NEET UG Re-Exam Results 2024: NTA ने री-एग्जाम रिजल्ट किया घोषित, ऐसे देखें स्कोरकार्ड

1 minute read
NEET UG Re-Exam Results 2024

NEET UG Re-Exam Results 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 1,563 कैंडिडेट्स के लिए 23 जून 2024 को आयोजित NEET UG पुनर्परीक्षा के परिणाम आज यानी 1 जुलाई 2024 को घोषित कर दिए हैं। बता दें कि ये एग्जाम ग्रेस मार्क्स और पेपर लीक होने के बाद कराया गया था। वहीं नीट यूजी री-एग्जाम (NEET UG Re-Exam 2024) में उपस्थित होने वाले सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in पर अपने रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA द्वारा री-एग्जाम का आयोजन 1,563 कैंडिडेट्स के लिए किया गया था, लेकिन पुनर्परीक्षा में केवल 813 कैंडिडेट्स ही सम्मिलित हुए, जिनके रिजल्ट जारी किए गए हैं। इससे पहले NTA ने री-एग्जाम के लिए फाइनल आंसर-की 28 जून को जारी कर दी थी। आइए जानते हैं NEET Re-Test Result 2024 से संबंधित सभी अहम जानकारी। 

NEET UG Re-Exam Results 2024 – ऐसे करें डाउनलोड

यहाँ कैंडिडेट्स को NEET UG Re-Exam Results 2024 डाउनलोड करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए है, जो कि इस प्रकार हैं:

  • NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर उपलब्ध “NEET UG Re-Exam Results 2024” लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। 
  • अब स्क्रीन पर NEET UG Re-Exam Results 2024 ओपन हो जाएगा। 
  • आप भविष्य में रेफरेंस के लिए नीट यूजी पुनर्परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं। 

NEET UG Re-Exam Results 2024: स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण

नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे-

  • कैंडिडेट का नाम 
  • एप्लीकेशन नंबर
  • रोल नंबर 
  • जन्म तिथि 
  • वर्ग 
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान)
  • कुल प्राप्त अंक
  • परसेंटाइल स्कोर 
  • ऑल इंडिया रैंक 
  • कैटेगिरी रैंक 
  • स्टेट रैंक 
  • नागरिकता 
  • क्वालीफाइंग स्टेटस 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण न्यूज़ अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*