असुर के पर्यायवाची शब्द क्या हैं साथ ही जानिए असुर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read

असुर के पर्यायवाची शब्द दनुज, दैत्य, दानव, राक्षस, तमीचर,निशाचर, शम्बर,रजनीचर,पिशाच,रात्रिचर,देवरिपु होते हैं। यहां हम असुर  के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, असुर के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और अ  वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

असुर  का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां असुर के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. दनुज
  2. देवरिपु 
  3. दैत्य 
  4. दानव 
  5. तमीचर 
  6. निशाचर 
  7. शम्बर
  8.  रजनीचर
  9. पिशाच
  10. रात्रिचर

यह भी पढ़ें :

असुर  के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

  1. नीरज रामायण सीरियल में दनुज को देखकर डर गया।   
  2. प्राचीनकाल में देवरिपु ऋषियों को डराया करते थे।  
  3. बुरे लोग किसी दैत्य से कम नहीं होते।  
  4. प्राचीनकाल में महिसासुर नाम का बहुत ही भयानक शम्बर जंगल में रहता था।  
  5. कल मेरे सपने में एक डरावना तमीचर आया।  
  6. देवताओं और निशाचरों के बीच भयंकर युद्ध हुआ।  
  7. एक धोखेबाज़ मित्र किसी रजनीचर से कम नहीं होता।  
  8. भूत पिशाच निकट नहीं आवें, महावीर जब नाम सुनावे।  
  9. अजीत एक दानव प्रवृत्ति का व्यक्ति है।  
  10. समुद्र मंथन में रात्रिचरों ने भी देवताओं का साथ दिया था।  

अ   से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. अग्नि – आग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, कृशानु।
2. अपमान – अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमान, तिरस्कार।
3 . अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
4. अमी – अमिय, पीयूष, सोम, मधु, अमृत।
5. अहंकार – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*