Lal Grah Kise Kahate Hain: ग्रह एक विशाल और लगभग गोलाकार पिंड होता है, जो सूर्य की परिक्रमा करता है। हमारी पृथ्वी भी एक ग्रह है क्योंकि यह सूर्य के चारों ओर घूमती है। सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में पृथ्वी को लगभग एक वर्ष यानी 365 दिन का समय लगता है। वहीं पृथ्वी की तरह अन्य ग्रह भी हैं, जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं। सूर्य के सबसे निकट के चार आंतरिक ग्रह हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल। ये चारों आकार में छोटे हैं। इनकी सतह ठोस और चट्टानी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन ग्रहों में से किसे लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है। अगर नहीं तो इस लेख में लाल ग्रह किसे कहते हैं? (Lal Grah Kise Kahate Hain) के बारे में बताया गया है।
This Blog Includes:
लाल ग्रह किसे कहते हैं?
मंगल ग्रह को ‘लाल ग्रह’ (Lal Grah) कहा जाता है क्योंकि यह लाल रंग का दिखाई पड़ता है। इसका कारण यह है कि मंगल ग्रह की मिट्टी का रंग लाल है। मंगल ग्रह सूर्य से दूरी के क्रम में पृथ्वी के ठीक बाद चौथे स्थान पर है। सौरमंडल में ग्रहों की बात करें तो मंगल ग्रह सूर्य से लगभग 14.2 करोड़ मील की दूरी पर है। वहीं मंगल ग्रह (Mars Planet) को पृथ्वी से आंखों से आसानी से देखा जा सकता है।
मंगल ग्रह के बारे में जानिए ये ख़ास बातें
नीचे मंगल ग्रह के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों (Lal Grah Kise Kahate Hain) के बारे में बताया गया हैं:-
- वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी की तुलना में मंगल ग्रह लगभग इसका आधा है। जहां पृथ्वी का व्यास 7,926 मील है, वहीं मंगल का व्यास 4,220 मील है। मंगल ग्रह और पृथ्वी दोनों ही चार परतों से बने हैं।
- आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पृथ्वी की तुलना में मंगल ग्रह को सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में 687 दिनों का समय लगता है। इस आधार पर मंगल ग्रह सूर्य का चक्कर लगाने में दोगुना समय लेता है और यहां एक साल 687 दिनों का होता है।
- मंगल ग्रह के पास अपने दो छोटे और अनियमित आकार के प्राकृतिक उपग्रह हैं, फोबोस (Phobos) और डीमोस (Deimos)।
- वैज्ञानिकों के अनुसार जीवन के लिए मंगल ग्रह की भौगोलिक स्थिति काफ़ी अनुकूल है।
- पृथ्वी की तरह मंगल ग्रह में भी प्रतिवर्ष चार मौसम आते हैं- पतझड़, ग्रीष्म, शरद और शीतऋतू। पृथ्वी की तुलना में मंगल ग्रह में हर मौसम लगभग दुगने वक्त तक रहता है।
- पृथ्वी और मंगल ग्रह पर गुरुत्वाकर्षण बल अलग होने के कारण पृथ्वी पर 200 पाउंड वज़न वाला व्यक्ति मंगल पर 76 पाउंड वज़न का होगा।
- मंगल ग्रह पर निक्स ओलंपिया (Nix Olympia) नाम का पर्वत भी है जो कि माउंट एवरेस्ट से तीन गुना ज्यादा बड़ा है।
- मंगल ग्रह पर वायुमंडल मौजूद है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें सबसे ज्यादा लगभग 95% कार्बन-डाई-ऑक्साइड, 2.7% नाइट्रोजन, 1.6% ऑर्गन और 0.13% ऑक्सीजन है।
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA द्वारा मारिनर 4 (Mariner 4) मंगल ग्रह पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान था जिसे 28 नवंबर, 1964 को NASA ने लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें – पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
Mangal Grah Ko English Mein Kya Kahate Hain
मंगल ग्रह को ‘लाल ग्रह’ (Lal Grah) के नाम से भी जाना जाता है। वहीं अंग्रेजी में मंगल ग्रह को (Mars Planet) कहते हैं। बताना चाहेंगे पृथ्वी की सतह का एक भाग पानी से ढका होने के कारण यह अंतरिक्ष से नीले रंग का दिखाई देता है। इस कारण पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।
FAQs
मंगल ग्रह को ‘लाल ग्रह’ (Lal Grah) कहा जाता है क्योंकि मंगल ग्रह की मिट्टी का रंग लाल है।
मंगल ग्रह को ‘लाल ग्रह’ के नाम से भी जाना जाता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार यूरेनस ग्रह, सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है। इसका औसत तापमान -224 डिग्री सेल्सियस (-371 डिग्री फ़ॉरेनहाइट) होता है।
हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और वरुण।
अरुण ग्रह को यूरेनस के नाम से भी जाना जाता है।
शुक्र ग्रह प्राय: भोर और संध्या के समय चमकता हुआ दिखाई देता है। अतः इसे सामान्यत: भोर का तारा या संध्या का तारा कहा जाता है, हालांकि यह तारा नहीं हैं।
मंगल ग्रह को इंग्लिश में (Mars Planet) कहते हैं।
हमारे सौरमंडल में मंगल ग्रह को ‘लाल ग्रह’ भी कहा जाता है।
आशा है कि आपको इस लेख में लाल ग्रह किसे कहते हैं? (Lal Grah Kise Kahate Hain) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और ट्रेंडिंग इवेंट्स से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।