NTA NEET UG 2024: नीट यूजी टाई ब्रेकिंग पॉलिसी में हुआ बड़ा बदलाव, जानें यहाँ डिटेल 

1 minute read
NEET Tie Breaking New Rule

NEET Tie Breaking New Rule: नीट यूजी 2024 के लिए अभी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस neet.ntaonline.in पर चल रहे है, जो 09 मार्च 2024 तक जारी रहेंगे। इस बार एनटीए ने NEET 2024 Tie Breaking पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि अगर दो या उससे ज्यादा कैंडिडेट्स को नीट एग्जाम में इक्वल मार्क्स मिलते हैं तो बायोलॉजी, केमेस्ट्री और फिजिक्स में प्राप्त अंकों के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। 

इसके बाद भी अगर ड्रा रहा तो कंप्यूटर या IT के इस्तेमाल से लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। इस ड्रॉ में कंप्यूटर जिसका नाम, रोल नंबर चुनेगा, उसे हाई रैंक दी जाएगी। आइए अब हम जानते हैं NEET Tie Breaking New Rule 2024 के बारे में विस्तार से सभी महत्वपूर्ण जानकारी। 

यह भी पढ़ें – NTA ने विदेश में बनाए नए एग्जाम सेंटर्स, यहाँ देखें लिस्ट 

NEET Tie Breaking New Rule के बारे में जानिए 

बता दें कि अगर दो या उससे ज्यादा कैंडिडेट्स को नीट एग्जाम में इक्वल मार्क्स मिलते हैं तो रैंक का फैसला NEET Tie Breaking New Rule के अनुसार किया जाएगा। जो कि इस प्रकार होगा:-

  • नीट ट्राई ब्रेकिंग पॉलिसी के अनुसार अब उम्र और नीट यूजी रजिस्ट्रेशन नंबर को वरीयता नहीं दी जाएगी।
  • NEET परीक्षा में जिसे बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) में ज्यादा मार्क्स मिलेंगे, उसे प्राथमिकता दी जाएगी। 
  • इसके बाद भी अगर ड्रॉ रहा तो परीक्षा में जिसे केमिस्ट्री में ज्यादा मार्क्स मिलेंगे, उसे हायर रैंक दी जाएगी।
  • अगर इसके बाद भी ड्रॉ रहा तो फिजिक्स में जिसे बाकी कैंडिडेट्स से ज्यादा मार्क्स मिले होंगे, उसे टॉप रैंक दी जाएगी।
  • इसके बाद भी अगर ड्रा रहा तो कंप्यूटर या IT के इस्तेमाल से लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*