NIRF रैंकिंग 2023 में मैनेजमेंट फील्ड के लिए रैंक करने वाले टॉप 30 भारतीय कॉलेजेस की लिस्ट जारी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद ने किया टॉप

1 minute read
56 views
NIRF ranking 2023 mein management field ke liye rank karne wale top 30 bhartiya colleges ki list jaari IIM Ahmedabad ne kiya top

NIRF रैंकिंग लिस्ट के जारी होते ही युवाओं में हायर स्टडी के लिए खुले तौर पर चर्चाएं हो रही हैं कि मैनेजमेंट के लिए कौन सा कॉलेज इस लिस्ट में है और कौन सा नहीं। NIRF एक बेहतर व्यवस्था है जिसमें इंडियन इंस्टीट्यूशंस में एजुकेशन लेवल के आधार पर रैंक दी जाती है।

इस ब्लॉग पोस्ट में आप इस बात को जान पाएंगे कि मैनेजमेंट फील्ड में हायर स्टडी के लिए कौन से कॉलेज NIRF रैंकिंग लिस्ट में हैं और उन कॉलेजेस की क्या विशेषता है। यह ब्लॉग उन युवाओं को भी मार्गदर्शित करेगा जो अपनी स्किल्स पर फोकस कर, मैनेजमेंट फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

कॉलेज  शहर राज्य
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद अहमदाबाद  गुजरात
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर बैंगलोर कनार्टक
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोषिक्कोड़ कोषिक्कोड़ केरल
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता कोलकाता  पश्चिम बंगाल 
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ लखनऊ  उत्तर प्रदेश
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर इंदौर मध्य प्रदेश
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रायपुर रायपुर छत्तीसगढ़
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रोहतक रोहतक हरियाणा
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम, हरियाणा गुरुग्राम हरियाणा
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट उदयपुर उदयपुर राजस्थान 
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट पुणे  महाराष्ट्र 
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट काशीपुर काशीपुर  उत्तराखंड 
एस पी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, महाराष्ट्र मुंबई महाराष्ट्र
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट तिरुचिरपल्ली तिरुचिरपल्ली तमिलनाडु
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट राँची राँची झारखंड
जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली नई दिल्ली दिल्ली
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट शिलॉन्ग शिलॉन्ग मेघालय
एमिटी यूनिवर्सिटी गौतम बुद्ध नगर  उत्तर प्रदेश
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट विशाखापत्तनम विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश
अमृता विश्वा विद्यापीठम कोयम्बटूर  तमिलनाडु
ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट चेन्नई  तमिलनाडु
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा पंजाब 
गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संकुलम गोवा 
इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट  नई दिल्ली  दिल्ली
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी  मोहाली  पंजाब
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी  गाज़ियाबाद  उत्तर प्रदेश
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जम्मू  जम्मू जम्मू एंड कश्मीर 
टी ए पई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट मणिपाल  मणिपाल  कर्नाटक 
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट नागपुर नागपुर महाराष्ट्र 
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी  ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद

यह कॉलेज गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है, वर्ष 2018 से अब तक लगातार NIRF द्वारा भारत में बिजनेस स्कूलों के बीच में यह कॉलेज 1 सेंट रैंक पर रहा है। इस वर्ष भी इसी कॉलेज ने 1 सेंट रैंक लाकर अपनी शिक्षा प्रणाली का लोहा मनवाया है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर

IIMB में 106 फुल टाइम फैकल्टी मेंबर्स हैं और यहाँ विभिन्न डिग्री प्रदान करने वाले प्रोग्राम्स में लगभग 1,200 छात्र और लगभग 5,000 एनुअल एक्सक्यूटिव एजुकेशन पार्टिसिपेंट्स हैं। इस कॉलेज के लोगो में संस्कृत भाषा में एक उद्घोषणा “तेजस्वी नवधितमस्तु” अंकित है, जिसका हिंदी में अनुवाद ‘हमारा अध्ययन ज्ञानवर्धक हो’ होता है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोषिक्कोड़

इस इंस्टीट्यट की स्थापना वर्ष 1996 में भारत सरकार द्वारा केरल राज्य सरकार के सहयोग से की गई थी। यह इंस्टीट्यट लगभग 112.5 एकड़ भूमि के क्षेत्रफल में फैला है, यह इंस्टीट्यूट केरल के प्राचीन शहर कालीकट के कुन्नमंगलम क्षेत्र में दो पहाड़ियों पर स्थित है।

आशा हैंं कि आपको यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा, इसी प्रकार के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert