Neet UG Answer Key 2023 By NTA: जल्द जारी हो सकती है NEET UG आंसर की, कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in से कर सकते हैं डायरेक्ट डाउनलोड

1 minute read
जल्द जारी हो सकती है NEET UG आंसर की, कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in से कर सकते हैं डायरेक्ट डाउनलोड

Neet UG Answer Key 2023 By NTA: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG एग्जाम 2023 की प्रोविजनल आंसर की और OMR शीट जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक NTA की ओर से NEET UG आंसर की से संबंधित कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मई के अंत तक आंसर की जारी की जा सकती है। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से आंसर की जारी होने के बाद डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

NTA द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएंगी और कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई आपत्ति होने पर चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। NEET UG आंसर की को चुनौती देने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति क्वेश्चन 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी। 

सभी प्राप्त आपत्तियों को NTA द्वारा हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें – Minimum Marks Required In Neet For MBBS In Government College For OBC 2023: जानिए सरकारी कॉलेज में MBBS कोर्स में एडमिशन के लिए कितने मार्क्स हैं जरुरी

NEET UG Exam 2023 आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स 

यहां Neet UG Answer Key 2023 By NTA डाउनलोड करने के कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्टेप 1: NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: आंसर की को चेक करने और चुनौती देने के लिए दिए गए ‘NEET Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद लॉग इन करने के लिए अपना ‘एप्लिकेशन नंबर’ और ‘पासवर्ड दर्ज’ करें।
  • स्टेप 4: अब लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल NEET UG 2023 आंसर की डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें – जानिए नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

NEET UG Exam 2023 के बाद होने वाले अन्य कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*