जानिए प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ और क्या रहे इस युद्ध के परिणाम?

1 minute read
प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ

युद्ध एक ऐसी भीषण त्रासदी होती है, जिससे समूची मानवता को पीड़ाओं और यातनाओं के अलावा कुछ और नहीं मिलती। यूँ तो इतिहास में अनेकों युद्ध हुए जिनमें से प्रथम विश्व युद्ध भी एक भीषण त्रासदी के रूप में उभर कर आया, इस प्रकार के क्रूर युद्धों ने देखते ही देखते पूरी मानवता को निगल लिया। प्रथम विश्व युद्ध से पहले तक इस युद्ध के परिणामों से लोग अनजान थे, जिसके परिणाम बेहद भयावह थे। इस युद्ध में मरने वालों की संख्या से इस युद्ध की बर्बादी का हिसाब लगाया जा सकता था। इस पोस्ट के माध्यम से आप प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ और इस युद्ध के परिणामों के बारे में जान पाएंगे।

प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ?

प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 के बीच लड़ा गया था। यह युद्ध लगभग चार साल तक निरंतर लड़ा गया, जिसमें लगभग पांच करोड़ से अधिक लोगों ने अपने प्राण गवाए थे। प्रथम विश्व युद्ध ने विश्व के सामने एक ऐसी विनाशक तस्‍वीर प्रस्तुत की, जिससे मानव को खुद पर घृणा होने लगी और आज वर्तमान में शायद जिसको कोई दोबारा देखना नहीं चाहेगा। प्रथम विश्व युद्ध को ग्रेट वार या ग्लोबल वार भी कहा जाता है। उस समय ऐसा माना गया कि इस युद्ध के बाद सारे युद्ध ख़त्म हो जायेंगे, इसे ‘वॉर टू एंड आल वार्स’ भी कहा गया। लेकिन इस युद्ध के मात्र 20 साल के भीतर ही द्वितीय विश्व युद्ध भी हुआ।

यह भी पढ़ें : जानिए द्वितीय विश्व युद्ध का इतिहास और वर्साय संधि के बारे में

क्या रहे प्रथम विश्व युद्ध के परिणाम?

प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ का जवाब मिल जाने के बाद आपको इस युद्ध के परिणामों पर भी एक नज़र डालनी चाहिए। लगभग चार साल तक चले इस युद्ध को 11 नवंबर 1918 को जर्मनी समर्पण के बाद समाप्त कर दिया गया। अक्तूबर-नवंबर 1918 में क्रमशः तुर्की और ऑस्ट्रिया ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे जर्मनी अकेला पड़ गया। एक आकड़ों के अनुसार प्रथम विश्व युद्ध में मरने वालों की संख्या एक करोड़ सत्तर लाख और घायलों की संख्या 2 करोड़ थी। इस युद्ध ने पूरी दुनिया को आर्थिक मंदी में भी ला दिया था। इस युद्ध के बाद अमेरिका एक विश्व शक्ति बन के उभरा था। जर्मनी की हार और मित्र राष्ट्रों की जीत के बाद ही प्रथम विश्व युद्ध पर युद्धविराम लगा।

प्रथम विश्व युद्ध के बाद कितनी संधिया हुईं?

प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ जानने के बाद आपको प्रथम विश्व युद्ध के बाद हुई आर्थिक मंदी के दौर को भी जान लेना चाहिए, जिस कारण मानव और मानवता पर फिर किसी युद्ध का संकट न हो, इसको ध्यान में रखते हुए पेरिस शांति सम्मेलन में पांच संधियां हुई। इन संधियों में से वर्साय की संधि महत्वपूर्ण थी, जिसका पालन जर्मनी द्वारा किया जाना अनिवार्य था।

यह भी पढ़ें : जानिए कितनी बार हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध और कौन रहा इनमें विजय?

आशा है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आपको प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ, का जवाब और इससे संबंधित सम्पूर्ण जानकारी संक्षिप्त में मिल गयी होगी। इसी प्रकार इतिहास से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*