Today’s Current Affairs in Hindi | 07 दिसंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 07 December 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 07 दिसंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

07 दिसंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान के लिए ‘डॉ. हेमचंद्रन रविकुमार’ को ‘कर्मवीर चक्र पदक’ और ‘रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है।
  2. हाल ही में अर्जेंटीना के फुटबॉल कप्तान ‘लियोनेल मेसी’ को ‘टाइम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2023’ नामित किया गया है।
  3. हाल ही में ‘जापान’ ने दुनिया के सबसे बड़े प्रायोगिक परमाणु फ्यूजन रियेक्टर JT-60SA का अनावरण किया है।
  4. हाल ही में भारतीय मूल की लेखिका ‘मीरा चंद’ को सिंगापुर के सबसे प्रतिष्ठित कला सम्मान ‘कल्चरल मेडल्यन’ से सम्मानित किया गया है। 
  5. हाल ही में ICC की T20 रैंकिंग में भारतीय लेग-स्पिनर गेंदबाज ‘रवि विश्नोई’ दुनिया के नबर-1 T20 गेंदबाज बन गए है।
  6. हाल ही में 06 दिसंबर को ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ मनाया गया है।
  7. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव ‘जय शाह’ को ‘स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर’ 2023 से सम्मानित किया गया है। 
  8. हाल ही में ‘डॉ. अक्षता कृष्णमूर्ति’ मंगलग्रह पर रोवर संचालित करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं है।
  9. हाल ही में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा भगौलिक सूचना प्रणाली एप्लीकेशन ‘ग्राम मानचित्र’ लॉन्च की गयी है। 
  10. हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में ‘चार भारतीय महिलाएं’ शामिल है।
  11. हाल ही में हरियाणा राज्य सरकार ने पंजोखरा गांव का नाम बदलकर ‘पंजोखरा साहिब’ कर दिया है। 
  12. हाल ही में पश्चिम बंगाल की राजधानी ‘कोलकाता’ लगातार तीसरी बार सबसे सुरक्षित शहर बना है।
  13. हाल ही में ‘जितेश जॉन’ को ‘भारतीय दिवाला व शोधन अक्षमता बोर्ड’ (IBBI) के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  14. हाल ही में ‘भारत’ को ‘अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन’ (IMO) द्वारा दो वर्ष के लिए पुनः निर्वाचित किया गया है।
  15. हाल ही में लेखक अक्षय मुकुल को ‘कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज 2023’ से सम्मानित किया गया है। 

यह भी पढ़ें – 1995 में आज ही के दिन भारत ने किया था संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण 

07 दिसंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ‘विलियम सोमाई रूटो’ तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं?

(A) कंबोडिया 
(B) मलेशिया 
(C) केन्या 
(D) सिंगापुर 
उतर- (C) केन्या 

2. हाल ही में कहाँ ‘11वां बांग्लादेश पुस्‍तक मेला’ शुरू हुआ है?

(A) जयपुर 
(B) कोलकाता 
(C) नई दिल्ली 
(D) बेंगलुरु 
उतर- (B) कोलकाता 

3. हाल ही में किस देश ने वित्तिय जोखिम प्रबंधन के लिए ‘एक प्रांत, एक नीति’ दृष्टिकोण पेश किया है?

(A) चीन 
(B) भारत 
(C) रूस 
(D) अमेरिका 
उतर- (A) चीन 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार को ‘COP-28’ में नवीनीकरण प्रयासों के लिए अंतराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) बिहार 
(D) झारखंड 
उतर- (C) बिहार 

5. हाल ही में कहाँ ‘IBA जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023’ का आयोजन किया गया है?

(A) हंगरी 
(B) आर्मेनिया
(C) सिंगापुर 
(D) किर्गिस्तान 
उतर- (B) आर्मेनिया

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*