Prithvi Shabd Roop Sanskrit Mein: ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापद – पृथ्वी के शब्द रूप संस्कृत में

1 minute read
Prithvi Shabd Roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Prithvi Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? या आपने उन्हें ये कहते सुना है कि पृथ्वी शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है। Prithvi Shabd Roop छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत की नींव है। आपको बता दें कि इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। शब्द रूप के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं और उसका अर्थ भी सही से समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में Prithvi Shabd Roop Sanskrit mein, शब्द रूप किसे कहते हैं?, आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं? के बारे में दिया गया है।

ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा वे शब्द होते हैं जिनके अंत में “ई” स्वर होता है और वे पृथ्वी जाति का बोधक होते हैं। काली, गृहिणी, गोपी, गौरी, जगती, जननी, तरी, धात्री, धी, नगरी, नटी, देवी, नदी, नारी, पत्नी, पुत्री, पृथ्वी, पार्वती, भगिनी, युवती, राज्ञी, लक्ष्मी, वाणी, शैली, श्री, सखी, स्त्री, सती आदि ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द हैं। आपको बता दें कि सभी ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापदों के शब्द रूप एक ही प्रकार से बनते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

पृथ्वी शब्द रूप संस्कृत में (Prithvi  Shabd Roop Sanskrit Mein)

पृथ्वी शब्द रूप (Prithvi Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है, जो इस प्रकार हैं –

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमापृथ्वीपृथ्व्यौपृथ्व्यः
द्वितीयापृथ्वीम्पृथ्व्यौपृथ्वीः
तृतीयापृथ्व्यापृथ्वीभ्याम्पृथ्वीभिः
चतुर्थीपृथ्व्यैपृथ्वीभ्याम्पृथ्वीभ्यः
पंचमीपृथ्व्याःपृथ्वीभ्याम्पृथ्वीभ्यः
षष्‍ठीपृथ्व्याःपृथ्व्योःपृथ्वीनाम्
सप्‍तमीपृथ्व्याम्पृथ्व्योःपृथ्वीषु
सम्बोधनहे पृथ्वि!हे पृथ्व्यौ!हे पृथ्व्यः!

अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप से संबंधित

आकारांत स्त्रीलिंग के शब्द रूप से संबंधित

इकारांत पुल्लिंग के शब्द रूप से संबंधित

ईकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूप

उम्मीद है आप सभी को Prithvi Shabd Roop Sanskrit mein समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*