MP Board Result Date : रिजल्ट डेट की लेटेस्ट अपडेट, इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे

1 minute read
MP Board Result Date

MP Board Result Date : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की बोर्ड एग्जाम खत्म हो चुके हैं और अब MP Board 10th 12th Result 2024 Date का स्टूडेंट बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट इस 20 मार्च तक जारी किए जा सकते हैं। बता दें की एमपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी की मूल्यांकन प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू हुई थी। इस बार बोर्ड एग्जाम की कॉपी चेकिंग के काम में करीब 25 हजार शिक्षकों को लगाया गया है, इन टीचर पर 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड की कॉपी चेकिंग की जिम्मेदारी थी। 

मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) 10वीं, 12वीं के पिछला साल 2023 की बात करें तो बोर्ड रिजल्ट की घोषणा 25 मई को की गई थी, जबकि 2022 में रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किए गए थे। बता दें की एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक किया गया था। वहीं एमपी बोर्ड क्लास 12वीं की बोर्ड एग्जाम 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक चली थी। 

MP Board कैसा रहा पिछले वर्ष का प्रतिशत

MP Board 10th 2023 में लड़कों पास प्रतिशत 60.27 रहा। वहीं लड़कियों पास प्रतिशत 66.47 था। दोनों परीक्षाओं को मिलकर कुल पास प्रतिशत 63.29 था। 

पिछले 5 सालों की रिजल्ट लिस्ट

स्टूडेंट्स नीचे दिए गई लिस्ट से पिछले 5 वर्षों की रिजल्ट जारी होने की डेट को देख सकते हैं। 

परीक्षा का वर्षरिजल्ट डेट  
201915 मई, 2019 
202004 जुलाई, 2020 (10वीं) और 27 जुलाई, 2020 (12वीं)
202114 जुलाई, 2021 (10वीं) और 29 जुलाई, 2021 (12वीं)
202229 अप्रैल, 2022 (10वीं और 12वीं)
202325 मई, 2023

How to check MP Board Result 2024 कैसे चेक करें

  • सबसे पहले बोर्ड की स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर MP Board 10th Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्टूडेंट अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • ऐसा करने के साथ ही MP Board 10th Result 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब स्टूडेंट अपने रिजल्ट की चेक कर सकते हैं।

उम्मीद है आप सभी को MP Board Result Date से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*