सरकार के मुताबिक़ वर्तमान में 13 लाख से अधिक भारतीय छात्र विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं 

1 minute read
sarkar ke mutabik vartman mein 13 lakh se adhik bhartiya chatra videsh mein ucch shiksha prapt kar rahe hain

सरकार ने दिनांक 1 अगस्त 2024 को संसद में बताया है कि वर्तमान समय में 13 लाख से अधिक छात्र विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह उत्तर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने संसद में एक लिखित सवाल का जवाब देते हुए कहा था। 

विदेश राज्य मंत्री ने विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों का डाटा किया जारी 

संसद में विदेश में पढ़ने वाले छात्रों का डाटा जारी करते हुए विदेश राज्य मंत्री  कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि भारतीय छात्र इस समय कुल 108 देशों में पढ़ रहे हैं जिनमें अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रलिया, जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर,रुस, यूक्रेन और इज़राइल प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

उनके द्वारा साझा किए गए डाटा के अनुसार वर्तमान में 13,35,878 दूसरे देशों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जबकि यह आंकड़ा वर्ष 2023 में 13,18,955 था। वहीं वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 9,07,404 था। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (2 August) : स्कूल असेंबली के लिए 2 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

चीन और पाकिस्तान में भी पढ़ रहे भारतीय छात्र 

भारतीय छात्र पश्चिमी देशों के साथ साथ रूस और इज़राइल जैसे भारत के मित्र देशों के साथ साथ भारत के दो पड़ोसी देशों जिनके साथ भारत के संबंध अमूमन ज्यादा अच्छे नहीं रहते हैं, यानी चीन और पाकिस्तान में भी पढ़ रहे हैं। बता दें कि विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के द्वारा संसद में बताए गए आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में 8580 भारतीय छात्र चीन में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तान में वर्तमान में केवल 14 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 02 अगस्त 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

 ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*