NEET Answer Key 2023: जल्द जारी हो सकती है NEET आंसर की, जानिए अपने NEET स्कोर कैलकुलेट करने की अहम ट्रिक

1 minute read
जल्द जारी हो सकती है NEET आंसर की, जानिए अपने NEET स्कोर कैलकुलेट करने की अहम ट्रिक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG एग्जाम 2023 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक NTA की ओर से NEET UG आंसर की से संबंधित कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मई के अंत तक आंसर की जारी की जा सकती है। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ से आंसर की जारी होने के बाद डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को NEET आंसर की और अन्य एग्जाम अपडेट्स की जानकारी के लिए समय-समय पर NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहना चाहिए। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि NEET आंसर-की के माध्यम से आप अपने NEET UG मार्क्स को कैलकुलेट भी कर सकते हैं। NEET आंसर-की से कैंडिडेट्स NEET में अपने स्कोर का अनुमानित अंदाजा लगा सकते हैं। कैंडिडेट्स को NEET स्कोर को कैलकुलेट करने के लिए पहले NEET मार्किंग स्कीम को जानना बेहद आवश्यक हैं। NEET मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही आंसर पर 4 मार्क्स दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत आंसर के लिए एक मार्क्स काट लिया जाता है। वहीं कैंडिडेट्स ने जिन प्रश्नों का आंसर नहीं दिया है उसके लिए उन्हें शून्य मार्क्स दिया जाता है। 

जानिए NEET आंसर-की से NEET मार्क्स कैसे कैलकुलेट करें?

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।  
  • अब अपनी NEET UG आंसर-की और ओएमआर शीट दोनों डाउनलोड कर लें।  
  • इसके बाद NEET आंसर-की और रेस्पांस शीट से NEET क्वेश्चन आईडी को नोट कर लें। 
  • अब NEET आंसर-की और OMR शीट में क्वेश्चन आईडी के आंसर का मिलान करें। 
  • अब आप अपने सही आंसर और गलत अंसार को काउंट कर लें।  
  • अब आपको प्रत्येक सही आंसर के लिए चार मार्क्स जोड़ें और प्रत्येक गलत आंसर के लिए एक मार्क्स काट लें। 
  • इस तरह आपको अपने NEET UG का अनुमानित स्कोर ज्ञात हो जाएगा। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएंगी और कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई आपत्ति होने पर चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। NEET UG आंसर की को चुनौती देने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति क्वेश्चन 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी। 

सभी प्राप्त आपत्तियों को NTA द्वारा हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

NEET UG आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स 

यहां NEET UG Answer Key डाउनलोड करने के कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्टेप 1: NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: आंसर की को चेक करने और चुनौती देने के लिए दिए गए ‘NEET Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद लॉग इन करने के लिए अपना ‘एप्लिकेशन नंबर’ और ‘पासवर्ड दर्ज’ करें।
  • स्टेप 4: अब लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल NEET UG 2023 आंसर की डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें – NEET Expected Cutoff 2023: जानिए इस वर्ष कितनी हो सकती हैं NEET UG एग्जाम की एक्सपेक्टेड कटऑफ

NEET UG 2023 के बाद अन्य होने वाले कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – जानिए नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*