NEET UG 2023 एग्जाम फर्स्ट अटेम्प्ट में क्लियर करने के लिए अपनाएं ये जरुरी प्रिपरेशन टिप्स

1 minute read
NEET UG exam first attempt me clear karne ke liye apnaye ye jaruri preparation tips exam updates

NEET UG 2023 के लिए एप्लीकेशन विंडो 15 अप्रैल को क्लोज कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

NEET एंट्रेंस एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी ,बॉटनी और लाइफ साइंस विषयों से 200 मल्टीपल क्वेशन पूछे जाएंगे। जिसमें एक सही आंसर देने पर कैंडिडेट को चार मार्क्स दिए जाएंगे साथ ही इस एग्जाम में प्रत्येक सब्जेक्ट्स के 50 क्वेशन को दो सेक्शन (A और B) में विभाजित किया जाएगा। 

NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) होगी और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे तक होगा। एग्जाम का समय सभी कैंडिडेट्स के लिए एक समान होगा। NEET एग्जाम से 10-15 दिन पहले से ही कैंडिडेट्स को अपनी रिवीजन शुरू कर देनी चाहिए ताकि वह अच्छा स्कोर हासिल कर प्रमुख इंस्टिट्यूट में एडमिशन लें सकें। यहां कुछ प्रमुख एग्जाम टिप्स के बारे में बताया जा रहा है जो उन्हें एग्जाम की तैयारी में बहुत उपयोगी साबित होगी। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023 में अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को इन प्रमुख कॉलेज में मिल सकता है एडमिशन, जानें NEET UG से संबंधित सभी अहम जानकारियां

NEET UG 2023 प्रिपरेशन टिप्स

यहां NEET UG के लिए कुछ प्रमुख प्रिपरेशन टिप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिसके माध्यम से NEET कैंडिडेट्स एग्जाम में अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकते हैं:-

1. NEET UG का कंप्लीट सिलेबस कवर करें – कैंडिडेट्स को एग्जाम से पहले ही NEET का कंप्लीट सिलेबस को कवर कर लेना चाहिए। ताकि कवर किए गए सिलेबस की रिवीजन करने से आपको डिफिकल्ट कॉन्सेप्ट्स और टॉपिक्स पर अपनी तैयारी को और बेहतर करने का समय मिल जाएं। यदि आप पूरे सिलेबस को कवर नहीं कर सकते हैं, तो एग्जाम में चैप्टर्स के वेटेज के अनुसार रिवीजन करें जिनमें अच्छा स्कोर किया जा सकें। 
2. एग्जाम के लिए टाइम टेबल बनाएं – एग्जाम में अच्छा स्कोर करने के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरुरी होता है। कैंडिडेट्स को सिलेबस के अनुसार टाइम टेबल बनाकर उसे तह समय में कंप्लीट करके अपनी रिवीजन शुरू कर देनी चाहिए। इसके साथ ही ही कैंडिडेट्स को याद करने से ज्यादा टॉपिक्स का कॉन्सेप्ट क्लियर होने पर अधिक फोकस होना चाहिए। 
3. NEET मॉक टेस्ट दें – NEET एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए मॉक टेस्ट आवश्यक है। ताकि एग्जाम पैर्टन को बेहतर माध्यम से समझा जा सकें इसके साथ ही अच्छा स्कोर लाने के लिए भी मॉक टेस्ट देना जरुरी हो जाता है। मॉक टेस्ट से कैंडिडेट्स को अपनी किन सब्जेट्स में अपनी तैयारी को और बेहतर करना है इसका भी आसानी से पता चल जाता है साथ ही एग्जाम के डिफिकल्टी लेवल को समझने में आसानी होती है।  
4. पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स को स्लॉव करें – स्टूडेंट्स को पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स को स्लॉव करने से एग्जाम पैटर्न और एग्जाम के डिफिकल्टी लेवल के बारे में जानकारी मिल जाएगी। 
5. एग्जाम की प्रिपरेशन के साथ आराम भी करें – एग्जाम के समय माइंड का रिलेक्स होना बहुत जरुरी होता है। जिसमें माइंड एंड बॉडी को रेस्ट देना बहुत जरुरी होता है। एग्जाम के एक दिन पहले अपनी नींद पूरी करें, हेल्थी डाइट लें और अपने मन को शांत रखें। किसी भी तरह के नेगेटिव विचारों के बारे में बिल्कुल भी न सोचें। 
6. एग्जाम से पहले सभी डाक्यूमेंट्स को संभाल कर रखें – एग्जाम की तैयारी के साथ-साथ यह भी जरुरी है कि एग्जाम सेंटर्स में ले जाने वाले आवश्यक डॉक्युमेंट्स को एक जगह संभाल कर रखा जाएं। ताकि एग्जाम के दिन आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।  

NEET UG 2023 एडमिट कार्ड डेट 

NTA द्वारा एग्जाम से 15-20 दिन पहले NEET UG एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की संभावना है, जिसका अर्थ है कि कैंडिडेट्स 15 अप्रैल के बाद किसी भी समय NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप की उम्मीद कर सकते हैं।

NTA एग्जाम से एक सप्ताह पहले NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकता है। जिसके अनुसार कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2023 के बाद NEET UG एडमिट कार्ड प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते है। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*