JSSC CGL Syllabus: मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस पीडीएफ

2 minute read
JSSC CGL Syllabus

झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में विस्तृत JSSC CGL सिलेबस 2023 जारी किया है, जिसमें मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन, परीक्षा पैटर्न और अन्य विवरण शामिल हैं। जो छात्र JSSC CGL 2023 परीक्षा देने वाले हैं उन्हें JSSC CGL परीक्षा पैटर्न और JSSC CGL Syllabus का विस्तृत ज्ञान होना चाहिए। इसलिए हमने इस ब्लॉग में JSSC CGL Syllabus के बारे में विस्तार से बताया है।

JSSC CGL Syllabus

JSSC CGL परीक्षा एक चरण में ही ली जाएगी जिसे मुख्य परीक्षा भी कहा जाता है। JSSC CGL Syllabus की विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है। मुख्य परीक्षा के लिए तीन पत्र होंगे । यह परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी। प्रत्यके पत्र के परीक्षा की अवधि 2 घंटा की होगी। इसमें निम्न विषय रहेंगे :-

JSSC CGL Syllabus PDF डाउनलोड- डायरेक्ट लिंक

पत्र – 1

(भाषा ज्ञान): कुल प्रश्न – 120, परीक्षा अवधि – 2 घंटा

(क) हिन्दी भाषा ज्ञान60 प्रश्न
(ख) अंग्रेजी भाषा ज्ञान60 प्रश्न

भाषा ज्ञान क्वालीफाइंग एग्जाम होता है, जिसमें पास होने के लिए हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में कुल मिलाकर 30% अंक प्राप्त करने होंगे।

पत्र – 2

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा, कुल प्रश्न-100, परीक्षा अवधि- 2 घंटा

हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/संथाली/बंगला/मुण्डारी (मुण्डा)/ हो/ खड़िया/ कुडूख(उरांव)/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/पंचपरगनिया/उड़िया/संस्कृत में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे । इस परीक्षा में संबंधित भाषा के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे।
चिन्हित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगें।

पत्र- 3

सामान्य ज्ञान, कुल प्रश्न-150, परीक्षा अवधि- 2 घंटा

(क) सामान्य अध्ययन30 प्रश्न
(ख) सामान्य विज्ञान20 प्रश्न
(ग) सामान्य गणित20 प्रश्न
(घ) मानसिक क्षमता जाँच20 प्रश्न
(ङ) कम्प्यूटर का ज्ञान20 प्रश्न
(च) झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान40 प्रश्न
सामान्य ज्ञान परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

नोट: पत्र-1 (भाषा ज्ञान) में न्यूनतम 30 % अंक प्राप्त न करने वाले या इससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी चयन के लिए अयोग्य माने जायेंगे तथा ऐसे अभ्यर्थियों के पत्र-2 एवं पत्र-3 का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। इसी तरह प्रश्न पत्र-2 में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र-3 का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा।

पत्र – 1 (भाषा ज्ञान)

(क) हिन्दी भाषा ज्ञान
(I) हिन्दी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न30 प्रश्न
(II) हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न30 प्रश्न
इस विषय में हिन्दी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage) तथा हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगे ।
(ख) अंग्रेजी भाषा ज्ञान
(i) अंग्रेजी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न30 प्रश्न
(ii) अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न30 प्रश्न
इस विषय में अंग्रेजी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage) तथा अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगे ।

पत्र – 2 (क्षेत्रीय भाषा)

हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/संथाली/बंगला/मुण्डारी (मुण्डा)/ हो/ खड़िया/ कुडूख(उरांव)/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/पंचपरगनिया/उड़िया/संस्कृत में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे।
इस परीक्षा में संबंधित भाषा के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे।

हिन्दी

1. भाषा
i. हिन्दी की उत्पत्ति
ii. पुरानी हिन्दी अवहट्ट
iii. डिंगल
भाषा के विभिन्न रूप :- रचनात्मक भाषा, राष्ट्रभाषा राजभाषा, सम्पर्क भाषा संचार भाषा ।
हिन्दी का शब्द भंडार तत्सम्, तद्भव, देशज, विदेशज । भाषा विज्ञान – भाषा की परिभाषा, उत्पत्ति, विकास, ध्वनि परिवर्तन और अर्थ परिवर्तन ।
साहित्य सिद्धान्त :- काव्य लक्षण, काव्य हेतु काव्य प्रयोजन, शब्द शक्ति रस छंद अलंकार।
पाश्चात्य साहित्य सिद्धान्त-प्लेटो, वर्ड्सवर्थ, मैथ्यू आर्नल्ड, आइ०ए० रिवर्ड्स, टी०एस. इलियट के सिद्धान्त ।
प्रयोजनमूलक हिन्दी – अवधारणा, प्रशासनिक हिन्दी, प्रशासनिक पत्राचार संक्षेपण, टिप्पण, प्रारूपण., प्रतिवेदन।
2. साहित्य
(क) काव्य :- निर्धारित कवि – विद्यापति, कबीर, सूरदास, तुलसीदास, बिहारी, रसखान, भूषण ।
(ख) काव्य वीथि :- निर्धारित कवि – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, मैथिलीशरण गुप्त सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, रामधारी सिंह दिनकर, अज्ञेय, नागार्जुन, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना और धूमिल ।
3. उपन्यास
क. गोदानप्रेमचन्द
ख. मैला आँचलफणीश्वर नाथ रेणु ।
ग. रागदरबारीश्रीलाल शुक्ल ।
4. कहानियाँ
क. मधुआजयशंकर प्रसाद
ख. ठाकुर का कुआँप्रेमचन्द
ग. नीलम देश की राजकन्याजैनेन्द्र कुमार
घ. परिन्देनिर्मल वर्मा
दिल्ली में एक मौतकमलेश्वर
च. वापसीउषा प्रियवंदा
छ. अभिशप्तयशपाल
ज. मिसपालमोहन राकेश
5. नाटक
क. भारत- दुदर्शा – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
ख. ध्रुव स्वामिनी- जयशंकर प्रसाद
ग. आधे-अधूरे – मोहन राकेश
6. हिन्दी साहित्य का इतिहास-
हिन्दी साहित्य का इतिहासरामचन्द्र शुक्ल
हिन्दी साहित्य का इतिहाससं० डॉ० नागेन्द्र
7. व्याकरण :- संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, कारक, समास, मुहावरे।

English Language and Literature

1. Language
I. Error Recognition
II. Fill in the Blanks
III. Vocabulary
IV. Spellings
V. Grammar- Adjective, noun. pronoun, verb, subject-verb Agreement, Interchangeability of noun and Verb, Gerund, Participle, Infinitive, Adverb, tense, Clause, Transformation. Narration, Voice, Preposition.
VI. Sentence Structure
VII. Synonyms
VIII. Antonyms
IX. Sentence Completion
X. Idioms & Phrases
XI. Comprehension Passage etc.
2. Literature
(i) Novel- Old man and the Sea- Earnest Hemingway; The Painter of signs- R.K. Narayan; The Power and the Glory- Graham Greene; Fasting, Feasting- Anita Desai
(ii) Drama- The Tempest- William Shakespeare; Dr. Faustus- Christopher Marlowe: Final Solutions- Mahesh Dattani, Hayavadana- Girish Karnard.
(iii) Poetry- Sonnet-29- William Shakespeare; The Rainbow- William Wordsworth; The Traveller- Walter De La Mare; Lead Kindly Light- Cardinal Newman; the Splendour Falls- Alfred Lord Tennyson; Ode to a Nightiangle John Keats: The Hollow Men- T.s. Eliot; Telephone conversation- Wole soyinka; A River- A.K. Ramanujan.
(iv) Short Stories- A Snake in the Grass- R.K. Narayan; The Castaway- Rabindranath Tagore; The man of the House- Frank O’Connor; The Flood- Kamala Markandaya; The country of the Blind- H.G. Wells; The basement Room- Graham Greene.
(v) Essay- Voluntary Poverty- M.K. Gandhi; Discipline for Daily Life- Lewis Mumford; The Civilization of To-day- C.E.M. Joad; Letter to a Teacher- Nora Rossi and Tom Cole (Trans.): Kamala Nehru- Jawaharlal Nehru.
(vi) History of the English Language:- A History of English Language- A.C. Baugh, Origins of the English Language- Joseph Willies.
(vii) Phonetics:- A Text Book of English Phonetics for Indian students- Balasubramaniam, A Course in Phonetics – P. Ladefoged.

पत्र -3 (सामान्य ज्ञान)

(क) सामान्य अध्ययन
इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के सम्बन्ध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी जिसे कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है। इसमें झारखण्ड, भारत और पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से यथा संभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सम-सामयिक विषय, वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्त्वपूर्ण घटनाएँ। भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगाले , पर्यावरण, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षिय योजना।झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं राजनीतिक स्थिति की सामान्य जानकारी।
(ख) सामान्य विज्ञानं
सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेंगे। जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, अपेक्षित है।
(ग) सामान्य गणित
इस विषय में सामान्यतः अंक गणित, प्राथमिक बीजगणित ज्यामिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न रहेंग। सामान्यतः इसमें मैट्रिक/10वीं कक्षा स्तर के प्रश्न रहेंग।
(घ) मानसिक क्षमता जाँच
इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनो प्रकार के प्रश्न रहेंग। इस घटक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पुछे जा सकते हैं -सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्याख्या इत्यादि।
(ङ) कम्प्यूटर का मूलभतू ज्ञान
इसमें कम्प्यूटर के विभिन्न उपकरणों, एम. एस. विन्डो ऑपरेटिंग सिस्टम, एम॰एस॰ ऑफिस एवं इंटरनेट संचालन की विधि की जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
(च) झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान
झारखण्ड राज्य के भूगोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाएँ, खेलखिलाड़ी, व्यक्तित्त्व, नागरिक उपलब्धियाँ, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व के विषय इत्यादि।

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*