प्रभात का पर्यायवाची शब्द | Prabhat ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए प्रभात के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
प्रभात का पर्यायवाची शब्द

Prabhat ka Paryayvachi Shabd प्रातः, सवेरा, सुबह, भोर, विहान, उषाकाल, तड़का और अरुणोदय होते हैं। यहां हम प्रभात के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, प्रभात के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और प्र वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

प्रभात का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां प्रभात के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. प्रातः
2. सवेरा
3. भोर
4. सुबह
5. उषाकाल
6. विहान
7. अरुणोदय
8. तड़का 

यह भी पढ़ें :

प्रभात के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1. आज वह प्रातः काल ही उठकर जंगल की ओर चला गया। 
2. सबुह पक्षियों के चहचहाने से शशांकि की आँख खुल गई। 
3. अंशुल भोर के समय प्रतिदिन शिव मंदिर जाता है। 
4. अरुणोदय होते ही चारों ओर प्रकाश फैल जाता हैं। 
5. विहान होते ही हर जगह लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती हैं। 

प्र से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

प्र से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. प्रहरी – द्वारपाल, पहरेदार, चौकीदार, दरबान, प्रतिहारी आदि। 
2. प्रतियोगिता – मुकाबला, स्पर्धा, प्रतिस्पर्धा, होड़ आदि। 
3. प्रेक्षागृह – नाट्यशाला, रंगशाला, रंगभूमि, छविगृह, रंगस्थल आदि। 
4. प्रासाद – राजनिवास, राजभवन, महल, राजमहल आदि। 
5. प्राज्ञ – विद्वान, बुद्धिमान, होशियार, महाज्ञानी, चतुर आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*