NIRF Ranking 2023: NIRF रैंकिंग में IIT मद्रास, IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे रहे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

1 minute read
59 views
NIRF Ranking 2023: NIRF रैंकिंग में IIT मद्रास, IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे रहे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

हर एक स्टूडेंट जो इंजीनियर बनकर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहता है, उसका सपना हमेशा देश के टॉप कॉलेज और इंस्टिट्यूट से पढ़ने का होता हैं। जिसके लिए स्टूडेंट और अभिभावक बेस्ट NIRF रैंक वाले कॉलेज, इंस्टिट्यूट के साथ अच्छी प्लेस्मेंट वाले कॉलेज की तलाश करते हैं। जहां से उन्हें अपनी स्टडी कंप्लीट करने के बाद जॉब्स के शानदार विकल्प मिलते हैं। भारत में हर वर्ष टॉप इंजीनिरिंग कॉलेज के लिए NIRF द्वारा रैंक जारी की जाती है। जिसके माध्यम से सभी स्टूडेंट्स को देश के प्रमुख कॉलेज और इंस्टिट्यूट की सभी आवश्यक जानकारी मिलती है। आइए जानते है NIRF रैंकिंग 2023 के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में, जहां से स्टडी करके आप बना सकते हैं अपना शानदार करियर। 

NIRF रैंकिंग क्या है?

NIRF की फुल फॉर्म ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ होती है। NIRF रैंकिंग की जिम्मेदारी भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की होती है। जिसके द्वारा हर वर्ष भारत के टॉप यूनिवर्सिटीज, कॉलेजों और इंस्टीट्यूशन की लिस्ट जारी की जाती हैं। NIRF रैंकिंग अलग अलग कैटेगिरी और सब्जेक्ट्स के आधारों पर तय कर की जाती है, जिसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, लॉ, मैनेजमेंट जैसे मुख्य कोर्सेज शामिल होते हैं। भारत में NIRF रैंकिंग की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। जिसमें देश के 8686 हायर एजुकेशन इनफार्मेशन सिस्टम (HEIs) को 13 कैटेगरी में रैंकिंग दी जाती है। इस साल NIRF रैंकिंग का यह 8वां संस्करण है। 

जानिए NIRF रैंकिंग 2023 के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

यहां वर्ष 2023 के  NIRF द्वारा दी गई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की सूची दी जा रही है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

इंस्टिट्यूट का नाम  शहर  राज्य  स्कोर  रैंक 
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास  चेन्नई  तमिलनाडु  89.79 1
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली  दिल्ली  दिल्ली  87.09
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे  मुंबई  महाराष्ट्र  80.74
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर  कानपुर  उत्तर प्रदेश  80.65
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की  रुड़की  उत्तराखंड  75.64
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर  खड़गपुर  पश्चिम बंगाल  73.76
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी गुवाहाटी असम  70.32 7
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद  हैदराबाद तेलंगाना  70.28
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,  तिरुचिरापल्ली  तिरुचिरापल्ली  तमिलनाडु  69.71 9
जादवपुर यूनिवर्सिटी  कोलकाता  पश्चिम बंगाल  67.04 10 
वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  वेल्लोर तमिलनाडु  66.59 11 
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सूरतकल सूरतकल कर्नाटक  65.26 12 
अन्ना यूनिवर्सिटी  चेन्नई तमिलनाडु  65.06 13 
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,  इंदौर  इंदौर मध्य प्रदेश  63.93 14 
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी  वाराणसी  उत्तर प्रदेश  63.74 15 
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी राउरकेला राउरकेला ओडिशा  62.79 16 
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद  झारखंड  62.37 17 
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गांधीनगर  गांधीनगर  गुजरात  61.66 18 
अमृता विश्व विद्यापीठम  कोयंबटूर  तमिलनाडु 61.54 19 
थापर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड यूनिवर्सिटी) पटियाला  पंजाब  61.24 20 
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वारंगल  वारंगल  तेलंगाना  61.13 21 
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रोपड़  रूपनगर  पंजाब  60.51 22 
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कालीकट  कोड़िकोड केरल  60.28 23 
इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी  मुंबई  महाराष्ट्र  59.70 24 
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी  पिलानी  राजस्थान  59.52 25

जानें NIRF रैंकिंग के टॉप 5 इंस्टिट्यूट के बारे में 

यहां टॉप 5 NIRF रैंकिंग के बारे में कुछ मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास

IIT मद्रास हर वर्ष टॉप इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट में शामिल होता है। वर्ष 2023 की NIRF रैंकिंग के अनुसार IIT मद्रास को प्रथम स्थान मिला है। इसकी स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी यह भारत सरकार के सहयोग से स्थापित तीसरा IIT है। जो  करीब 250 एकड़ में फैला यह इंस्टीट्यूट देशभर में ना सिर्फ बेहतरीन रिसर्च सेंटर के रूप में जाना जाता है। 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली

इस वर्ष IIT दिल्ली को NIRF रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। IIT दिल्ली भारत के टॉप इंस्टिट्यूट में से एक माना जाता है जिसमें एडमिशन प्राप्त करना आसान नहीं होता। IIT दिल्लीi की स्थापना वर्ष 1961 में की गई थी इससे पहले इस कॉलेज को “कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग” के नाम से जाना जाता था। हर साल IIT दिल्ली में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स में बहुत हाई कॉम्पिटिशन होता हैं।  

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे

IIT बॉम्बे को इस वर्ष NIRF रैंकिंग के अनुसार तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह भारत के प्रमुख IITs में से एक माना जाता है। 

जहां से पढ़ना हर एक स्टूडेंट का सपना होता हैं। IIT बॉम्बे में स्टूडेंट्स को बेस्ट फैकल्टीज के साथ-साथ कई प्रकार की अन्य विश्व स्तर की सुविधाएं और टेकफेस्ट जैसे कार्यक्रम शामिल होते हैं।  

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर

IIT कानपुर को इस वर्ष NIRF रैंकिंग के अनुसार चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। यह भारत के सबसे पुराने IITs में से एक माना जाता है जिसकी स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी। सभी IITs क तरह IIT कानपुर में भी स्टूडेंट्स को बेस्ट फैकल्टी के साथ साथ कई प्रकार की मल्टीपल फैसेलिटी मिलती है। यहां से पढ़कर स्टूडेंट्स को हाई पैकेज की सैलरी मिलती हैं। 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की

IIT रुड़की का नाम भारत की टॉप इंस्टिट्यूट में हमेशा शामिल होता हैं। यह हायर एजुकेशन और नई टेक्नोलॉजी के शिक्षण  के लिए बेस्ट इंस्टिट्यूट में से एक माना जाता है। IIT रुड़की को पहले वर्ष 1948 से 2001 तक ‘यूनिवर्सिटी ऑफ रुड़की’ और 1853 से 1948 के दौरान थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के नाम से जाना जाता था। जिसका बाद में नाम बदलकर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रख दिया गया। यहां हर साल भारत से लाखों स्टूडेंट के एडमिशन के लिए अप्लाई करते है लेकिन टॉप रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स का ही IIT रुड़की में एडमिशन हो पाता हैं। 

ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert