NEET UG 2023: सभी कैटेगरी की रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन फीस बढ़ाई गई; जानें कितनी हुई फीस में बढ़ोतरी

1 minute read
NEET UG 2023 ke liye badhi application registration fees

NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट -अंडरग्रेजुएट (NEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in, neet.nta.nic.in पर जाकर NEET 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी कैंडिडेट्स के लिए रेजिस्ट्रशन विंडो 06 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। इस वर्ष NEET UG के  लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन में इजाफ़ा किया है। 

NEET एंट्रेंस एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी ,बॉटनी और लाइफ साइंस विषयों से 200 मल्टीपल क्वेशन पूछे जाएंगे। जिसमें एक सही आंसर देने पर कैंडिडेट को चार मार्क्स दिए जाएंगे साथ ही इस एग्जाम में प्रत्येक सब्जेक्ट्स के 50 क्वेशन को दो सेक्शन (A और B) में विभाजित किया जाएगा। 

NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानी (03 घंटे 20 मिनट) होगी और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे तक होगा। एग्जाम का समय सभी कैंडिडेट्स के लिए एक समान होगा। 

इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

जानें कितनी हुई रजिस्ट्रेशन फीस?

यहां NEET 2023 की बढ़ी हुई फीस की डिटेल्स दी जा रही है, जिसे आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • जनरल वर्ग – INR 1,700
  • जनरल-EWS – INR 1,600
  • ओबीसी – INR 1,600
  • SC/ST – INR 1,000
  • पीडब्लूडी – INR 1,000
  • थर्ड जेंडर – INR 1,000
  • एनआरआई कैंडिडेट्स – INR 9,500

NEET UG 2023 रेजिस्ट्रशन: एप्लीकेशन फॉर्म भरने के स्टेप्स

NEET UG 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए स्टेप्स नीचे जानिए-

  • NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स और एड्रेस फिल करकर खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद सिस्टम जनरेटेड रजिस्ट्रेशन या एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके, NTA NEET UG एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा फिल करें। 
  • अब अपनी स्कैन किए गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें जिसमें कैंडिडेट की फोटो, हस्ताक्षर, क्लास 10th के डॉक्यूमेंट और कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) तो उसे शामिल करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फीस की ऑनलाइन पेमेंट करें और अब अपना नीट यूजी एप्लीकेशन को जमा करें।
  • अब कैंडिडेट अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सकते हैं।  इसके बाद फॉर्म सेव करने इसका प्रिंट अपने पास संभाल कर रखें।
एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की तारीख 06 मार्च से 06 अप्रैल 2023 (रात 09 बजे तक)
ऑनलाइन फीस पेमेंट की तारीख06 अप्रैल 2023 ( रात 11:50 तक)
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की तारीख वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
एग्जाम सेंटर की घोषणा वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने की तारीख वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
एग्जाम की तारीख 07 मई 2023 (रविवार)
एग्जाम की ड्यूरेशन 200 मिनट (03 घंटे 20 मिनट)
एग्जाम की टाइमिंग दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 तक 
एग्जाम आंसर की वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in, neet.nta.nic.in 

NEET(UG)-2023 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।  

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण समाचारों के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*