Manav Ka Paryayvachi Shabd : नर, मनुष्य, इंसान, आदमी, मानव, मानुष

1 minute read
Manav Ka Paryayvachi Shabd

पृथ्वी की संरचना के समय कई प्रकार के जीवों की उत्पत्ति हुई इनमें से एक मानव भी थे। मानव एक प्रकार का जीवन है जिसमें जीव, नर या मादा यानि कि पुरुष और महिला दोनों में से किसी भी रूप में जन्म लेते हैं। विज्ञान की भाषा में मानव “होमो सेपियन्स” के नाम से जाना जाता है। आज की इस पोस्ट में आपको मानव की परिभाषा और मानव का पर्यायवाची शब्द के बारे में जानने को मिलेगा, जो कि निम्नलिखित हैं-

  • नर
  • मनुष्य
  • इंसान
  • आदमी
  • मानव
  • मानुष
  • मनुज
  • मर्त्य
  • जीव
  • व्यक्ति
  • जन
  • शख्स

संबंधित आर्टिकल

मानव का पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • नर अपने कर्मों के बल पर जग में पूजा जाता है।
  • इंसान को कायदे में रहकर, जग को मार्ग दिखाना चाहिए।
  • एक आदमी ठान ले तो वह क्या कुछ नहीं कर सकता।
  • कोई व्यक्ति एकांत में भी बहुत मुस्करा रहा था।
  • मनुष्य की महानता इसी में है कि वह अपनी बुद्धि-विवेक से चले।

म वर्ण से पर्यायवाची शब्द

मोक्ष- कैवल्य, मुक्ति, सद्गति, निर्वाण, परम पद।

मुलाकात- मिलन, भेंट, मेल, मिलाप, दर्शन।

मधुप- भ्रमर, अलि, भौंरा, भृंग, षट्पद, मधुकर, द्विरेफ, चंचरीक, मिलिंद ।

मुर्गा- कुक्कुट, ताम्रचूड़, तमचुर, अरुणशिक, अरुणचूड़।

मेंढक- दादुर, दर्दुर, वर्षाभू, मंडूक, भेक, शालूर।

मैना- चित्रलोचना, सारिका, मधुरालया। 

मोर- शिखी, शिव-सुत-वाहन, कलाजी, सारंग, नीलकंठ, केकी, मयूर ।

मूँगा- रक्तमणि, रक्तांग, प्रवाल, विद्रुम ।

मोती- मोक्तिक, मुक्ता, शशिप्रभ, सीपिज।

यह भी पढ़ें :

अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*