MP Board 2024 : मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संबंध में निर्देश हुए जारी 

1 minute read
MP Board 2024 : mp board 10vi aur 12vi kakshao ki practical parikshao ke sambandh mein nirdesh hue jaari

मध्य प्रदेश माध्यमिक बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड कक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम के संबंध में एक बड़ा अपडेट जारी किया है। मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा बोर्ड कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संबंध में प्रैक्टिकल के लिए कुछ निर्देश दिए गए हैं। 

बोर्ड ने सभी विद्यालयों के लिए प्रैटिकल परीक्षाएं मार्च तक संपन्न करा लिए जाने का निर्देश जारी किया 

एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में निर्देश जारी किया है। इस निर्देश में एमपी बोर्ड से सम्बद्ध सभी स्कूलों से बोर्ड कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिनांक 20 मार्च 2024 तक संपन्न करा लिए जाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को सभी छात्रों के प्रैक्टिकल मार्क्स का विवरण 25 मार्च तक ऑनलाइन द्वारा बोर्ड के पास भेजना अनिवार्य होगा।  

स्कूलों को बाहर से मूल्यांकनकर्ता बुलाने के निर्देश 

एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड की प्रैक्टीजकल परीक्षाओं परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन हेतु बाहर से मूल्यांकनकर्ता बुलाए जाने के निर्देश स्कूलों के लिए जारी किए गए हैं। इसके अलावा बोर्ड द्वारा स्कूलों को नियमित छात्रों की मुख्य परीक्षा समाप्त होने के बाद स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं और स्वाध्यायी विद्यार्थियों की मुख्य और प्रैक्टिकल परीक्षा साथ-साथ  केंद्रों पर आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए है। 

स्वाध्यायी छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी 

बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों के लिए स्वाध्यायी छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा दिनांक 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 के बीच आयोजित करा लिए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें : MP Board 2024 : एमपी बोर्ड एग्जाम को लेकर आया बड़ा अपडेट : पेपर छात्रों के सामने कलेक्टर के प्रतिनिधि की उपस्थिति में खोले जाएंगे

आशा है कि आपको MP Board एग्जाम के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*