खुशखबरी : NIT जमशेदपुर शुरू करने जा रहा है 1 वर्ष का पीजी कोर्स 

1 minute read
nit jamshedpur shuru karne ja raha hai 1 varsh ka pg course

भारत के अग्रणी टेक संस्थानों में से एक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर में 1 साल का पीजी कोर्स शुरू होने जा रहा है। यह पीजी कोर्स नई शिक्षा नीति के तहत शुरू होने जा रहा है। यह पहला मौका है जब किसी तकनीकी संस्थान में 1 वर्ष का पीजी कोर्स शुरू किया जा रहा है। 

बीटेक के बाद कर सकेंगे पीजी कोर्स  

NIT जमशेदपुर ने इस एक वर्षीय पीजी कोर्स को शुरू किए जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कोर्स में वे स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकेंगे जिन्होंने चार वर्षीय बीटेक कोर्स पूरा कर लिया है। यूजीसी से अनुमति मिल जाने के बाद इस कोर्स को शुरू किया जा सकेगा। इसके अलावा नई शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किए गए नए ड्राफ्ट के अनुसार इस कोर्स को पांच वर्षीय यूजी पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स में भी कम्पाइल किया जा सकेगा। इससे स्टूडेंट्स के समय की बचत होगी। 

NIT जमशेदपुर में पहले ही हो चुकी है नई शिक्षा नीति की शुरुआत 

NIT जमशेदपुर में यह 1 वर्षीय पीजी कोर्स नई शिक्षा नीति के तहत शुरू किया जा रहा है। बता दें कि NIT जमशेदपुर में नई शिक्षा नीति की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। नई शिक्षा नीति के अनुसार ही इस सत्र से बी.टेक की पढ़ाई में मल्टी एंट्री – एग्ज़िट व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके अलावा अब दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा में भी मल्टी लेवल एंट्री – एग्ज़िट व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। 

स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद होगा 1 वर्षीय पीजी कोर्स 

NIT जमशेदपुर द्वारा शुरू किया जा रहा 1 वर्षीय पीजी कोर्स छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद होगा-

  • इस 1 वर्षीय पीजी डिप्लोमा को करने से स्टूडेंट्स के तकनीकी कौशल का विकास होगा। 
  • इस कोर्स के जरिए स्टूडेंट्स नई टेक्निकल स्किल्स सीखेंगे। 
  • जो स्टूडेंट्स NIT से बी.टेक नहीं कर पाए थे, उन्हें NIT जमशेपुर जैसे प्रतिष्ठित संसथान से यह कोर्स करने का अवसर मिलेगा। 
  • NIT जमशेदपुर भारत का माना हुआ तकनीकी संस्थान है। यहां से पीजी डिप्लोमा करने के बाद छात्रों को अच्छी करियर ग्रोथ मिलेगी। 
  • 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स करने से स्टूडेंट्स का समय बचेगा और वे कम समय में अधिक स्किल्स सीख सकेंगे। 

  इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*