Neet Results 2023 Expected Date: आज है NEET UG आंसर की को चुनौती देने की आखिरी तारीख, जानें NEET UG से संबंधित अन्य लेटेस्ट अपडेट्स

1 minute read
आज है NEET UG आंसर की को चुनौती देने की आखिरी तारीख, जानें NEET UG से संबंधित अन्य लेटेस्ट अपडेट्स

Neet Results 2023 Expected Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट स्नातक (NEET UG) की आंसर की रिलीज कर दी है। NEET UG एग्जाम में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic से डायरेक्ट आंसर की पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG की आंसर की OMR और रिस्पॉन्स शीट को चुनौती देने की आखिरी तारीख आज यानी 6 जून 2023 तक है। NTA ने 4 जून को आंसर की जारी की थी। NTA द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की में कोई आपत्ति होने पर कैंडिडेट्स को चैलेंज करने का मौका दिया गया हैं। 

NEET UG आंसर की को चुनौती देने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति क्वेश्चन 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी। यहां सभी कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि निर्धारित तारीख के बाद किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।

सभी प्राप्त आपत्तियों को NTA द्वारा हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे। जानिए Neet Results 2023 Expected Date क्या होगी। 

NEET UG 2023 आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स 

यहां Neet Results 2023 Expected Date डाउनलोड करने के कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्टेप 1: NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: आंसर की को चेक करने और चुनौती देने के लिए दिए गए ‘NEET Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद लॉग इन करने के लिए अपना ‘एप्लिकेशन नंबर’ और ‘पासवर्ड दर्ज’ करें।
  • स्टेप 4: अब लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल NEET UG 2023 आंसर की डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें – जानिए नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

यह भी पढ़ें – NEET Topper 2022: जानिए पिछले वर्ष के NEET UG टॉपर्स के बारे में कंप्लीट जानकारी

NEET UG Exam 2023 के बाद होने वाले अन्य कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*