JEE Advanced 2023 : इस दिन जारी होगी जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की और जानें कब आएगा रिजल्ट?

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

जेईई एडवांस 2023 (JEE Advanced 2023) एग्जाम 4 जून को कंप्लीट हो चुका है। इस वर्ष IIT गुवाहाटी की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया है। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, IIT गुवाहाटी 11 जून, 2023 को JEE एडवांस 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा।

कैंडिडेट्स JEE Advanced 2023 आंसर की PDF पेपर 1 और 2 के लिए उपलब्ध होने पर डाउनलोड कर सकते हैं। 11 जून से 12 जून तक, कैंडिडेट्स को आंसर-की को चुनौती देने की अनुमति दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2023 : जेईई एडवांस क्वैश्चन पेपर रिलीज, ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

स्टूडेंट्स को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए 11 जून सुबह 10 बजे से 12 जून शाम 5 बजे तक का समय दिया जाएगा। 

जेईई एडवांस्ड
जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर की जारी होने की सूचना दी जाएगी।

JEE Advanced 2023 : ऐसे चेक करें प्रोविजनल आंसर की 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर, ‘जेईई एडवांस्ड 2023 प्रोविजनल आंसर की’ वाले लिंक पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा
  • आवश्यक लिंक पर क्लिक करें और आंसर की देखें
  • आंसर की चेक करें और डाउनलोड करें
  • आंसर की पर वैलेड प्रूफ के साथ आपत्ति दर्ज करें।

18 जून को आ सकता है JEE Advanced 2023 रिजल्ट

जेईई एडवांस्ड 2023 (JEE Advanced 2023) का रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर होगा। JEE Advanced 2023 कट-ऑफ और स्कोर की मदद से स्टूडेंट्स IIT से Btech के कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे। 18 जून को फाइनल JEE Advanced 2023 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*