NEET UG 2023 : अब नेपाल से भी मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे इंडियन स्टूडेंट्स ! जानें पूरी खबर

1 minute read
NEET UG 2023 : ab nepal se bhi medical ki padhai kar sakenge indian students! Jane puri khabar

भारत में डॉक्टर के पेशे को बहुत ही इज़त से देखा जाता है। भारत में बायोलॉजी से 12वीं एक एग्जाम पास करने वाला हर स्टूडेंट डॉक्टर बनने का ही सपना देखता है।  लेकिन मेडिकल में एडमिशन होना बहुत ही मुश्किल होता है।  सबको मेडिकल में एडमिशन नहीं मिल पाता है।  इस वजह से अधिकतर स्टूडेंट्स रशिया या यूक्रेन से मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैं।  

नेपाल बना भारतीय स्टूडेंट्स के लिए मेडिकल स्टडी का नया हब 

रशिया और यूक्रेन युद्ध के बाद भारतीय विद्यार्थियों के लिए मेडिकल की पढ़ाई का नया हब नेपाल बन चुका है। अब भारतीय स्टूडेंट्स को MBBS की पढ़ाई के लिए नेपाल ज्यादा आकर्षित करने लगा है।  सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में 2300 विद्यार्थियों ने नेपाल के मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई करने के लिए एडमिशन लिया था।  

कैसे लें एडमिशन 

नेपाल से MBBS करने के लिए आपको नेपाल के द्वारा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन से सम्बंधित प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी।  इसके बाद मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आप मेरिट के हिसाब से नेपाल के मेडिकल कॉलेज या यूनिवर्सिटी में MBBS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।  नेपाल से MBBS करने के लिए स्टूडेंट्स को योग्यता प्रमाणपत्र दिखाना आवश्यक होगा।  

आवश्यक योग्यता 

  • नेपाल से MBBS करने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं आवश्यक हैं : 
  • कैंडिडेट की उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।  
  • कैंडिडेट ने कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की हो।  
  • 12वीं में विज्ञान और बायोलॉजी विषय होने अनिवार्य हैं।   
  • कैंडिडेट ने NEET का एग्जाम क्वालीफाई किया हुआ हो।  

ज़रूरी दस्तावेज़ 

  • नेपाल से MBBS करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने ज़रूरी हैं : 
  • 12वीं की मार्कशीट 
  • पासपोर्ट की कॉपी 
  • इन्विटेशन लेटर 
  • जन्म प्रमाणपत्र 
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट 
  • पेमेंट स्लिप 

फीस 

नेपाल में MBBS की पढ़ाई करने  के लिए आपको 35 लाख से 70 लाख के बीच फीस चुकानी पड़ सकती है।  

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए यहाँ  क्लिक करें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*