Neet UG Passing Marks For OBC: जानिए NEET UG एग्जाम में ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए कितने पासिंग मार्क्स हैं जरुरी

1 minute read
जानिए NEET UG एग्जाम में ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए कितने पासिंग मार्क्स है जरुरी

अभी हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) पूरे देशभर में 07 मई 2023 को 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर सफलतापूर्वक कंडक्ट किया गया था। हालांकि अब जल्द ही NTA अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर NEET UG एग्जाम आंसर की जारी कर सकती है। जिसे सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम जानते है कि Neet UG Passing Marks For OBC की सम्पूर्ण जानकारी।

मेडिकल एंट्रेंस एक्साम्स में NEET कट-ऑफ आम तौर पर दो प्रकार की होती है – ‘एंट्रेंस कट-ऑफ’ और ‘एलिजिबिलिटी कट-ऑफ’। NEET क्वालीफाइंग स्कोर मिनिमम मार्क्स होते है जो एक कैंडिडेट को एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए प्राप्त करना कम्पल्सरी होता है, जबकि NEET एंट्रेंस कट-ऑफ फ़ाइनल रैंक है जिस पर एक एप्लीकेंट को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिया जाता है। 

NEET स्कोर स्वीकार करने वाले सभी मेडिकल कॉलेज NEET 2023 एंट्रेंस कटऑफ के आधार पर एडमिशन देते हैं। वहीं सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के लिए स्टेट वाइस NEET 2023 कट-ऑफ स्टेट कम्पीटेंट अथॉरिटी द्वारा जारी की जाती हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सभी मेडिकल कैंडिडेट्स के लिए NEET UG एग्जाम 2023 क्वालिफाइंग कटऑफ जारी करती है। जनरल कैटेगिरी के लिए पिछले वर्षों के विश्लेषण के अनुसार कटऑफ 50th पर्सेंटाइल और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 40th पर्सेंटाइल था।

NEET क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर NTA द्वारा neet.nta.nic.in पर NEET रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा। पहले जनरल कैटेगिरी के लिए NEET कटऑफ पासिंग मार्क्स 715-117 था, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी के लिए यह 116-93 तक था। जानते है क्या रहा ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए पिछले कुछ वर्षो का पासिंग कट ऑफ:-

Neet UG Passing Marks For OBC: ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए पिछले कुछ वर्षों का NEET UG कट ऑफ स्कोर 

यहां ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए नीट यूजी के पिछले कुछ वर्षो का कट ऑफ स्कोर बताया जा रहा है, जिन्हें नीचे दी गई तालिका ने देख सकते हैं:-

वर्ष कुल मार्क्स OBC (NEET कटऑफ स्कोर) 
2022 715116-93
2021 720137-108
2020 720146-113
2019 720133-107

NEET UG 2023: एग्जाम के बाद अन्य होने वाले कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*