नरेंद्र मोदी भारत के उन लोकप्रिय राजनेताओं में से हैं जिन्होंने अपना सफ़र एक कार्यकर्ता से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री बनने तक पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली ऐसी है जो समाज के हर वर्ग, हर मत-पंथ, हर समुदाय के समग्र विकास पर आधारित है। यही कारण है कि आज की युवा पीढ़ी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरणा पाकर अपने सपनों को पूरा करने और भारत को एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने में लगी हुई है। उनका जीवन कई ऐसे पहलुओं से जुड़ा है, जो मेहनत, अनुशासन और ज़िम्मेदारी जैसे मूल्यों को समझने में विद्यार्थियों की मदद करते हैं। यही कारण है कि स्कूलों और प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निबंध लिखने को आ जाता है।
यदि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ऐसा निबंध लिखना चाहते हैं, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के संघर्षों से समाज का परिचय करवाना और युवाओं को प्रेरित करना हो तो ये लेख आपके लिए है। यहाँ इस ब्लॉग में दिए गए निबंध सैंपल आपका निबंध सरल और सही ढंग से तैयार करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
This Blog Includes:
नरेंद्र मोदी पर निबंध 100 शब्दों में
नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से लेकर वर्तमान समय तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं। उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना है, यही कारण है कि वे अक्सर आत्मनिर्भर भारत पर अधिक बल देते हैं। उनकी इस दूरगामी सोच और उनके विजन को उनकी योजनाओं जैसे – ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ में आसानी से देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अन्य देशों के साथ बेहतर संबंध बनाने पर भी काम किया है, इसमें ‘नेवरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ जैसी योजनाओं ने वैश्विक राजनैतिक परिपेक्ष को साधने का काम किया है।
यह भी पढ़ें – गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर पर निबंध के सैंपल
नरेंद्र मोदी पर निबंध 200 शब्दों में
नरेंद्र मोदी भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और वह भारतीय जनता पार्टी एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। नरेंद्र मोदी अपने मजबूत नेतृत्व गुणों के लिए विश्व स्तर पर जाने-माने नेता हैं। दुनिया के कई नेता उन्हें एक सफल और प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में देखते हैं। उनके साहसिक और दृढ़ कार्यों ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जो चीज उन्हें सबसे अलग बनाती है।
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी अपने आशावाद और गहरी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के लिए जाने जाते हैं, जो पूरे गौरव के साथ अपनी सनातन विरासत को गर्व के साथ प्रदर्शित करते हैं। उनका नेतृत्व कौशल उनकी दूरगामी सोच और को प्रमाणित करता है। नरेंद्र मोदी के असाधारण नेतृत्व, जिसमें उनके अटूट दृढ़ संकल्प और भारत की प्रगति के लिए स्पष्ट लक्ष्य शामिल हैं, ने उन्हें एक सम्मानित वैश्विक व्यक्ति बना दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व मजबूत शासन, आर्थिक सुधारों और तकनीकी प्रगति पर जोर देने के लिए जाना जाता है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं जिन्हें जनता के साथ उनके जुड़ाव और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के प्रति उनके समर्पण के लिए जाना जाता है। पीएम मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को और सशक्त किया। नरेंद्र मोदी जी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का उदाहरण है।
यह भी पढ़ें – सत्येन्द्रनाथ बोस पर निबंध के सैंपल
नरेंद्र मोदी पर निबंध 500 शब्दों में
नरेंद्र मोदी पर निबंध 500 शब्दों में नीचे दिया गया है:
प्रस्तावना
नरेंद्र दामोदरदास मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं। वे 26 मई 2014 से हमारे देश का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले, वे 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वे वाराणसी से सांसद भी हैं। मोदी भारत की एक लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं।
नरेंद्र मोदी का शुरुआती जीवन
पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। मोदी जी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। एक साधारण परिवार से ताल्लुख रखने वाले मोदी जी ने कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने सपनों को साकार किया। नरेंद्र मोदी के पिता दामोदर दास मोदी चाय बेचने का काम करते थे। अपने पिता के साथ मोदी जी भी चाय बेचते थे। वहीं उन्हें राजनीति का बहुत शौक था।
नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा
नरेंद्र मोदी की जीवन कहानी सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा है। वे एक चाय बेचने वाले के रूप में एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर भारत के प्रधानमंत्री बने। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में जाना शुरू कर दिया था, जहाँ उन्हें वकील साहब के रूप में एक ऐसा मार्गदर्शक मिला जिसने उनमें नैतिक मूल्यों और संगठनात्मक कौशल का विकास किया।
इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनैतिक करियर शुरू किया। अपने निरंतर प्रयासों और जनसेवा से वे एक प्रमुख नेता बने और वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त हुए। इसके बाद लगातार तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनकर अपने गुजरात मॉडल के बल पर देश के प्रधानमंत्री बने।
नरेंद्र मोदी – भारत के प्रधानमंत्री के रूप में
वर्ष 2014 के आम चुनावों में नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिससे वे भारत के 15वें प्रधानमंत्री बन गए। वे लंबे समय में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाले पहले प्रधानमंत्री थे। 26 मई, 2014 को उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में पद की शपथ ली, जो देश के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया, जिनका उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। उनके नेतृत्व में कई संवैधानिक संशोधन हुए और मोदी अपनी दूरदर्शी सोच, विशेष रूप से ‘डिजिटल इंडिया’ के अपने सपने के लिए जाने जाते हैं।
नरेंद्र मोदी की सफलता के मानक
नरेंद्र मोदी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने राज्य के आर्थिक विकास और व्यापारियों तथा उद्योगपतियों के लिए एक आकर्षक स्थान पर ध्यान केंद्रित किया। 2007 में, मुख्यमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कृषि विकास दर में वृद्धि की, सभी गांवों को बिजली प्रदान की, और राज्य के तेज़ विकास को बढ़ावा दिया। गुजरात के राज्यपाल, नरेंद्र मोदी ने हर गाँव को बिजली प्रदान की है। नरेंद्र मोदी ने अपने संयुक्त राष्ट्र महासभा भाषण के दौरान योग के अंतरराष्ट्रीय दिवस का सम्मान करने की शुरुआत की। उनके प्रयासों की बदौलत 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
उपसंहार
नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं जिन्होंने अपनी मजबूत दृष्टि और निर्णायक नेतृत्व के माध्यम से भारत को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत जैसी महत्वपूर्ण पहल की हैं जिसने राष्ट्र के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जैसा कि इस नरेंद्र मोदी निबंध में विस्तार से बताया गया है, एक साधारण पृष्ठभूमि से प्रधानमंत्री बनने तक का उनका उदय वास्तव में उल्लेखनीय है। कई लोगों के लिए मोदी एक ऐसे नेता का प्रतीक हैं जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह भी पढ़ें – भारतीय संविधान के जनक डॉ. आंबेडकर पर ऐसे लिखें निबंध
FAQs
पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के महेसाणा जिले के वडनगर ग्राम में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
पीएम मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। वे लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे और प्रशासनिक अनुभव के कारण उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई।
नरेन्द्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद से अब तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी वर्ष 2019 और वर्ष 2024 में भी शपथ ले चुके हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री जन धन योजना, आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन और मेक इन इंडिया योजना बेहद लोकप्रिय हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रारंभिक पढ़ाई गुजरात के वडनगर में हुई। इसेक बाद उन्होंने राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की।
आशा है, आपको नरेंद्र मोदी पर निबंध से जुड़ी पूरी जानकारी इस ब्लॉग में मिली होगी। अन्य निबंध के लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!