क्या आपको पता है प्रथम विश्व युद्ध में शामिल देश कौन से थे?

1 minute read
56 views
प्रथम विश्व युद्ध में शामिल देश

इतिहास में अनेकों युद्ध हुए जिन्होंने मानवता को निगलने का काम किया, इन्हीं में से एक प्रथम विश्व युद्ध भी था। प्रथम विश्व युद्ध से पहले तक इस युद्ध के परिणामों से लोग अनजान थे, जो इस प्रकार घटित हुए कि मानवता थर्रा उठी। इस पोस्ट के माध्यम से आप प्रथम विश्व युद्ध में शामिल देश कौन से थे, के बारे में जान पाएंगे। जिसके लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा।

यह भी पढ़ें : जानिए भारत-चीन युद्ध का वो इतिहास, जिसे पंचशील समझौता भी नहीं रोक पाया

प्रथम विश्व युद्ध में शामिल देश

प्रथम विश्‍व युद्ध में मुख्य रूप से यूरोप, एशिया और अफ्रीका जैसे तीन बड़े महाद्वीपों ने हिस्‍सा लिया और यह युद्ध जल, थल और वायु तीनों क्षेत्रों में लड़ा गया। इस युद्ध से हुई त्रासदी ने सारे विश्व को एक गहरा ज़ख़्म दिया। 

प्रथम विश्व युद्ध के खत्‍म होते-होते चार बड़े साम्राज्य जैसे रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया पल भर में ढह गए थे। लगभग चार साल चलने के साथ ही इस युद्ध के अंत के बाद यूरोप की सीमाएं फिर से निर्धारित की गयीं और इसके अंत तक अमेरिका वैश्विक पटल पर दुनिया की महाशक्ति बनकर उभरा। 

यह भी पढ़ें : एक युद्ध ऐसा जिसने अटक से कटक तक, मराठा साम्राज्य का विजयगान किया

प्रथम विश्व युद्ध का संक्षिप्त में इतिहास

प्रथम विश्व युद्ध में शामिल देश के बारे में जानने के बाद आपको प्रथम विश्व युद्ध के संक्षिप्त इतिहास के बारे में जान लेना चाहिए। प्रथम विश्व युद्ध को मुख्यतः दो महशक्तियों अलाइड शक्ति और सेंट्रल शक्ति के बीच लड़ा गया। अलाइड शक्ति में रूस, फ्रांस, ब्रिटेन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और जापान आदि देश थे। अमेरिका इस युद्ध में साल 1917-18 में उतरा था। तो वहीं सेंट्रल शक्ति में मात्र 3 देश ऑस्ट्रो- हंगेरियन, जर्मनी और ओटोमन एम्पायर था। उस समय ऑस्ट्रो-हंगरी में हब्स्बर्ग नामक वंश का शासन था और ओटोमन आज के ओटोमन तुर्की का इलाक़ा था।

संबंधित आर्टिकल 

आशा है कि आपको प्रथम विश्व युद्ध में शामिल देश कौन से थे, का जवाब इस ब्लॉग के माध्यम से मिल गया होगा और यह ब्लॉग आपको जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी प्रकार इतिहास से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert