NEET UG Cut Off: जानिए क्या रहा Previous Year का NEET UG कट ऑफ स्कोर

1 minute read
जानिए क्या रहा पिछले कुछ वर्षों का NEET UG कट ऑफ स्कोर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) पूरे देशभर में 07 मई 2023 को 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर सफलतापूर्वक कंडक्ट किया गया था। हालांकि अब जल्द ही NTA अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर NEET UG एग्जाम आंसर की जारी कर सकती है। जिसे सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए neet previous year cutoff की पूरी जानकारी।

कैंडिडेट्स को मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में क्वालीफाई होने के लिए आवश्यक मिनिमम मार्क्स को NEET ‘कट-ऑफ स्कोर’ कहा जाता है। मेडिकल एंट्रेंस एक्साम्स में NEET कट-ऑफ आम तौर पर दो प्रकार की होती है – ‘एंट्रेंस कट-ऑफ’ और ‘एलिजिबिलिटी कट-ऑफ’। NEET क्वालीफाइंग स्कोर मिनिमम मार्क्स होते है जो एक कैंडिडेट को एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए प्राप्त करना कम्पल्सरी होता है, जबकि NEET एंट्रेंस कट-ऑफ फ़ाइनल रैंक है जिस पर एक एप्लीकेंट को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिया जाता है। NEET स्कोर स्वीकार करने वाले सभी मेडिकल कॉलेज NEET 2023 एंट्रेंस कटऑफ के आधार पर एडमिशन देते हैं। वहीं सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के लिए स्टेट वाइस NEET 2023 कट-ऑफ स्टेट कम्पीटेंट अथॉरिटी द्वारा जारी की जाती हैं। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सभी मेडिकल कैंडिडेट्स के लिए NEET UG एग्जाम 2023 क्वालिफाइंग कटऑफ जारी करती है। जनरल कैटेगिरी के लिए पिछले वर्षों के विश्लेषण के अनुसार कटऑफ 50th पर्सेंटाइल और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 40th पर्सेंटाइल था। NEET क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर 2023 NTA द्वारा neet.nta.nic.in पर NEET रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा। पहले जनरल कैटेगिरी के लिए NEET कटऑफ पासिंग मार्क्स 715-117 था, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी के लिए यह 116-93 तक था।

NEET UG Cut Off : पिछले वर्षों का NEET UG कट ऑफ स्कोर 

यहां नीट यूजी का पिछले कुछ वर्षो का कट ऑफ स्कोर के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें नीचे दी गई तालिका ने देख सकते हैं:-

वर्ष कुल मार्क्स UG (NEET कटऑफ स्कोर) OBC (NEET कटऑफ स्कोर) SC/ST  (NEET कटऑफ स्कोर) 
2022 715117116-93116-93
2021 720138137-108137-108
2020 720147146-113146-113
2019 720134133-107133-107

यह भी पढ़ें – NEET Answer Key 2023: NEET क्वेश्चन पेपर की आंसर की neet.nta.nic.in से करें डायरेक्ट डाउनलोड

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*