 45 मिनट का समय दिया जाता है।

मौखिक : अन्य परीक्षाओं से भिन्न, मौखिक परीक्षा में आपको हेल्थ केयर प्रोफेशनल की तरह अभिनय करना होता है। इसमें इंटरव्यूअर मरीज़ या मलीज़ के संबंधी के तौर पर अभिनय करता है। पशु चिकित्सा के संबंध में, इंटरव्यूअर पशु के मालिक का पात्र निभाता है। परीक्षा की अवधि 20 मिनट होती है जिसमें आपकी फ्लूएंसी, उच्चारण और परस्परता का आकलन किया जाता है।

ओईटी एग्जाम योग्यता मानदंड

ओईटी एग्जाम देने के लिए कोई सख्त नियम लागू नहीं होता है। वो सभी जिन्होंने चिकित्सीय क्षेत्र में उच्च स्तरीय डिग्री या सर्टिफ़िकेट प्राप्त किया हो और ऊपर दिए गए क्षेत्रों में हेल्थ केयर प्रोफेशनल के तौर पर काम करना चाहते हों, ये परीक्षा दे सकते हैं।

ओईटी एग्ज़ाम फीस और पंजीकरण

ओईटी एग्जाम में पंजीकरण करवाने के लिए, उम्मीदवार को तय परीक्षा शुल्क देना अनिवार्य है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ओईटी एग्जाम का स्टैंडर्ड परीक्षा शुल्क 587 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (32,900 भारतीय रुपए) है।

ओईटी एग्जाम में पंजीकरण करवाने के लिए, उम्मीदवार ऑफीशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। कुछ आसान चरणों को पूरा कर आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। उम्मीदवार को पहले लॉग इन चरण पूरा करना होगा और फिर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ओईटी बनाम आईईएलटीएस 

छात्र अक्सर ओईटी और आईईएलटीएस में अंतर नहीं कर पाते। हालांकि दोनो लैंगवेज प्रोफीशियेंसी टेस्ट होते हैं फिर भी इनमें काफी अंतर है। आईईएलटीएस एक सामान्य इंग्लिश लैंगवेज प्रोफीशियेंसी टेस्ट है जो विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए उपयुक्त है। दूसरी ओर, ओईटी परीक्षा चिकित्सीय पेशे वरों के लिए है जो अंग्रेजी प्रवेश में कार्य करने के इच्छुक हैं। अलग उद्देश्य होने के कारण ओईटी भिन्न संगठन द्वारा आयोजित किया जाता है जबकि आईईएलटीएस का आयोजन सरकार और निजी संगठनों द्वारा किया जाता है।

यहां पर आईईएलटीएस स्कोर और ओईटी एग्जाम स्कोर के बीच में तुलना पेश की जा रही है :

आईईएलटीएसओईटीओईटी स्कोर
8-9450-500
7-7.5बी350-440
6.5सी+300-340
5.5-6सी200-290
4-5डी100-190
40-90

ओईटी एग्ज़ाम की तैयारी

जहां आईईएलटीएस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए आपको उच्च शब्दावली तैयार करने की जरूरत होती है ओईटी पूरी तरह से पेशे पर आधारित है। इसमें आपको चिकित्सीय शब्दों की समझ होना और अलग अलग परिस्थितियों में उनका प्रयोग करना आना आवश्यक होता है। आपसे कई प्रकार के चिकित्सीय पत्र लिखने की उम्मीद की जाती है इनमें एक रिफरल लेटर भी शामिल है। अगर आप इसमें अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ओईटी परीक्षा की आवश्यकताओं और मूल्यांकन के तरीके को जानना जरूरी है। इसलिए इस परीक्षा की तैयारी से पूर्व ये जानकारी ओईटी की ऑफीशियल वेबसाइट से प्राप्त करना न भूले।

ओईटी एग्जाम : टेस्ट सेंटर

ओईटी 42 देशों के करीब 140 स्थानों पर मौजूद है। भारत में ओईटी 14 से अधिक राज्यों में आयोजित किया जाता है जिसमें दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, बैंगलोर, चंडीगढ़ आदि शामिल हैं। एक मेडिकल प्रैक्टीशनर के तौर पर ओईटी एग्जाम आपके विदेश में काम करने के क्षितिज को बढ़ा देता है।

OET सैंपल पेपर

OET एग्ज़ाम की तैयारी के लिए सैंपल पेपर नीचे दिए गए हैं:

रीडिंग सैंपल पेपर

लिसनिंग सैंपल पेपर

राइटिंग सैंपल पेपर

स्पीकिंग सैंपल पेपर

OET परीक्षा के लिए आवश्यकता

OET एग्ज़ाम के लिए आवश्यकता नीचे दी है:

आयु मापदंड

OET Exam में बैठने के लिए आयु का कोई मापदंड नहीं है इस कारण से OET Exam के इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण कार्य कराना आवश्यक है।

शैक्षणिक योग्यता

फिर से, CBLA ने OET परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए उम्मीदवार द्वारा अपेक्षित कोई विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की है। इसलिए, जब तक छात्र स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में काम करना चाहता है, वह ओईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पात्र है। उम्मीदवारों को केवल यह ध्यान रखना चाहिए कि OET परीक्षा स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा स्वीकार की जाती है जो यूके, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूक्रेन, दुबई, में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में काम या अध्ययन करना चाहते हैं।

COURTESY: OFFICIAL OET

OET एग्ज़ाम के लिए बुक्स

OET एग्ज़ाम के लिए बेस्ट बुक्स की सूची नीचे दी गई है:

OET PreparationBuy Now
OET 2.0 UPDATED PRACTICE BOOK FOR NURSES with Audio CD.Buy Now
OET Made Easy ( Writing ) 2.0 Updated-BGhud Publications-George JohnBuy Now
OET Reading (5 sets) For All-Professions by Maggie RyanBuy Now
Official Guide to OET (Kaplan Test Prep)by Kaplan Test PrepBuy Now
Official OET Medicine PracticeBuy Now
OET At First AttemptBuy Now

FAQs

ओईटी परीक्षा कौन दे सकता है

ओईटी एग्जाम देने के लिए कोई सख्त नियम लागू नहीं होता है। वो सभी जिन्होंने चिकित्सीय क्षेत्र में उच्च स्तरीय डिग्री या सर्टिफ़िकेट प्राप्त किया हो और ऊपर दिए गए क्षेत्रों में हेल्थ केयर प्रोफेशनल के तौर पर काम करना चाहते हों, ये परीक्षा दे सकते हैं।

ओईटी परीक्षा में कितने मॉड्यूल होते हैं?

OET विभिन्न प्रकार के संचार में अंग्रेजी दक्षता का आकलन करता है। परीक्षण को चार भागों में बांटा गया है: सुनना, लिखना, पढ़ना और बोलना।

ओईटी परीक्षा कितनी कठिन है

ओईटी परीक्षा थोड़ी कठिन होती है। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

उम्मीद है इस ब्लॉग से आपको ओईटी एग्जाम से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह से कई अन्य टेस्ट जैसे IELTS, TOEFL आदि के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे Leverage Edu विशेषज्ञों से संपर्क करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*