MHT CET Admit Card : महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

1 minute read
MHT CET Admit Card

MHT CET Admit Card 2024 : स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा 13 अप्रैल को एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2024 के लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार MHT CET PCB परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने हॉल टिकट को आधिकारिक वेबसाइट – cetcel.mahacet.org से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें की MHT CET Admit Card 2024 में उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय और केंद्र की जानकारी होगी। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर छात्रों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

आपको बता दें की ऑफिशियल एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, MHT CET PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) एग्जाम की तारीखें 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल, 2024 हैं। इस बीच, PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ) परीक्षा- 2, 3, 4, 9, 10, 11, 15, 16 और 17 मई 2024 को निर्धारित है।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines in Hindi (15 April) : स्कूल असेंबली के लिए 15 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एलएलबी, इंजीनियरिंग, नर्सिंग और अन्य कोर्स के लिए एग्जाम डेट या एमएचटी सीईटी 2024 को भी रिवाइज्ड किया है। 19 अप्रैल से 4 जून तक होने वाले आगामी 18वीं लोकसभा आम चुनाव 2024 के कारण एमएचटी सीईटी परीक्षा की तारीखों को संशोधित किया गया है। इस बीच PCB के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के साथ यह उम्मीद जताई जा रही है कि पीसीएम के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

एमएचटी सीईटी आधिकारिक प्राधिकारीराज्य सीईटी सेल, महाराष्ट्र
एमएचटी सीईटी आधिकारिक वेबसाइटcetcel.mahacet.org/ https://mhtcet2024.mahacet.org
एमएचटी सीईटी पीसीबी/पीसीएम एडमिट कार्ड 2024 रिलीज की डेट13 अप्रैल 2024
एमएचटी सीईटी एग्जाम डेट 2024पीसीबी ग्रुप : 22, 23, 24, 28, 29, 30 अप्रैलपीसीएम ग्रुप : 2, 3, 4, 9, 10, 11, 15, 16, 17 मई
एमएचटी सीईटी एग्जाम मोडऑनलाइन

ये भी पढ़ें : MHT CET PCB Exam Date 2024 : अप्रैल में पहले इन डेट्स को होने थे एग्जाम, अब जानें कब होंगे

एमएचटी सीईटी एग्जाम पैटर्न

जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें बता दें की एमएचटी सीईटी एग्जाम कंप्यूटर मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसमें दो सेक्शन होंगे- सेक्शन 1 में फिजिक्स और केमिस्ट्री शामिल है, जबकि सेक्शन 2 में बायोलॉजी है। दोनों पेपर का समय तीन घंटे है, जिसमें कुल 150 प्रश्न होंगे। जो 3 सेक्शन में डिवाइड होंगे। आपको बता दें की यह एग्जाम कुल 200 मार्क्स का होता है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए सेक्शन 1 में एक अंक और सेक्शन में 2 अंक मिलेंगे। 

MHT CET Admit Card 2024 : ऐसे करें डाउनलोड 

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – cetcel.mahacet.org पर जाएं।
  • स्टेप 2: एमएचटी सीईटी 2024 सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब एडमिट कार्ड का लिंक खोलें।
  • स्टेप 4: पूछे गए जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • स्टेप 5: अपना एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • स्टेप 6: एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें : IMU CET Exam Date 2024: रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट है 5 मई, जानें जून में कब होगा एग्जाम

ऐसी ही और खबरों से अपडेट रहने के लिए Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*