RBI Grade B Recruitment 2024: भारतीय रिजर्व बैंक में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, ग्रेड बी के 94 पदों कर निकली भर्तियां

1 minute read
RBI Grade B Recruitment 2024

RBI Grade B Recruitment 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए, ग्रेड बी (Grade-B) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो RBI द्वारा निकाली गई इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं। वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर rbi.org.in. जाकर 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें की, आरबीआई की जारी नोटिस के मुताबिक, ग्रेड बी (Grade-B) के कुल 94 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई, 2024 से 16 अगस्त, 2024 तक चलेंगी। 

पदों का विवरण

आरबीआई द्वारा ग्रुप-बी (Grade-B) की कुल 94 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत निम्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी:

  • ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल – 66
  • ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर- 21
  • ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम- 07

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां 

ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 25 जुलाई, 2024
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि16 अगस्त, 2024
ग्रेड- बी डीआर जनरल (फेज 1) परीक्षा की तिथि8 सितंबर, 2024
ग्रेड बी डीआर डीईपीआर (पेपर-1 व 2)/डीएसआईएम (पेपर-1) परीक्षा की तिथि14 सितंबर, 2024
ग्रेड-बी डीआर जनरल (फेज II) परीक्षा की तिथि19 अक्तूबर, 2024
ग्रेड-बी डीआर (फेज II) डीईपीआर पेपर-1 व 2, डीएसआईएम (पेपर-।। व III) परीक्षा की तिथि26 अक्तूबर, 2024

RBI Grade B Official Website Link 

शैक्षिक योग्यता

RBI Grade B भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास होनी चाहिए, ये योग्यता –

  • ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना आवश्यक है। 
  • ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएमपदों के लिए स्टेटिस्टिक्स सम्बंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों का होना जरुरी है।
  • ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर पदों के लिए अर्थशास्त्र या सम्बंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना जरुरी है।

आयु सीमा –

आरबीआई ग्रुप-बी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की अधिक जानकारी के लिए दी गई अधिसूचना को देख सकते हैं। 

Apply Online Direct LInk 


इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*