UGC NET June 2024 : NTA ने जारी किया यूजीसी नेट जून रि-एग्जाम शेड्यूल

1 minute read
UGC NET June 2024

UGC NET June 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून सत्र के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) 2024 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UGC NET June 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, वे उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से यूजीसी नेट जून 2024 के रि-एग्जाम शेड्यूल को चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 02 अगस्त 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

गौरतलब है कि यूजीसी नेट जून 2024 के लिए रि-एग्जाम शेड्यूल जारी हो चुका है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जून 2024 की परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2024 से 4 सितंबर 2024 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी सेंटर की नोटिफिकेशन को एग्जाम से 10 दिन पहले NTA वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in और nta.ac.in पर जारी कर दिया जाएगा।

यूजीसी नेट जून 2024 रि-एग्जाम शेड्यूल को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

UGC NET June 2024 : परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • UGC NET June 2024 को इससे पहले 18 जून 2024 को पेन और पेपर फॉर्मेट में दो शिफ्ट में आयोजित कराया गया था।
  • यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, जिसमें पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक था।
  • यूजीसी नेट जून 2024 को पेपर लीक होने के आरोपों के कारण इसके आयोजन के एक दिन बाद ही इसे ‘रद्द’ कर दिया गया था।
  • यूजीसी नेट जून 2024 को पूरे भारत के 317 शहरों में आयोजित किया गया था और इसमें 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
  • यूजीसी नेट जून 2024 पुनः परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2024 से 4 सितंबर 2024 के बीच किया जाएगा।
  • यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में PhD प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए हर साल दो बार आयोजित की जाती है।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (2 August) : स्कूल असेंबली के लिए 2 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*