PSEB 8th Result 2024 Check Online: वेबसाइट डाउन तो इन तरीकों से करें अपना रिजल्ट चेक

1 minute read
PSEB 8th Result 2024 Check Online

PSEB 8th Result 2024 Check Online : पंजाब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (PSEB) जल्द ही क्लास 8वीं के नतीजे घोषित करेगा। 8वीं क्लास के रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को 4 बजे जारी किया जाएगा। 3 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 7 मार्च से 27 मार्च, 2024 तक कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। पीएसईबी क्लास 8वीं की मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के बाद संबंधित स्कूलों द्वारा दी जाएगी।

Punjab Board 8th Result Dates 2024

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) पिछले वर्षों कब जारी हुए थे रिजल्ट-

  • 2023: 15 मई
  • 2022: 18 मई
  • 2021: 22 मई

PSEB Class 8th Result 2024: Steps to Check

पीएसईबी कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से देख सकेंगे:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होम पर ‘रिजल्ट’ ऑप्शन पर जाएँ।
  • अब पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • जरुरी क्रेडेंशियल, जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का दर्ज करके लॉगिन करें।
  • पीएसईबी कक्षा 8वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर होगा।
  • ‘रिजल्ट’ को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

PSEB Class 8th Result 2024 via SMS

छात्र नीचे दिए गए स्टेप से अपना पीएसईबी कक्षा 8वीं परिणाम 2024 एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं:

  • PB8 टाइप करें।
  • इसे 5676750 पर भेजें।
  • कक्षा 8वीं का परिणाम 2024 पंजाब बोर्ड संबंधित मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

Punjab Board 8th Result 2024 : ग्रेडिंग सिस्टम

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 2024 के लिए ग्रेडिंग नीचे दी गई टेबल में दी गई है:

पर्सेंटेज ग्रेड
91-100 A+
81-90 A
71-80B+
61-70B
51-60C+
41-50C
≤ 40D

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को PSEB 8th Result 2024 Check Online से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*