Times World Universities Ranking 2024 : IISc बैंगलोर ने बनाई टॉप 250 में जगह, जानें अन्य संस्थानों का प्रदर्शन

1 minute read
Times World Universities Ranking 2024 : IISc banglore ne top 250 me jagah banai hai

टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 (Times World Universities Ranking 2024) जारी कर दी गई है। इसमें IISc बैंगलोर ने 2017 के बाद टॉप 250 में जगह बनाई है। टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में 108 देशों और रीजन के 1,904 यूनिवर्सिटीज शामिल की गईं।

इस साल भारत की 91 यूनिवर्सिटी ने लिस्ट में जगह बनाई है, हालांकि इस रैंकिंग का देश के कई टॉप IITs ने बहिष्कार किया है। लिस्ट में जगह बनाने वाली यूनिवर्सिटीज के मामले में भारत चौथे स्थान पर रहा है। भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली यूनिवर्सिटीज में अन्ना यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया इस्लामिया, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

जामिया मिलिया इस्लामिया दूसरे नंबर पर

टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 (Times World Universities Ranking 2024) में जामिया मिलिया इस्लामिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। टॉप 501 से 600 के बीच अन्ना यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया इस्लामिया, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंस शामिल हैं।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को मिला पहला स्थान

Times World Universities Ranking 2024 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर है। 

Times World Universities Ranking 2024 : IISc banglore ne top 250 me jagah banai hai

टाॅप रैंकिंग पाने वाली भारतीय यूनिवर्सिटीज

Times World Universities Ranking 2024 में टाॅप रैंकिंग पाने वाली भारतीय यूनिवर्सिटीज की लिस्ट इस प्रकार हैः

  1. IISc, बैंगलोर
  2. जामिया मिल्लिया इस्लामिया
  3. अन्ना यूनिवर्सिटी
  4. महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी
  5. शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज
  6. अलागप्पा यूनिवर्सिटी
  7. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
  8. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
  9. भारथिअर यूनिवर्सिटी
  10. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
  11. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स) धनबाद
  12. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना
  13. अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
  14. जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी
  15. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
  16. कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर
  17. मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
  18. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
  19. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राउरकेला
  20. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर
  21. पंजाब यूनिवर्सिटी
  22. सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज
  23. थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  24. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  25. एमिटी यूनिवर्सिटी
  26. अमृत विश्व विद्यापीठम्
  27. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
  28. रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान
  29. दिल्ली यूनिवर्सिटी
  30. दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
  31. भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे
  32. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर
  33. इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली
  34. जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अनंतपुर
  35. जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*