Cuet PG Result 2024 : किसी भी समय जारी हो सकता है सीयूईटी पीजी परिणाम 2024, ऐसे कर पाएंगे चेक

1 minute read
Cuet PG Result 2024

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 12 अप्रैल को किसी भी समय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट या सीयूईटी पीजी 2024 का परिणाम जारी कर सकता है। CUET PG 2024 का परिणाम जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया जायेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं या फिर नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च, 2024 के बीच किया गया था। परीक्षा के लिए दुनियाभर में लगभग 572 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। Cuet PG परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines in Hindi (12 April)

इतने उम्मीदवार हुए थे परीक्षा में शामिल

एनटीए द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सीयूईटी 2024 की परीक्षा में लगभग में 460,000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इस साल सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 27 और 28 मार्च को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में किया गया था। यह परीक्षा तीन पालियों में 262 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें भारत के बाहर के 9 शहर शामिल हैं: मनामा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, ओटावा, अबू धाबी, वियना और कतर।

ऐसे चेक करें CUET PG Result 2024

CUET PG Result 2024 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :

  • सबसे पहले उम्मीदवार CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं। 
  • यहाँ होम पेज पर आपको CUET PG Result 2024 का लिंक दिखेगा, इसपर क्लिक करें। 
  • अब लॉगिन विवरण जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करें, इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • आपको CUET PG Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा। 
  • इसे डाउनलोड कर लें। 
  • भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें। 

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 12 अप्रैल 2024

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*