विश्व विजेता सिकंदर की मृत्यु कब हुई? 

1 minute read
सिकंदर की मृत्यु कब हुई

सिकंदर (जिसे अलेक्जेंडर भी कहा जाता था) का जन्म 20 जुलाई 356 ईसा पूर्व में “पेला” में हुआ था, जो की प्राचीन नेपोलियन की राजधानी थी। अलेक्जेंडर फिलिप द्वितीय का पुत्र था, जो मेक्डोनिया और ओलम्पिया के राजा थे और इसके पडोसी राज्य एपिरुस की राजकुमारी ओलिम्पिया उनकी माँ थी। एलेक्जेंडर की एक बहन भी थी। यहाँ सिकंदर की मृत्यु कब हुई के बारे में बताया जा रहा है।  

सिकंदर की मृत्यु का समय 

सिकंदर की मृत्यु कब हुई इसके बारे में एक मत नहीं है लेकिन इतिहासकारों के अनुसार सिकंदर की मृत्‍यु 323 ई. पू. में बेबीलोन में 33 की उम्र में हुई थी। भारत के राजा पोरस से युद्ध लड़ने के बाद सिकंदर उसकी वीरता से इतना प्रभावित हुआ कि उसने उसे उसका राज्य वापस लौटा दिया भारत से अपने देश वापस लौटते समय बेबीलोन (वर्तमान इराक़) के इलाक़े में पहुँचने के बाद अचानक, एक रहस्यमय बीमारी उनकी मृत्यु का कारण बनी. कुछ इतिहासकारों का मानना है कि उनकी मौत का कारण उनके घावों में होने वाला इंफेक्शन था और कुछ का मानना है कि उनकी मृत्यु मलेरिया की वजह से हुई थी।  

सिकंदर से जुड़े कुछ  महत्वपूर्ण तथ्य 

यहाँ सिकंदर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य दिए जा रहे हैं : 

  • सिकंदर के गुरु का नाम अरस्तू था।  
  • सिकंदर के पिता का नाम फिलिप था।  
  • अरस्तू के सेनापति का नाम सेल्यूकस था। उसकी पुत्री ने चन्द्रगुप्त मौर्य से शादी की थी।  
  • चन्द्रगुप्त मौर्य का कोई वारिस नहीं था। उसकी मृत्यु के बाद उसके सामंतों ने आपस में बाँट लिया था।  

सिकंदर का भारत पर आक्रमण 

सिकंदर 328 ईसा पूर्व में सिकंदर भारत में पोरस की सेना से भिड़ा, दोनों की सेना में भयंकर युद्ध हुआ, सिकंदर की सेना ने अपना पूरा जोर लगा दिया था। आखिर में सिकंदर की जीत हुई। सिकंदर पोरस के पराक्रम से बहुत प्रभावित हुआ और उसे वापिस राजा बना दिया। सिकंदर ने सिन्धु के पूर्व की तरफ बढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसकी सेना ने आगे बढने से मना कर दिया और वापिस लौटने को कहा। 325 ईसा पूर्व में सिकंदर ने ठीक होने के बाद अपनी सेना के साथ उत्तर की तरफ पर्शियन खाड़ी का रुख किया, उस समय बहुत से लोग बीमार पड़ गए, कुछ चोटिल हो गए, तो कुछ की मृत्यु हो गई। अपने नेतृत्व और प्रभाव को बनाए रखने के लिए उसने पर्शिया के प्रबुद्ध लोगों को मेक्डोनिया के प्रबुद्ध लोगों से मिलाने का सोचा, जिससे एक शासक वर्ग बनाया जा सके। इसी क्रम में उसने सुसा में उसने मेक्डोनिया के बहुत से लोगो को पर्शिया की राजकुमारियों से शादी करवाई।

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में सिकंदर की मृत्यु कब हुई इस बारे में पता चल गया होगा। इसी प्रकार के अन्य ऐतिहासिक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*