जानिए जोधा अकबर की कब्र कहाँ है? 

1 minute read
जोधा अकबर की कब्र कहाँ है? 

जब भी मुगल साम्राज्य की बात होती है, तो मशहूर मुगल शासकों के नाम जैसे बाबर, शाहजहां, हुमायूं के नाम सामने आते हैं। मध्यकालीन युग में इन सभी बादशाहों में से सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली बादशाह अकबर रहे हैं, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। ऐसे में आज हम अकबर और उनकी सबसे पसंदीदा पत्नी जोधा बाई के बारे में बताने जा रहे है जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है। हम में से बहुत लोग जोधा अकबर की प्रेम कहानी से वाकिफ होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं जोधा अकबर की कब्र कहाँ है? इस ब्लॉग में जोधा अकबर की कब्र के स्थान के बारे में बताया गया है।  

अकबर की कब्र का स्थान 

अकबर की कब्र, अकबर के मकबरे में मौजूद है। अकबर का मकबरा कभी मुग़ल काल की राजधानी रहे शहर आगरा में मौजूद था। अकबर के किले का निर्माण अकबर ने ही शुरू कराया था जिसे बाद में उसके बेटे ने पूरा कराया था।  

जोधा की कब्र का स्थान 

‘मरियम-उज़-ज़मानी’ का मकबरा परंपरागत रूप से राजकुमार सलीम (बाद के सम्राट जहांगीर) ने अपनी मां यानि मरियम-उज़-ज़मानी जोधा बेगम के नाम से बनवाया था। कहा जाता है कि इसी मकबरे में अकबर की रानी जोधाबाई की कब्र भी मौजूद है।   वर्तमान समय में मरियम-उज़-ज़मानी का मकबरा आगरा के सिकंदरा में स्थित है।

कौन थी जोधा बाई? 

जोधाबाई के बारे में इतिहास में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन कुछ तथ्यों एवं रिसर्च से मिली जानकारी के मुताबिक जोधा को हीरा कुंवारी और हरका बाई के नाम से भी जाना जाता था। इनका जन्म 1 अक्टूबर, 1542 को आमेर (जयपुर) में हुआ था। वह एक हिंदू राजकुमारी थीं जो आमेर के राजा भारमल की पुत्री और अकबर की तीसरी पत्नी थी। 6 फरवरी, 1562 को 20 साल की उम्र में जोधाबाई का विवाह मुग़ल शासक अकबर से हुआ। शादी के बाद वह सम्राट अकबर की प्रमुख पत्नियों में से एक बन गईं और वर्ष 1569 में उन्होंने राजकुमार सलीम (सम्राट जहाँगीर) को जन्म दिया जिसके बाद उन्हें”मरियम-उज़-ज़मानी” की उपाधि से सम्मानित किया गया। 

आशा है कि आपको जोधा अकबर की कब्र कहाँ है? इसके बारे में जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही इतिहास से संबंधित अन्य ब्लॉग्स को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*