NEET UG Exam 2023: जानिए NEET UG एग्जाम क्लियर करने के लिए कितने मार्क्स हैं जरुरी

1 minute read
janiye neet ug exam clear karne ke liye kitne marks hain jaruri

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) पूरे देशभर में 07 मई 2023 को 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर सफलतापूर्वक कंडक्ट किया गया था। हालांकि अब जल्द ही NTA अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर NEET UG एग्जाम आंसर की जारी कर सकती है। जिसे सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG क्वेश्चन पेपर 2023 में 720 मार्क्स से 200 क्वेश्चन शामिल थे, जिसमें प्रत्येक सही आंसर करने पर 4 मार्क्स दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत अंसार करने पर -1 मार्क्स काट लिया जाता है। NEET परीक्षा ऑफलाइन मोड से कंडक्ट की गई थी जिसमें कैंडिडेट्स को OMR शीट पर सही आंसर का चयन करना था। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सभी मेडिकल कैंडिडेट्स के लिए NEET UG एग्जाम 2023 क्वालिफाइंग कटऑफ जारी करती है। जनरल कैटेगिरी के लिए पिछले वर्षों के विश्लेषण के अनुसार कटऑफ 50th पर्सेंटाइल और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 40th पर्सेंटाइल था। NEET क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर 2023 NTA द्वारा neet.nta.nic.in पर NEET रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा। पहले जनरल कैटेगिरी के लिए NEET कटऑफ पासिंग मार्क्स 720-117 था, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी के लिए यह 116-93 तक था।

NEET UG Exam 2023: एग्जाम के बाद अन्य होने वाले कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

NEET UG Exam 2023: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स 

यहां NEET UG एग्जाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के कुछ प्रमुख स्टेप्स बताएं जा रहें है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • NEET UG एग्जाम रिजल्ट 2023 ‘लिंक’ को सिलेक्ट करें। 
  • अब नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल फिल करें। 
  • इसके बाद आपका NEET UG रिजल्ट नई विंडो में ओपन हो जाएगा। 
  • आप अपना रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसे संभाल कर रखें। 

यह भी पढ़ें – NEET Answer Key 2023: NEET क्वेश्चन पेपर की आंसर की neet.nta.nic.in से करें डायरेक्ट डाउनलोड

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*