Ramzan Kab Hai 2025: रमजान का पाक महीना कब से शुरू हो रहा है?

1 minute read
Ramzan Kab Hai

Ramzan Kab Hai 2025: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना सबसे पवित्र यानी पाक माना जाता है। बताना चाहेंगे इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह 9वां महीना होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है। वहीं रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि रमजान कब से शुरू हो रहा है।

रमजान कब से शुरू है 2025 – Ramzan Kab Hai?

2025 Mein Ramzan Kab Hai: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल रमजान (Ramadan 2025) की शुरुआत 1 मार्च, 2025 यानी शनिवार के दिन से होगी। ऐसे में उम्मीद है कि 28 फरवरी को चांद दिख सकता है। आमतौर पर, रमजान का पहला रोजा चांद दिखने के अगले दिन रखा जाता है। वहीं सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद भारत में चांद दिखाई देता है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि भारत में 2 मार्च, 2025 से रमजान (Ramadan) की शुरुआत होगी और इसी दिन पहला रोजा (Roza) रखा जाएगा। 

कब मनाई जाएगी “ईद उल फितर 2025”

रमजान का महीना 29 या 30 दिन का होता है। इस महीने का आखिरी दिन यानी “ईद-उल-फितर” (Eid al-Fitr 2025) नए चांद के दिखने पर निर्धारित करता है, लेकिन आखिरी फैसला चांद दिखने पर ही होता है। 

रमजान का महत्व

इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग खुदा की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं। 

आशा है कि आपको इस लेख में रमजान कब से शुरू है 2025 (Ramzan Kab Hai, 2025 Mein Ramzan Kab Hai) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*