Books of APJ Abdul Kalam: ये हैं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की किताबें 

1 minute read
Books of APJ Abdul Kalam

Books of APJ Abdul Kalam: भारत के महान एयरोस्पेस वैज्ञानिकडॉ. एपीजे अब्दुल कलाम(A.P.J. Abdul Kalam) जिन्हें हम “मिसाइल मैन” के नाम से भी जानते हैं। वह भारत के प्रख्यात वैज्ञानिक होने के साथ- साथ एक महान शिक्षक भी थे, जिन्होंने हर कदम पर छात्रों को मनोबल बढ़ाने और उन्हें समाज में कुछ कर दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने अपने जीवन में कई किताबें भी लिखी थी जिसमें उनकी आत्मकथा “विंग्स ऑफ फायर: एन ऑटोबायोग्राफी” सबसे लोकप्रिय किताबों में से एक मानी जाती हैं। आइए जानते हैं (Books of APJ Abdul Kalam) डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की किताबें। 

डॉ. कलाम द्वारा लिखी गई पुस्तकें

यहाँ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताबें (Books of APJ Abdul Kalam) और उनके प्रकाशन वर्ष की जानकारी दी जा रही है। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-

पुस्तक प्रकाशन वर्ष 
इंडिया 2020: ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम वर्ष 1998
विंग्स ऑफ फायर: एन ऑटोबायोग्राफी वर्ष 1999
इगनाइटेड माइंड्स: अनलीजिंग द पॉवर विदिन इंडियावर्ष 2002
द ल्यूमिनस स्पार्क्स: ए बायोग्राफी इन वर्स एंड कलर्सवर्ष 2004
मिशन ऑफ इंडिया: ए विजन ऑफ इंडियन यूथवर्ष 2005
द लाइफ ट्री, पोयम्स वर्ष 2005 
इनडोमिटेबल स्पिरिटवर्ष 2006 
हम होंगे कामयाब वर्ष 2006 
अदम्य साहस वर्ष 2006 
इन्स्पायरिंग थॉट्स: कोटेशन सीरिजवर्ष 2007
यू आर बॉर्न टू ब्लॉसम (सहलेखन – अरुण तिवारी)वर्ष 2008 
द फैमिली एंड द नेशन (सहलेखन – महाप्रज्ञ) वर्ष 2008 
स्प्रिट ऑफ इंडिया वर्ष 2010 
फोर्ज योर फ्यूचर: केन्डिड, फोर्थराइट, इन्स्पायरिंगवर्ष 2014
बियॉन्ड 2020: ए विजन फॉर टुमोरोज इंडियावर्ष 2014
गवर्नेंस फॉर ग्रोथ इन इंडियावर्ष 2014
ट्रांसडेंस: माई स्प्रीचुअल एक्स्पीरिएंस विद प्रमुख स्वामीजी (सहलेखन – अरुण तिवारी)वर्ष 2015 
लर्निंग हाउ टू फ्लाई वर्ष 2016 
एनलाइटेंड माइंड्सवर्ष 2017 
फेलियर इस द बेस्ट टीचरवर्ष 2018 

यह भी पढ़ें – मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन परिचय 

भारत रत्न से सम्मानित तीसरे राष्ट्रपति 

डॉ. कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। डॉ. कलाम को विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए आज भी जाना जाता हैं। क्या आप जानते हैं कि डॉ कलाम भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” प्राप्त करने वाले भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे। बता दें कि डॉ कलाम से पहले वर्ष 1954 में “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनऔर वर्ष 1963 में “डॉ. जाकिर हुसैन” को यह सम्मान प्रदान किया गया था। वहीं डॉ. कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवसमनाया जाता है।

यह भी पढ़ें – World Students Day in Hindi

आशा है कि आपको एपीजे अब्दुल कलाम की किताबें (Books of APJ Abdul Kalam) से संबंधित हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य महान व्यक्तियों के जीवन परिचय और ज्ञानवर्धक लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*