National Sports Day Essay : राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्र ऐसे लिख सकते हैं निबंध

1 minute read
National Sports Day Essay in Hindi

भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद, जिन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था, सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं थे बल्कि वे एक प्रेरणा थे जिन्होंने भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। ऐसे में उनकी याद में मनाया जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने और उन्हें खेल में रुचि लेने के लिए प्रेरित करने में मदद करता है। वहीं इस दिवस की महत्वता को बढ़ाने एवं लोगों को इस दिवस के बारे में शिक्षित करने के लिए कई बार स्कूल में बच्चों को निबंध तैयार करने के लिए कह दिया जाता है। अगर आप अपने स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध देने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो, ये लेख आपके लिए है। यहाँ आपको National Sports Day Essay in Hindi 100, 200 और 500 शब्दों में दी गई है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 100 शब्दों का निबंध

छात्र 100 शब्दों में राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध (Essay on National Sports Day in Hindi) ऐसे लिख सकते हैं – 

भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेलों का महत्व समझाना है। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल कौशल से भारत को लगातार तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जिताया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी स्मृति को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया था।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 200 शब्दों का निबंध

छात्र 200 शब्दों में राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध (Essay on National Sports Day in Hindi) ऐसे लिख सकते हैं – 

29 अगस्त का दिन भारतीय खेलो के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है। इसी दिन, 1905 में, महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था, जिन्हें “हॉकी के जादूगर” के नाम से जाना जाता है। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में ही भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल कौशल से भारत को ओलंपिक में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे में उनके सम्मान में मनाया जाने वाला यह दिन देशभर में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिनमें खेल प्रतियोगितायें, स्कूल और कॉलेजों में निबंध प्रतियोगितायें आदि शामिल हैं। इस दिन का उद्देश्य न केवल खेलों के महत्व को समझाना है, बल्कि टीम वर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना भी है। इसके साथ ही इस दिन खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है और उन्हें खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा यह दिन हमें याद दिलाता है कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमें इसे अपनाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें : When Was National Sports Day First Celebrated in India : भारत में पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया गया था?

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 500 शब्दों का निबंध

छात्र 500 शब्दों में राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध (Essay on National Sports Day in Hindi) ऐसे लिख सकते हैं – 

प्रस्तावना

भारत में खेलों का एक समृद्ध इतिहास है जिसमें कई महान खिलाड़ियों का भी योगदान रहा है। इन्हीं महान खिलाड़ियों में से एक हैं मेजर ध्यानचंद, जिन्हें “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है। उनके सम्मान में, भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य देश में खेलों के प्रति जागरूकता और युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। 

राष्ट्रीय खेल दिवस का इतिहास

मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। मेजर ध्यानचंद ने अपने करियर में भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर एक नई पहचान दिलाई। बता दें कि उन्होंने 1928 (एम्स्टर्डम), 1932 (लॉस एंजिल्स) और 1936 (बर्लिन) के ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व करते हुए लगातार तीन स्वर्ण पदक जीते। उनके इसी उपलब्धि को याद रखने के लिए और खेलों में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार ने साल 2002 में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में नामित किया। इसके बाद 29 अगस्त 2012 को मेजर ध्यानचंद की 107वीं जयंती के अवसर पर पहला राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। तब से लेकर हर साल यह दिवस मनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : 35+ Slogan on Sports: सफलता का मंत्र देते खेलों पर स्लोगन

राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व 

राष्ट्रीय खेल दिवस, भारत के खेल संस्कृति को सम्मानित करने और खेलों के महत्व को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं हैं, बल्कि ये हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं, जो हमें अनुशासन, धैर्य जैसे गुणों को विकसित करने में मदद करते हैं। इस विशेष अवसर पर पूरे देश में विभिन्न खेल आयोजन आयोजित किए जाते हैं और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार सहित प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार पारंपरिक रूप से इस दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा वितरित किए जाते हैं।

उपसंहार

राष्ट्रीय खेल दिवस, हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिवस हमें खेलों के महत्व को समझने और उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करता है। इसके साथ ही यह दिन हमें मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों की याद दिलाता है, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत को गर्व महसूस कराया। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि खेलों को अपने जीवन में अपनाकर हम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बन सकते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध कैसे तैयार करें? 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध कैसे लिखें, इसके बारे में नीचे बताया गया है-

  • निबंध लिखने के लिए सबसे पहले स्ट्रक्चर बनाएं। 
  • स्ट्रक्चर के अनुसार सभी जानकारी इक्कठा कर लें। 
  • इसके बाद निबंध की शुरुआत राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व से करें।
  • इस दिवस को मनाने के उद्देश्य और इसे मनाने के कारण का उल्लेख करें।
  • मुख्य भाग में राष्ट्रीय खेल दिवस के इतिहास और महत्व की जानकारी दें। 
  • कोई भी जानकारी निबंध में लिखने से पहले उसकी अच्छी तरह से पुष्टि कर लें। 
  • निबंध लिखने से पहले ध्यान रखें कि भाषा सरल हों। 
  • निबंध के अंत में, राष्ट्रीय खेल दिवस का सारांश प्रस्तुत करें 

FAQs

राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। 

29 अगस्त को खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?

हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारत में हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। 

भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। 

संबंधित आर्टिकल्स

दिवाली पर निबंध समय के सदुपयोग के बारे में निबंध
लोकतंत्र पर निबंधकरियर पर निबंध 
लाल बहादुर शास्त्री पर निबंधराष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध 
ऑनलाइन शिक्षा पर निबंधमोर पर निबंध
मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध मेरे परिवार पर निबंध 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको National Sports Day Essay in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य निबंध से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*