MBA CET 2024 Exam Date: जानिए कब निकलेंगे एग्जाम फॉर्म, कब से हैं एग्जाम, एडमिट कार्ड की डेट एवं एग्जाम पैटर्न

1 minute read
MBA CET 2024 Exam Date

इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए अब MBA CET 2024 Exam Date जारी कर दी गई हैं। इच्छुक छात्रों के लिए पेपर से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स भी जारी की जा चुकी हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र mbacet2023.mahacet.org विजिट कर सकते हैं।

MBA CET 2024 ओवरव्यू

एग्जाम का नामMAH CET 2024
फुल फॉर्मMaharashtra Common Entrance Test
ऑफर्ड कोर्सेजManagement courses (MBA and MMS)
एग्जाम लेवलState level
किसके द्वारा कंडक्ट होता हैState Common Entrance Test Cell, Maharashtra
एप्लिकेशन मोडOnline

MBA CET 2024 टाईमटेबल

इवेंट्सडेट्स 2024
एप्लिकेशन फॉर्म शुरूफ़रवरी 2024 के चौथे सप्ताह से
आवेदन करने की लास्ट डेटमार्च 2024 के दूसरे सप्ताह से
लेट फीस के साथ आवेदन करने की लास्ट डेटमार्च 2024 के दूसरे सप्ताह से
करेक्शन करने की लास्ट डेटमार्च 2024 के दूसरे सप्ताह से
एडमिट कार्डमार्च 2024 के तीसरे सप्ताह से
एग्जाम डेट23-24 मार्च 2024
रिजल्ट
काउंसलिंग शुरू करने की स्टार्टिंग डेट

MBA CET 2024 फॉर्म के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

  • स्टेप-1: ऑफिशियल वेबसाइट mbacet2023.mahacet.org विजिट करें।
  • स्टेप-2: कैंडिडेट्स को “new candidate registration” बटन पर क्लिक करके खुद को रजिस्टर्ड करना होगा।
  • स्टेप-3: रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स का नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, क्षेत्र आदि जैसे डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्टेप-4: रजिस्ट्रेशन के बाद, कैंडिडेट्स को पर्सनल, डोमिसाइल और केटेगरी डिटेल्स, योग्यता डिटेल्स और परीक्षा केंद्र प्राथमिकताओं जैसे विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरना होगा।
  • स्टेप-5: आइडेंटिटी सर्टिफिकेट के लिए स्कैन किया हुआ पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
  • स्टेप-6: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से एप्लिकेशन फीस भरें।
  • स्टेप-7: भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

MBA CET 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न

MBA CET 2024 Exam Date जानने के बाद अब इस एग्जाम का पैटर्न जानना भी आवश्यक है, जो इस प्रकार है:

  • मोड: परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • अवधि: कैंडिडेट्स को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
  • प्रश्नों के प्रकार: पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप के MCQs (5 विकल्पों के साथ) होंगे।
  • मीडियम: परीक्षा की भाषा केवल अंग्रेजी होगी।
  • प्रश्नों की संख्या: पेपर में कुल 200 प्रश्न होंगे।
  • मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
टॉपिक्सप्रश्नों की संख्यामैक्सिमम मार्क्स
Logical Reasoning7575
Abstract Reasoning2525
Quantitative Aptitude5050
Verbal Ability/ Reading Comprehension5050

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको MBA CET 2024 Exam Date बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य लेटेस्ट एग्जाम अपडेट पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*