NDA Result 2023 : यूपीएससी ने जारी किया NDA और NA का फाइनल रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

1 minute read
NDA Result 2023

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेन्स एवं नेवल एकेडेमी (NDA, NA I 2023) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीद्वारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वह इसका परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा उम्मीद्वार इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि यूपीएससी द्वारा एनडीए, एनए 1 परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया गया था। जारी सूचना के अनुसार कुल 628 उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं। सभी सफल अभ्यार्थी नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स से चेक करें अपना रिजल्ट :

  • उम्मीद्वार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद NDA 1 Final Result 2023 के लिंक पर क्लि करें।
  • आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर पीडीएफ के फॉर्म में रिजल्ट दिख जायेगा।
  • इसमें अपना रोल नंबर चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें
  • इसकी एक कॉपी निकालकर अपने पास रख लें।

रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक : NDA Result 2023

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*