Chandrayaan 3 Land Date on Moon : चंद्रयान 3 है तैयार रचने को इतिहास, जानिए किस दिन होगी चंद्रयान 3 की चाँद पर लैंडिंग?

1 minute read
Chandrayaan 3 Land Date on Moon

चंद्रयान 3 एक ऐसी गाथा है जिसे सदियों तक भारतीयों के अथक प्रयासों से प्राप्त सफलता के रुप में देखा जाएगा, 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय स्पेश एजेंसी (ISRO) द्वारा चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन लॉन्च किया गया था। इस मिशन के लाॅन्च होने के बाद से कई प्रकार के प्रश्न लोगों के मन में उठ रहे थे जैसे अभी इसकी स्थिति कैसी है और इसे चांद पर पहुंचने में कितना समय लगेगा आदि। इस ब्लॉग में आपको Chandrayaan 3 Land Date on Moon की तारीख के बारे में पता चलेगा।

मिशन का नाम चंद्रयान-3
बाॅडीभारतीय स्पेश एजेंसी (ISRO)
ISROलाॅन्चिंग डेट14 जुलाई 2023
चंद्रमा पर पहुंचने की डेट23 अगस्त (संभावित)
चंद्रयान-3 लाॅन्चिग जगहआंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से।
चंद्रयान-3 मिशन की डायरेक्टर साइंटिस्टऋतु करिधाल
चंद्रयान-3 की रफ्तार1,627 किमी प्रति घंटा।
चंद्रयान-3 का वजन करीब 3,900 किलोग्राम
ऑफिशियल वेबसाइटisro.gov.in

चंद्रयान-3 क्या है?

Chandrayaan 3 Land Date on Moon के सवाल का जवाब आप ढूंढ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप चंद्रयान-3 के बारे में जानते होंगे। यदि आप चंद्रयान-3 के बारे में नहीं जानते तो आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (ISRO) की ओर से 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट से लॉन्च किया गया और इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था। चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की घोषणा 29 मई 2023 को इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने की थी।

क्या है चंद्रयान-3 की वर्तमान स्थिति?

चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद से ही चंद्रयान-3 धीमे-धीमे हर पड़ाव को सफलतापूर्वक पार करते हुए चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। देश के लिए हर्ष का विषय है कि पृथ्वी की आर्बिट के सभी चक्कर को चंद्रयान-3 द्वारा तय समय में पूरा कर लिया गया है। 05 अगस्त 2023 को ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की आर्बिट में प्रवेश किया है, एक रिपोर्ट की माने तो अभी चंद्रयान-3 लगभग 38 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चांद की ओर बढ़ रहा है।

Chandrayaan 3 Land Date on Moon

05 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा की आर्बिट में प्रवेश करने के बाद से आप यह जानने के लिए इच्छुक होंगे कि यह कब तक चाँद पर अपने कदम रखेगा। Chandrayaan 3 Land Date on Moon की संभावना कुछ इस प्रकार है कि चंद्रयान-3 अपनी संभावित तिथि 23 अगस्त 2023 तक चाँद पर लैंड कर जाएगा।

जानिए कौन है चंद्रयान-3 के प्रोजेक्टर डायरेक्टर?

Chandrayaan 3 Land Date on Moon जानने के साथ-साथ आपको यह भी पता होना चाहिए कि इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर कौन है? चंद्रयान-3 के प्रोजेक्टर डायरेक्टर 46 वर्षीय पी वीरमुथुवेल हैं जिनके नेतृत्व में चंद्रयान-3 मिशन को अंजाम दिया जा रहा है। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के एक छोटे से परिवार से आने वाले, पीएचडी धारक वीरमुथुवेल प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास) के पूर्व छात्र हैं।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Chandrayaan 3 Land Date on Moon की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*